बलिया शहर के कासिम बाजार चौराहा स्थित पान की दुकान संचालन करने वाला संजय चौरसिया रॉयल सिंबल रियल एस्टेट एंड एग्रो टेक कॉरपोरेशन लिमिटेड सहित कई कंपनी खोलकर करोड़ों रुपया जमा कर भुगतान न करने के मामले में जेल में बंद है। इस मामले में नया मोड़ आया है। संजय चौरसिया की पत्नी हेमलता चौरसिया ने मनोज गुप्ता और उसकी पत्नी पार्वती देवी पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। कोर्ट के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने पति-पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।