"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ कपिल देव शर्मा ग्रीन फास्फोरस के बारे में जानकारी दे रहे है। अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें
Transcript Unavailable.
हंसने-हंसाने से इंसान खुश रहता है, जिससे मानसिक तनाव, चिंता और डिप्रेशन कम होता है। दोस्तों, उत्तम स्वास्थ्य के लिए हंसी-मज़ाक बहुत ज़रूरी है। इसीलिए मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है कुछ मजेदार चुटकुले, जिन्हें सुनकर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे। हो जाइए तैयार, हंसने-हंसाने के लिए... सुनिए हंसी-मज़ाक में डूबे हंसगुल्ले और रिकॉर्ड कीजिए अपने चुटकुले, मोबाइल वाणी पर, फोन में नंबर 3 का बटन दबाकर।
सरकार हर बार लड़कियों को शिक्षा में प्रोत्साहित करने के लिए अलग-अलग योजनाएं लाती है, लेकिन सच्चाई यही है कि इन योजनाओं से बड़ी संख्या में लड़कियां दूर रह जाती हैं। कई बार लड़कियाँ इस प्रोत्साहन से स्कूल की दहलीज़ तक तो पहुंच जाती है लेकिन पढ़ाई पूरी कर पाना उनके लिए किसी जंग से कम नहीं होती क्योंकि लड़कियों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने और पढ़ाई करने के लिए खुद अपनी ज़िम्मेदारी लेनी पड़ती है। लड़कियों के सपनों के बीच बहुत सारी मुश्किलें है जो सामाजिक- सांस्कृतिक ,आर्थिक एवं अन्य कारकों से बहुत गहरे से जुड़ा हुआ हैं . लेकिन जब हम गाँव की लड़कियों और साथ ही, जब जातिगत विश्लेषण करेंगें तो ग्रामीण क्षेत्रों की दलित-मज़दूर परिवारों से आने वाली लड़कियों की भागीदारी न के बराबर पाएंगे। तब तक आप हमें बताइए कि * -------आपके गाँव में या समाज में लड़कियों की शिक्षा की स्थिति क्या है ? * -------क्या सच में हमारे देश की लड़कियाँ पढ़ाई के मामले में आजाद है या अभी भी आजादी लेने की होड़ बाकी है ? * -------साथ ही लड़कियाँ को आगे पढ़ाने और उन्हें बढ़ाने को लेकर हमे किस तरह के प्रयास करने की ज़रूरत है ?
Transcript Unavailable.
नमस्कार आदाब श्रोताओं मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है रोजगार समाचार यह नौकरी उन लोगों के लिए है जो इंदौर परस्पर सहकारी बैंक के द्वारा निकाली गयी क्लर्क-सह-कैशियर पदों पर काम करने के लिए इच्छुक हैं। वैसे उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय से किसी भी विषय में कम से कम 50% अंकों के साथ स्नातक या किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या किसी स्नातकोत्तर केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष योग्यता प्राप्त किया हो।इसके साथ ही उम्मीदवार की आयु सीमा (01.12.2023 को) 21 वर्ष से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आवेदन शुल्क सभी उम्मीदवारों के लिए 590/- रुपये रखा गया है। इन पदों पर वेतनमान पदों के अनुसार अलग अलग दिया जाएगा । अधिक जानकारी के लिए आवेदनकर्ता इस वेबसाइट पर जा सकते हैं। वेबसाइट है https://www.indoreparaspar.com/ .उम्मीदवारों का चयन ऑन-लाइन (लिखित) परीक्षा और व्यक्तिगत साक्षात्कार के आधार पर होगा।। याद रखिए इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि12 -01-2024 है।तो साथियों,अगर आपको यह जानकारी लाभदायक लगी, तो मोबाइल वाणी एप्प पर लाइक का बटन दबाये साथ ही फ़ोन पर सुनने वाले श्रोता 5 दबाकर इसे पसंद कर सकते है। नंबर 5 दबाकर यह जानकारी आप अपने दोस्तों के साथ भी बाँट सकते हैं।
अशोकनगर ईसागढ़ का रोड स्थित संकट मोचन मंदिर के पास 25 साल के युवक की बाइक ट्रक से टकरा गई जिसके कारण बाइक पर सवारी युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक अपने घर से ससुराल के लिए जा रहा था इसी दौरान रास्ते में ही हादसा हो गया।गुरुवार को सब का पोस्टमार्टम कर सब परिजनों को सौंप दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार चाकरीगांव निवासी 25 वर्षीय श्री राम पुत्र भागीरथ अहिरवार मंगलवार श्याम को अपने घर से ससुराल सिरसी पछार जा रहा था।
अशोकनगर रेलवे स्टेशन के बीच रतवास गांव के पास मेमो ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की उम्र करीब 30 से 35 साल के बीच में है, ट्रेन की चपेट में आने से उसका चेहरा पूरी तरह से कट गया था। इसके साथ ही उसके पास कोई कागजात न मिलने से उसकी पहचान नहीं हो सकी है, घटना गुरुवार दोपहर के समय की है मैंमो ट्रेन बीना से गुना की ओर जा रही थी ही दौरान हादसा हो। गया स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।
साडोरा नगर परिषद के अध्यक्ष अशोक माहौर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। उनके साथ तीन लोगों ने मारपीट की है, मारपीट करने वाले पार्षद के रिश्तेदार व परिजन है। नगर पालिका अध्यक्ष की शिकायत पर साडोरा पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ एससी एसटी एक्ट का मामला दर्ज किया है। घटना मंगलवार की रात के समय की है, अशोक माहौर रत के समय एक शादी समारोह में में गए हुए थे वहीं इस परिषद के वार्ड पार्षद राकेश से कहा सुनी हो गई। और हाथापाई हो गई।
अशोकनगर ईसागढ़ रोड पर इमला चौराहे के पावर हाउस के सामने किसानों ने चक्का जाम कर दिया। लगभग आधा दर्जन से अधिक गांव के किसान एकत्रित हुए और विद्युत कार्यालय पहुंचे, इसके बाद बहीं सड़क पर बैठ गए उन्होंने यह चक्का जाम बिजली कटौती की वजह से किया है। इस दौरान दोनों और वाहनों की कतार लग गई, सड़क पर लगभग आधा सैकड़ा के करीब किसान बैठे हुए थे और किसी भी बाहन को एक और से दूसरी ओर नहीं निकलने दे रहे थे। इसके कारण देखते ही देखते दोनों तरफ लंबी कतार लग गई और जाम की स्थिति पैदा होने लगी थी।
