बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता शिव कुमारी ने फुलमतिया देवी से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि महिलाओं को भूमि पर अधिकार मिलना चाहिए। इससे महिलाएं खेती कर के आत्मनिर्भर होंगी। अपने बच्चों का बेहतर भविष्य बना पायेंगी। लड़का और लड़की बराबर हैं, इसलिए हम अपनी बेटी को भी जमीन पर अधिकार देंगे।

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता शिव कुमारी ने उर्मिला देवी से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि महिलाओं को भूमि पर अधिकार मिलना चाहिए। महिलाओं को अधिकार मिला तो हम अपनी स्वेच्छा से निर्णय ले सकते हैं। खेती या व्यवसाय कर अपना और बच्चों का भविष्य सुरक्षित कर सकते हैं। विकास की तरफ आगे भी बढ़ पायेंगे

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता शिव कुमारी ने सरिता देवी से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि महिलाओं को भूमि पर अधिकार मिला तो हम अपने हिसाब से अपनी जिंदगी के फैसले ले सकते हैं। इसके साथ ही अपनी मर्जी से खेती या व्यवसाय कर सकते हैं। जिससे हम अपने बच्चों को एक बेहतर जीवन दे सकते हैं और अपना विकास भी कर सकते हैं

बिहार राज्य के औरंगाबाद ज़िला से सलोनी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से गुप्तेश्वर महतो से हुई ,ये कहते है कि महिलाओं को जमीन में अधिकार मिलना चाहिए। महिलाओं के नाम से जमीन रजिस्ट्री होना चाहिए।

बिहार राज्य के औरंगाबाद ज़िला से सलोनी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से गुप्तेश्वर महतो से हुई ,ये कहते है कि महिलाओं को अशिक्षा के कारण जमीन में अधिकार नहीं मिल रहा है। पिता की संपत्ति में बेटा और बेटी का बराबर का अधिकार होना चाहिए। महिलाओं को शिक्षित होना चाहिए

Transcript Unavailable.

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता सलोनी कुमारी ने पार्वती देवी से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि पैतृक संपत्ति पर लड़के और लड़की दोनों का समान अधिकार होना चाहिए। लड़का और लड़की बराबर हैं, इसलिए हम अपनी बेटी को भी जमीन पर अधिकार देंगे। लड़का और लड़की दोनों को समान शिक्षा की जरूरत है

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता सलोनी कुमारी ने लालती देवी से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि महिलाओं को भूमि पर अधिकार मिलना चाहिए। उनके नाम से भी जमीन रजिस्ट्री होना चाहिए। हम अपनी बेटी को भी जमीन पर अधिकार देंगे।

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता सलोनी कुमारी ने जानकारी दी कि महिलाओं को भूमि पर अधिकार मिले इसके लिए शुरुआत पहले अपने घर से ही करनी होगी। इसलिए पहले अपने परिवार में बात कर अपनी घर की महिला को भूमि अधिकार दें। इसके बाद धीरे - धीरे समाज में जागरूकता फैलाने का प्रयास करना चाहिए। जिससे महिलाओं को अधिकार आसानी से मिल पाए

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता सलोनी कुमारी ने जानकारी दी कि महिलाओं को भूमि पर अधिकार दे कर बहुत बदलाव लाया जा सकता है। महिला को अधिकार मिला तो उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा। समाज में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा पायेंगी। उन्हें भी कुछ अच्छा काम करने का मौका मिलेगा। महिला जब आत्मनिर्भर होंगी तो कई समस्याओं का अंत हो जाएगा।