बिहार राज्य के पूर्णिया जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता दीपक कुमार ने 'गर्भावस्था के दौरान महिलाओं में होने वाली कमजोरी' पर एनम शोभा रानी सोरेन से साक्षात्कार लिया।एनम शोभा रानी सोरेन ने बताया कि ये स्वास्थ्य केंद्र की रूटीन इंचार्ज हैं और लेबर रूम में काम करती हैं।पहले इनको और ग्रामीणों को आयरन सुक्रोज के इंजेक्शन के बारे में जानकारी नही थी।पूर्णिया मोबाइल वाणी के प्रयासों से और उनके माध्यम से मिले संदेशों से इसके बारे में जानकारी हुई।अब ग्रामीण इस इंजेक्शन के बारे में जागरूक हो गए हैं।शोभा रानी के अनुसार आशा दीदी की मदद से महीने के दो तारीखों [ 9 और 21 ]को लाभार्थी को बुलाकर काउंसिलिंग किया जाता है।जिसमे गर्भवती महिलाओं को विस्तार से समझाया जाता है कि उचित खानपान के अभाव में खून की कमी हो सकती है और उससे माँ और बच्चा कमजोर हो सकता है । ऐसे में जान जाने की सम्भावना भी बनी रहती है। लाभार्थियों को समझाने का असर ये हुआ कि अब ज्यादा संख्या में गर्भवती महिलाएं इंजेक्शन लेने आने लगी हैं।साथ ही पूर्णिया मोबाइल वाणी कार्यकर्ता बीच बीच में आते हैं और गर्भवती महिलाओं को जागरूक करते हैं। इससे भी बहुत मदद मिली है।पूर्णिया मोबाइल वाणी के तरफ से नियमित फोन गर्भवती महिलाओं को जाता है।इन संदेशों को सुनकर वो आयरन सुक्रोज का इंजेक्शन लेने के लिए प्रेरित होती हैं और स्वास्थ्य केंद्र में जाकर इंजेक्शन लेती हैं। इंजेक्शन लेने के बाद महिलाओं के स्वास्थ्य में सुधार हुआ है।एनम शोभा रानी का पूर्णिया मोबाइल वाणी से अनुरोध है कि गर्भवती महिलाओं के देखरेख सम्बंधित जानकारियां सुरजापुरी भाषा में भी प्रसारित किया जाए। स्थानीय बोलचाल की भाषा सुरजापुरी होने के कारण महिलाओं को सन्देश समझने में आसानी होगी और वो ज्यादा लाभान्वित हो पाएंगी ।