चाँद ने अपनी चाँदनी बिखेरी है , और तारों ने आसमान सजाया है , लेकर तोहफ़ा अमन और प्यार का, देखो स्वर्ग से कोई फ़रिश्ता आया है। आप सभी श्रोताओं को मोबाइल वाणी परिवार की ओर से क्रिसमस पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं .....
एक बाबा हमारे घर के सामने आकर एक सिद्ध पुरूष होने का दावा करता है। यह सिद्ध करने के लिए वह एक चमत्कार कर दिखाता है। घर के सदस्य से एक ग्लास या लोटे में पानी मांगता है, फिर उस पर हाथ रख कर कुछ मंत्र उच्चारण करता है और फिर वह आपकों प्रसाद के रूप वह पानी आपके हाथ पर रख कर कहता है इसे ग्रहण करो। आप देखते है इस बाबा ने हमारे द्वारा घर से लाए गए पानी को मीठा कर दिया है। फिर क्या है हम उस बाबा के चरणों में गीर पड़ते है उसे अपने जीवन में चमत्कार करने की बात करते है और फिर यह बाबा आपको अपने मायाजला में फंसा कर आपकों से कुछ राशि या अन्य वस्तुएं मांग कर चलता बनता है। इस तरह के कई उदाहरण गांवों में आने वाले बाबाओं के देखा करते है। कहते है ने चमत्कार को नमस्कार होता है। आज हम बात कर रहे है चमत्कार और उसे पीछे छुपे हुए कारणों की।
"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ जीवदास साहू जैविक विधि से सब्जियों की फसल में कीट एवं रोगों का नियंत्रण की जानकारी दे रहे है । विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें...
वर्धमान धर्मशाला में शनिवार की शाम को कांग्रेस विधायक हरी बाबू राय सहित नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष रितेश जैन ने प्रेश वार्ता की इस दौरान उन्होंने भाजपा के साथ नगर पालिका सीएमओ पर मनमानी के आरोप लगाए हैं। उन्होंने नगर पालिका की दुकानों की नीलामी में मनमानी का आरोप लगाया है । शहर के लोगों को पानी भी पर्याप्त मात्रा में नहीं मिल रहा है ।पार्षद रितेश जैन ने बताया कि बलिदान के पास करीब 40 दुकान दारू से दुकान खाली करा कर 3 महीने में देने का वादा किया था लेकिन 8 महीने में भी सर को नहीं हुआ है
मुंगावली ब्लॉक के शासकीय हाई स्कूल आंडेर में एक शिक्षक ने परीक्षा से पहले छात्रा की कॉपी फाड़ दी। और फिर वही कॉपी जांच कर काम नंबर दे दिए, छात्रा ने शुक्रवार को एक वीडियो में घटना का जिक्र किया, और सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत की।
"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ मटर की फसल में कीट नियंत्रण की जानकारी दे रहे है। अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें
Transcript Unavailable.
अशोकनगर विदिशा रोड स्थित टोल टैक्स के पास एक ट्रैक्टर ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक अशोकनगर से अपने गांव दवाई छिड़काव करने वाला पंप लेकर जा रहा था हालांकि पीछे बैठा युवक सही सलामत है।
हंसने-हंसाने से इंसान खुश रहता है, जिससे मानसिक तनाव, चिंता और डिप्रेशन कम होता है। दोस्तों, उत्तम स्वास्थ्य के लिए हंसी-मज़ाक बहुत ज़रूरी है। इसीलिए मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है कुछ मजेदार चुटकुले, जिन्हें सुनकर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे। हो जाइए तैयार, हंसने-हंसाने के लिए...
दोस्तों, भारत के ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा जारी एक रिपोर्ट से यह पता चला कि वर्तमान में भारत के करीब 6.57 प्रतिशत गांवों में ही वरिष्ठ माध्यमिक कक्षा 11वीं और 12वीं यानी हायर एजुकेशन के लिए स्कूल हैं। देश के केवल 11 प्रतिशत गांवों में ही 9वीं और 10वीं की पढ़ाई के लिए हाई स्कूल हैं। यदि राज्यवार देखें तो आज भी देश के करीब 10 राज्य ऐसे हैं जहां 15 प्रतिशत से अधिक गांवों में कोई स्कूल नहीं है। शिक्षा में समानता का अधिकार बताने वाले देश के आंकड़े वास्तव में कुछ और ही बयान करते हैं और जहां एक तरफ शिक्षा के क्षेत्र में उन्नति समाज की प्रगति का संकेत देती है, वहीं लड़कियों की लड़कों तुलना में कम संख्या हमारे समाज पर प्रश्न चिह्न भी लगाती है? वासतव में शायद आजाद देश की नारी शिक्षा के लिए अभी भी पूरी तरह से आजाद नहीं है। तब तक आप हमें बताइए कि * ------क्या सच में हमारे देश की लड़कियाँ पढ़ाई के मामले में आजाद है या अभी भी आजादी लेने लाइन में खड़ी है ? * ------आपके हिसाब से लड़कियाँ की शिक्षा क्यों नहीं ले पा रहीं है ? लड़कियों की शिक्षा क्यों ज़रूरी है ? * ------साथ ही लड़कियाँ की शिक्षा के मसले पर आपको किससे सवाल पूछने चाहिए ? और इसे कैसे बेहतर बनाया जा सकता है ?
