एक सामान्य समझ है कि कानून और व्यवस्था जनता की भलाई के लिए बनाई जाती है और उम्मीद की जाती है कि जनता उनका पालन करेगी, और इनको तोड़ने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इसके उलट भारतीय न्याय संहिता में किये गये हालिया बदलाव जनता के विरोध में राज्य और पुलिस को ज्यादा अधिकार देते हैं, जिससे आभाष होता है कि सरकार की नजर में हर मसले पर दोषी और पुलिस और कानून पूरी तरह से सही हैं।
Transcript Unavailable.
साथियों मोबाइल वाणी लेकर आ रहा है, घुमक्कड़ी का नया कार्यक्रम चलो चलें। जिसमें आप सुनेगें आपके शहर गांव कस्बों की एक नए रोचक अंदाज में घुमक्कड़ी।
महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना के लिए चलाई जा रही सोशल ऑडिट की ग्राम सभा आज ग्राम पंचायत धुर्रा में संपन्न हुई। सोशल ऑडिट की बात करें तो मनरेगा योजना अंतर्गत जितने काम होते हैं उनके लिए सोशल ऑडिट के माध्यम से उनका भौतिक सत्यापन, मौखिक सत्यापन , दस्तावेज सत्यापन निगरानी समिति के माध्यम से किया जाता है। तत्पश्चात नियत दिनांक को ग्राम सभा रखी जाती है, इस योजना का मुख्य उद्देश्य है की गांव के लोगों को उचित रोजगार मिले गांव में सही ढंग से विकास हो फर्जी वाड़े कम हो इसके लिए सोशल ऑडिट के माध्यम से कार्यों पर निगरानी रखी जाती है। सोशल ऑडिट के लिए बीएसए विलेज सोशल एनिमेटरों का चिन्हांकन किया गया है।
जिले में इस समय हाड़ कांपने वाली ठंड पड़ रही है। सीजन में पहली बार दिन का पारा सबसे डाउन हुआ है, बुधवार को दिन का पर 15.4 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। दिन के समय अधिक पारा गिरने के कारण ठंड जोर पकड़ती जा रही है। जिसके कारण दिन में भी सड़कों पर वहानो की संख्या घट गई साथ ही लोगों को आलाप का सहारा लेना पड़ रहा है। जबकि अनावश्यक लोग अपने घरों से बाहर ही नहीं निकल रहे मौसम विभाग ने भी ठंड से बचने के लिए एडवाइजरी जारी की है।
हंसने-हंसाने से इंसान खुश रहता है, जिससे मानसिक तनाव, चिंता और डिप्रेशन कम होता है। दोस्तों, उत्तम स्वास्थ्य के लिए हंसी-मज़ाक बहुत ज़रूरी है। इसीलिए मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है कुछ मजेदार चुटकुले, जिन्हें सुनकर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे। हो जाइए तैयार, हंसने-हंसाने के लिए...
इस समय फसलों की सिंचाई का समय चल रहा है लेकिन किसानों के लिए पर्याप्त बिजली नहीं मिल पा रही है। ऐसे में उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है । साथ ही किसानों के लिए हमेशा ही रात में बिजली आने के कारण परेशानी होती है, इन सभी समस्याओं से परेशान लोगों ने विधायक हरी बाबूराय से शिकायत की। इसी के चलते विधायक मंगलवार को साडोरा के विद्युत कार्यालय पहुंचे और वहां पर उन्होंने संबंधित अधिकारी से चर्चा की, जिसमें उन्होंने बताया कि ग्रामीणों की मांग है कि उनके लिए 10 घंटे कंटिन्यू विद्युत मिले और हो सके तो विद्युत लाइन को केवल दिन में ही जोड़ा जाए ताकि किसानों को अधिक ठंड से बचाया जाए।
चंदेरी की पहाड़ियों के बीच में 3 महीने पहले बनाई गई टेंट सिटी के एक हिस्से में सोमवार को आग लग गई जिससे आठ कमरे जलकर पूरी तरह खाक हो गए। हालांकि फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया इसके बाद आग आगे नहीं बड़ी, इस घटना में लगभग एक करोड रुपए के करीब का नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है हालांकि टेंट सिटी खाली थी। मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड की ओर से हनुवंतिया टापू और गांधी सागर बांध की तर्ज पर ही अक्टूबर में शुरू हो की गई थी इसमें 100 कमरे थे लेकिन 50 कमरे कुछ दिनों पहले ही हटा लिए गए।
हिट एंड रन मामले में कानून के नए प्रावधानों के विरोध में तमाम राज्यों में ट्रक ड्राइवर ने वाहन चलाने से इनकार कर दिया है नतीजा जगह-जगह भारी वाहन सड़कों पर खड़े हो गए हैं इसके चलते पेट्रोल डीजल जैसी आती आवश्यक वस्तुओं का भी परिवहन प्रभावित हो रहा है कई राज्यों में पेट्रोल डीजल पंप ट्राई होने की खबर है तो वही किसान भी अपने फसलों को बाजार तक नहीं पहुंच पा रहे हैं इतने प्रभाव के बावजूद भी इस कानून का निरंतर विरोध जारी है। आज हमारे साथ लखनऊ हाईकोर्ट परामर्श केन्द्र के माध्यथ एवं उत्तरप्रदेश कांग्रेस पार्टी के विधिविभाग के कोर कमेटी सदस्य एडॅ. इद्रप्रताप सिंह सर के साथ मोबाइलवाणी पर विशेष बातचीत कर जानकारी साझा की।
"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ कपिल देव शर्मा फसल में रोग व कीटों की रोकथाम कैसे करें इसके बारे में जानकारी दे रहे है। अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें
