आजमगढ़ जिले के अतरौलिया थाना क्षेत्र के एदिलपुर से शाहपुर की तरफ बड़ी नहर गई हुई है। जिसमें कई दिनों से पानी नहीं आ रहा है। किसानों में सरकार के खिलाफ भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। किसानों का कहना है कि जब हमें पानी की आवश्यकता होती है तो नहर में पानी ही नहीं रहता और जब हमें आवश्यकता नहीं होती है तो नहर में पानी आता है।
