बिहार राज्य के जिला औरंगाबाद से कोमल कुमारी , मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहती है कि महिलाओं को शिक्षित होना चाहिए। शिक्षित होकर ही वह अपना अधिकार पा सकती है। वह शिक्षित होगी तो वह अपने बच्चों को भी शिक्षित कर सकेगी और तभी खेतों में अच्छी तरह से फसल उगा सकेगी । महिला को मजबूत होना चाहिए। उनको आत्मनिर्भर बनना चाहिए। वह शिक्षित होकर दूसरों को जागरूक कर सकेगी।
