हंसने-हंसाने से इंसान खुश रहता है, जिससे मानसिक तनाव, चिंता और डिप्रेशन कम होता है। दोस्तों, उत्तम स्वास्थ्य के लिए हंसी-मज़ाक बहुत ज़रूरी है। इसीलिए मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है कुछ मजेदार चुटकुले, जिन्हें सुनकर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे। हो जाइए तैयार, हंसने-हंसाने के लिए सुनिए हंसी-मज़ाक में डूबे हंसगुल्ले और रिकॉर्ड कीजिए अपने चुटकुले, मोबाइल वाणी पर, फोन में नंबर 3 का बटन दबाकर।

जिला न्यायालय ने रिश्वत के मामले में तत्कालीन सहायक मत्स्य अधिकारी एवं प्रभारी सहायक मत्स्य विभाग के अधिकारी को 4 साल का सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने ₹10000 का जुर्माना भी लगाया है। आरोपीय अधिकारी ने एक तालाब को 10 साल के लिए लीज़ पर देने की ऐवज में रिस्बत की मांग की थी। 7 साल पहले ग्वालियर लोकायुक्त ने रिश्वत लेते पकड़ा था, यह सजा विशेष न्यायालय ने सुनाई है।

जिले में इस समय लगातार कड़ाके की ठंड पड़ रही है जिसकी वजह से जनजीवन अस्त व्यस्त होता जा रहा है। ऐसे में स्कूलों में पढ़ाई करने के लिए जाने वाले छोटे बच्चों को अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसी संबंध में शहर के लोगों ने 5 दिन की छुट्टी करवाने की मांग रखी है शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में ज्ञापन दिया ,जिसमें उन्होंने कक्षा नर्सरी से लेकर आठवीं तक के स्कूल बंद करने की मांग की है।

"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ कपिलदेव शर्मा बेर की फसल में फल गिरने की समस्या के बारे में जानकारी दे रहे है। अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें

अशोकनगर जिले के चंदेरी थाना क्षेत्र के शहराई पांडरी गांव में एक सेल्फी खींचने के लिए मोबाइल नहीं देने पर एक 17 साल के दोस्त और दोस्त के जीजा ने हत्या कर दी। आरोपियों ने मिलकर सर पर पत्थर से बार कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद मृतक की बॉडी को खुद के घर ले गए, और रात भर घर पर रखा सुबह के समय जंगल में फेंक दिया। पुलिस ने बताया कि घटनाक्रम 7 जनवरी का है जब 17 वर्षीय सुनील पिता ज्ञानी आदिवासी निवासी शहराई पाडरी का सब गांव के कुछ दूर बरखेड़ा के बरगी नाले के पास जंगल में मिला तब जाकर उन्होंने पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई।

कलेक्ट्रेट कक्ष क्रमांक 123 में जिला पंचायत सदस्य पद के फॉर्म की सोमवार को समीक्षा हुई, इस दौरान दो फार्म विद्यमान नहीं होने के कारण रिजेक्ट कर दिए गए। 48 फॉर्म विधिमान्य पाए गए हैं, जो स्वीकार किए गए हैं। सुबह से शुरू हुई समीक्षा शाम तक चली, कलेक्ट्रेट में दिन भर उम्मीदवार एवं उनके समर्थकों की भीड़ लगी रही, अब जिला पंचायत के वार्ड नंबर 5 में 48 प्रत्याशी मैदान में है। अभ्यर्थियों में लक्ष्मी कुमार सिंह ग्राम पाक रोड तहसील ईसागढ़ तथा बाबूलाल ग्राम नदिया पचार तहसील अशोकनगर के नाम निर्देशन पत्र विद्यमान नहीं पाए जाने के कारण निरस्त कर दिए गये।

हिटलर जो सोच और करना चाह रहा था उसे तानाशाही कहते हैं, यह सोच किसी भी व्यक्ति में तब आती है जब उसके अनुयाई मानने वाले लोग आंख मूंदकर उसके सही और गलत हर फैसले को मानने लगते हैं। ऐसा करने के लिए आवश्यक होता है कि अनुयाइयों को इसकी आदत लगा दी जाए, जैसा कि इन दिनों भारत में हो रहा है।

हंसने-हंसाने से इंसान खुश रहता है, जिससे मानसिक तनाव, चिंता और डिप्रेशन कम होता है। दोस्तों, उत्तम स्वास्थ्य के लिए हंसी-मज़ाक बहुत ज़रूरी है। इसीलिए मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है कुछ मजेदार चुटकुले, जिन्हें सुनकर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे। हो जाइए तैयार, हंसने-हंसाने के लिए सुनिए हंसी-मज़ाक में डूबे हंसगुल्ले और रिकॉर्ड कीजिए अपने चुटकुले, मोबाइल वाणी पर, फोन में नंबर 3 का बटन दबाकर।

अशोकनगर में अखिल भारतीय विद्या परिषद ने डीसीपी के खिलाफ प्रदर्शन किया। सभी कार्यकर्ता रविवार की शाम को गांधी पार्क पर एकत्रित हुए और वहां से रैली निकालते हुए बायपास रोड स्थित सचिंद्र राणा चौराहे पर पहुंचे, वहां पर उन्होंने प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन शुक्रवार को एबीवीपी ने डीसीपी कार्यालय में ताला लगाया था, जिस पर डीसीपी राहुल शर्मा ने इसे गुंडागर्दी बताया था। विभाग संयोजक वैभव मीणा और जिला संयोजक आदित्य साक्य के नेतृत्व में शहर के हृदय स्थल गांधी पार्क से पछाड़ी खेड़ा चौराहे तक पैदल मार्च निकालकर धरना प्रदर्शन किया।