बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से सलोनी कुमारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि महिलाओं को भूमि में अधिकार देने से ज्यादातर पुरुष कतराते हैं। पुरुषों के मन में नकारात्मक सोच बना रहता है कि अगर महिलाओं को अधिकार दिया जाएगा तो,महिलाएं पुरुषों की इज्जत नहीं करेंगी और पति को मान सम्मान नहीं देंगी। लेकिन ऐसी सोच गलत है।पुरुषों को अपने मन से नकारात्मक सोच को निकालना चाहिए।हर महिला का अपना आत्म सम्मान होता है,वो अपना इमेज बनाना चाहती हैं और आत्मनिर्भर बनना चाहती हैं। महिलाएं भूमि का अधिकार लेकर जीवन में आगे पढ़ना चाहती हैं।