बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता सलोनी कुमारी जानकारी दे रही हैं कि गरीबी दूर करने के लिए सबसे ज्यादा जरुरी यह है की परिवार के सभी लोग शिक्षित हो। शिक्षा के माध्यम से व्यक्ति की सोचने समझने की क्षमता में वृद्धि एवं बदलाव आता है। शिक्षित परिवार व्यवसाय कर अपने परिवार को आर्थिक परेशानियों से बचा सकता है। शिक्षा के माध्यम से ही विकास के रास्ते खुलते हैं। इसलिए जरुरी है की ग्रामीण क्षेत्रों में स्कूल और शिक्षा की व्यवस्था सुदृढ़ हो। जिससे छोटे बच्चों का भविष्य शिक्षा के अभाव में अंधकार में ना डूबे
बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता सलोनी कुमारी जानकारी दे रही हैं कि महिलाओं को अपने जीवन के निर्णय खुद लेने चाहिए। इसके लिए महिलाओं को अपने घर के सदस्यों से बात कर अपने अधिकारों के प्रति आवाज उठानी होगी। जब घर के पुरुष ही महिलाओं को सहयोग करेंगे और साथ देंगे तो समाज में भी महिला अपनी अहम भूमिका निभा सकती है। इसलिए महिलाओं को अपने हक के लिए आवाज उठानी ही चाहिए
बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता शिव कुमारी ने अमन कुमार से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि महिलाओं को भूमि अधिकार मिलना चाहिए। इससे महिलाओं के अंदर हिम्मत आयेगी और वो अपनी जिंदगी के अहम फैसले खुद करने की क्षमता रखेगी। भूमि की मदद से खेती कर व्यवसाय को आगे बढ़ा सकती हैं। आत्मनिर्भर महिला अपना और अपने बच्चों को ध्यान और परवरिश खुद अच्छे से कर सकती है। अपने बेटा और बेटी दोनों को बराबर का हक़ जमीन में देगी। इससे बेटियाँ सशक्त होंगी। जमीन बेच कर बेटी की शादी करना गलत निर्णय होता है
बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता शिव कुमारी ने प्रिंस कुमार से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि महिलाओं को भूमि पर अधिकार मिलना चाहिए। इससे महिलाएं आत्मनिर्भर होंगी। अपने जिंदगी के हर फैसले वो अकेले लेने की क्षमता रखेगी। अपने परिवार के हित में वो निर्णय ले सकती है
बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता शिव कुमारी ने वर्षा कुमारी से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि महिलाओं को भूमि पर अधिकार मिलना चाहिए। इससे महिलाएं आत्मनिर्भर होंगी। समाज की सोच गलत है की महिला आगे नहीं बढ़ सकती है। आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे है। महिला को भी शिक्षा का अधिकार और भूमि पर अधिकार मिलना जरुरी है। इससे समाज गांव और देश का विकास हो पायेगा
बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता शिव कुमारी ने उर्मिला देवी से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि महिलाओं को भूमि पर अधिकार मिलना चाहिए। हम अपनी बेटी की शादी में दहेज़ ना दे कर भूमि में हिस्सा देंगे। क्योंकि दहेज़ ससुराल वाले लोग उपयोग करते हैं। जमीन रहा तो बेटी का काम आएगा। इससे महिलायें कमजोर नहीं होगी। अपना विकास कर सकती हैं
ग्रामीण महिला सशक्तिकरण का अर्थ है ग्रामीण महिलाओं को उनके सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक अधिकारों को प्राप्त करने में सक्षम बनाना। यह उन्हें निर्णय लेने की शक्ति प्रदान करता है और उनके जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाता है। सशक्तिकरण का मतलब सिर्फ महिलाओं को शिक्षित करना या उन्हें रोजगार देना नहीं है, बल्कि उन्हें समाज में समानता का दर्जा देना भी है। महिलाओं का सशक्तिकरण समाज के समग्र विकास के लिए आवश्यक है। जब महिलाएं सशक्त होती हैं, तो वे अपने परिवार और समुदाय के लिए बेहतर निर्णय ले सकती हैं। तब तक दोस्तों आप हमें बताइए कि *----- आधी आबादी या महिलाओं को उनका पूरा हक दिया जाने से उनके जीवन सहित समाज में किस तरह के बदलाव आएगा जो एक बेहतर और बराबरी वाले समाज के निर्माण में सहायक हो सकता है? *----- साथ ही आप इस मुद्दे पर क्या सोचते है ? और आप किस तरह अपने परिवार में इसे लागू करने के बारे में सोच रहे है ?
"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ श्री जीवदास साहू ,टमाटर की खेती के सम्बन्ध में जानकारी दे रहे है। टमाटर के उन्नत किस्म और इसके उपचार की अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें.
बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता शिव कुमारी ने बिंदु देवी से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि महिलाओं को भूमि पर अधिकार मिला तो हम बेटा और बेटी दोनों को जमीन पर अधिकार देंगे। लड़का और लड़की बराबर हैं, इसलिए हम अपनी बेटी की शादी में दहेज़ ना दे कर भूमि में हिस्सा देंगे। क्योंकि दहेज़ ससुराल के लोग उपयोग करते हैं। जमीन रहा तो बेटी का काम आएगा
बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता शिव कुमारी ने बिंदु देवी से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि महिलाओं को भूमि पर अधिकार मिलना चाहिए। इससे महिलाएं खेती कर के आत्मनिर्भर होंगी। अपने बच्चों का बेहतर भविष्य बना पायेंगी। अगर अधिकार मिलेगा तो विकास की तरफ आगे बढ़ने के लिए प्रयास कर सकते हैं ।
