Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
आजमगढ़ जनपद के सगड़ी तहसील क्षेत्र के नगर पंचायत जीयनपुर में बजबजाती नाली से परेशान नगर वासियों ने एसडीएम को एक प्रार्थना पत्र दिया है। इस प्रार्थना पत्र के माध्यम से नगर वासियों ने प्रशासन को अवगत कराया की नगर के जामेतुल बनात वार्ड में नाली पिछले 9 महीने से साफ नहीं हुई है। जिससे उसमे से निकल रही दुर्गंध की वजह से मुहल्ले वाशियो का जीना दुभर हो गया है राहगीर भी वहा से नाक बंद करके गुजरते है। नाली की सफाई न होने से परेशान नगर वासी संतोष चौरसिया ने बताया कि नाली में मच्छर, बदबू और कीटाणुओं की वजह से उन लोगो के नगर में बीमारियों के पैर पसारने की समस्या बढ़ती जा रही है। नाली को खुला छोड़ दिया गया है कई बार नगर पंचायत जीयनपुर को इस समस्या से अवगत कराया गया लेकिन अभी तक समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ। प्रार्थना पत्र के माध्यम से नगर पंचायत जीयनपुर को निर्देशित करने की मांग की गई है की नाली को साफ कराने के साथ ही पानी के बहाव की व्यवस्था की जाय।
केंद्र में मोदी और यूपी में योगी सरकार बार-बार जीरो टारलेंस की बात करती है, भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने की बात करती है, लेकिन भ्रष्टाचार की जड़े इतनी मजबूत हो चुकी है कि समाप्त होने का नाम नहीं ले रही है। इसका ताजा उदाहरण आजमगढ़ जिले में देखने को मिला, जहां जमीन की पैमाइश करने के नाम पर कानूनगो रामनयन यादव ने पीड़ित से चार हजार रूपये घूस ले लिया, जिसका पीड़ित ने किसी से विडियो भी बनावा लिया, जो आज वायरल हो रहा है। दहरअसल मामला बूढ़नपुर तहसील क्षेत्र का है। जहां ईश्वरपुर पवनी गांव निवासी सभाजीत यादव अपने जमीन की पैमाइश के लिए प्रार्थना पत्र दिया हुआ था, जमीन की पैमाइश करने के लिए क्षेत्रीय कानूनगो रामनयन यादव ने पीड़ित से घूस की मांग कर दिया। पीड़ित ने कानूनगो को चार हजार रूपये भी दिया, उसके बावजूद कानूनगो ने जमीन को नहीं नापा। इस बात की शिकायत लेकर पीड़ित सभाजीत यादव बूढ़नपुर तहसील में आयेाजित सम्पूर्ण समाधान दिवस पर पहुंचा, जहां उसने जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज से शिकायत दर्ज कराते हुए पैसा लेने का विडियो भी दिखाया, जहां उसे जिलाधिकारी ने कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
Transcript Unavailable.
