कृषि वैज्ञानिकों ने चिंता जाहिर की है कि जिले के किसान अपने खेतों की मिट्टी में पोषक तत्वों की तरफ ध्यान नहीं दे रहे हैं पोटाश और आयरन जैसे पोषक तत्व उनकी मिट्टी से लगातार काम हो रहे हैं अगर यही हाल रहा तो आने वाले समय में फसल की उत्पादन पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा कृषि वैज्ञानिकों ने नरसिंहपुर जिले में चीकू और अश्वगंधा की फसल के लिए अनुकूल वातावरण बताया है

"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ कपिलदेव शर्मा सर्दी के मौसम में मुर्गी आवास की सफाई कैसे करें इसकी जानकारी दे रहे है। अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें

हमारे देश में सभी को शिक्षा का अधिकार है लेकिन लड़कियों को इसके लिए कहीं अधिक संघर्ष करना पड़ता है। कई बार घर के काम के बोझ के साथ स्कूल के बस्ते का बोझ उठाना पड़ता है तो कभी लोगों की गंदी नज़रों से बच-बचा के स्कूल का सफर तय करना पड़ता है। जैसे-तैसे स्कूल पहुंचने के बाद भी यौन शोषण और भावनात्मक शोषण की अलग चुनौती है जो रोज़ाना उनके धैर्य और हिम्मत की परीक्षा लेती है। ऐसे में लड़कियों के लिए सुरक्षित माहौल बनाने की जिम्मेदारी शासन-प्रशासन के साथ साथ समाज की भी है। तब तक आप हमें बताइए कि * -----लड़कियों के स्कुल छोड़ने के या पढ़ाई पूरी ना कर पाने के आपको और क्या कारण नज़र आते है ? * -----आपके हिसाब से हमें सामाजिक रूप से क्या क्या बदलाव करने की ज़रूरत है , जिससे लड़कियों की शिक्षा अधूरी न रह पाए।

हंसने-हंसाने से इंसान खुश रहता है, जिससे मानसिक तनाव, चिंता और डिप्रेशन कम होता है। दोस्तों, उत्तम स्वास्थ्य के लिए हंसी-मज़ाक बहुत ज़रूरी है। इसीलिए मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है कुछ मजेदार चुटकुले, जिन्हें सुनकर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे। हो जाइए तैयार, हंसने-हंसाने के लिए...

नमस्कार आदाब श्रोताओं मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है रोजगार समाचार यह नौकरी उन लोगों के लिए है जो मध्यप्रदेश में जननी फैमिली केयर संस्था में चिकित्सा प्रतिनिधि के पद पर काम करने के लिए इच्छुक हैं। वैसे उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते है जिन्होंने फार्मेसी में डिप्लोमा किया हो और साइंस से स्नातक पास किया हो। इस पद के लिए आवेदनकर्ता को स्थानीय भाषा के साथ-साथ अंग्रेजी भाषा और कंप्यूटर की जानकारी होनी चाहिए । इन पदों पर वेतन नियमानुसार दिया जायेगा जिसमे पीएफ, ईएसआई और आकर्षक प्रोत्साहन शामिल है। साथ ही उम्मीदवार के पास अपना दोपहिया वाहन और वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए इच्छुक उम्मीदवार अपने बायोडाटा इस ईमेल आईडी पर भेज सकते - hr@jananifamilycare.com . बायोडाटा जमा करने की अंतिम तारीख 10 फ़रवरी 2024 है। तो साथियों,अगर आपको यह जानकारी लाभदायक लगी, तो मोबाइल वाणी ऐप पर लाइक का बटन दबाये साथ ही फ़ोन पर सुनने वाले श्रोता 5 दबाकर इसे पसंद कर सकते है। नंबर 5 दबाकर यह जानकारी आप अपने दोस्तों के साथ भी बाँट सकते हैं।

