बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से सलोनी कुमारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि हर महिला की सोच होती है कि यदि उनको भी भूमि का अधिकार मिलता तो वो खेती करती और उनको भी पुरुषों के जैसा समाज में मान सम्मान मिलता।समाज महिलाओं को दुर्बल समझता है। लेकिन ये गलत है।भारत में महिलाएं बड़े पैमाने पर खेती का कार्य करती हैं। यदि महिलाओं को भूमि का अधिकार दिया जाएगा तो वो खुद को मजबूत और गौरवान्वित महसूस करेंगी। सामज में अपनी पहचान बना पाएंगी