नमस्कार, आज शुक्रवार 19 जनवरी है, मोबाइल वाणी पर आपका स्वागत है। सुनिए मध्यप्रदेश की आज की जरूरी खबरें। ___ लोगों को अचानक हार्ट अटैक के मामले पिछले कुछ दिनों में काफ़ी बढ़े हैं। मध्य प्रदेश के इंदौर से भी लगातार इसी तरह के कई मामले सामने आ रहे हैं। यहां से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है जिसमें एक छात्र की कोचिंग क्लास में बैठे-बैठे मौत हो गई। छात्र की पहचान 18 वर्षीय राजा के रूप में हुई है। वह बुधवार 17 जनवरी को कोचिंग क्लास में बेंच पर बैठे-बैठे नीचे गिर गया। राजा के दोस्त उसे अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। इंदौर की भंवरकुआ पुलिस के मुताबिक, राजा सर्वानंद नगर में किराए के मकान में रहता था। ___ मध्‍य प्रदेश की वरिष्‍ठ आईएएस वीरा राणा को प्रदेश का मुख्‍य सचिव बनाया गया है। अभी तक वीरा राणा सिर्फ अतिरिक्‍त प्रभार पर थीं। हालांकि, 48 दिन प्रभार संभालने के बाद अब उन्हें मुख्य सचिव नियुक्त कर दिया गया है। वह मध्य प्रदेश की दूसरी महिला मुख्य सचिव बनीं हैं और 30 साल बाद किसी महिला को प्रदेश का कमान मिला है। ___ केंद्रीय राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने मध्य प्रदेश के IAS अधिकारी अनय द्विवेदी की सीएम डॉ. मोहन यादव से शिकायत की है। कुलस्ते का आरोप है कि आईएएस द्विवेदी ने उनके रिश्तेदार अधिकारी के साथ अभद्रता की और उन्हें जाति सूचक शब्दों से प्रताड़ित किया।आईएएस अधिकारी अनय द्विवेदी पूर्व विद्युत वितरण क्षेत्र कंपनी जबलपुर में एमडी के पद पर हैं। वहीं, केंद्रीय राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते के बहनोई अशोक धुर्वे पूर्व विद्युत वितरण क्षेत्र कंपनी में अधिकारी हैं। फग्गन सिंह कुलस्ते का आरोप है कि आईएएस द्विवेदी ने अशोक को जाति सूचक शब्द कहकर अपमानित किया है। ____ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव गुरुवार को बिहार की राजधानी पटना पहुंचे। यहां उन्होंने श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित श्रीकृष्ण चेतना विचार मंच के कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने अपना संबोधन यदुवंश और भगवान श्रीकृष्ण पर केंद्रित रखा। सीएम मोहन यादव ने अपने संबोधन में कहा, 'मैं बाबा महाकाल की नगरी से आता हूं। हम लोगों का रिश्ता शब्दों से ज्यादा भाव का है। माता सीता की जन्मस्थली पर आकर हाथ जोड़कर आप सभी का प्रणाम करता हूं। बिहार के इस पवित्र धरती को प्रणाम करता हूं। मैं आपको बार-बार प्रणाम करता हूं।लोकतंत्र को सच्चे अर्थ में जिंदा रखने में आपकी बड़ी भूमिका है। हम अपनी भूमिका को समझते हैं।' दोस्तों, आप मोबाइल वाणी पर प्रस्तुत मध्य प्रदेश के इन अहम समाचारों को लेकर क्या सोचते हैं हमें ज़रूर बताएं, आप मोबाइल वाणी की ऐप अपनी राय रिकार्ड कर सकते हैं या फिर अपने फोन से तीन नंबर का बटन दबाएं। इसके अलावा आप कौन से विषयों में ज्यादा रुचि रखते हैं और उनसे जुड़ीं खबरें जानना चाहतें हैं इस पर भी बोंले। वहीं आप अपने इलाके की खबरों को भी हमसे साझा करें, हम इन खबरों को मंच जरूर देंगे। हम मानते हैं कि जब आप एक नागरिक के तौर पर अपनी बात खुल कर बोलेंगे तो बदलेगा...

कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा खेजड़ाहाट गांव की गौशाला में मौसम से के संबंध में जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। जिसमें कृषि विज्ञान केंद्र के प्रधान वैज्ञानिक डॉक्टर बी एस गुप्ता, डॉक्टर बी के जैन ,डॉक्टर हेमंत कुमार द्विवेदी तथा मौसम विशेषज्ञ इंदर सिंह मिश्रा ने भाग लिया। उद्यान विभाग की ओर से सुनील कुमार कौरव सहायक संचालक उद्यान विशेष रूप से उपस्थित रहे।किसानों से चर्चा करते हुए मौसम आधारित गतिविधियों के माध्यम से किसानों को अपनी फसलों की देखभाल करने और मौसम के कारण उगने वाले कीड़े बीमारियों के बारे में जानकारी दी।

अशोकनगर शहर के बीचो-बीच रेलवे ट्रैक पर ट्रेन से कटने के कारण एक 26 साल के युवक की मौत हो गई। गुरुवार को दोपहर के समय रेलवे ट्रैक पर ट्रेन से कट गया। युवा काफी दिनों से बीमार रहता था, उसे मिर्गी के दौरे आते थे। उसकी मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं थी। मुडरा गांव का रहने वाला 26 वर्षीय जितेंद्र पुत्र खैर अहिरवार की मानसिक स्थिति ठीक ना होने के कारण घूमता रहता था, स्थानीय लोगों ने बताया कि बीमार होने के कारण उसे जिला अस्पताल में कई बार भर्ती किया गया, लेकिन छुट्टी होने के बाद वह इधर-उधर घूमता हुआ रेलवे ट्रैक पर आ पहुंचा।

अशोकनगर शहर में विधायक हरी बाबू राय रविवार को निर्माणाधीन सीसी सड़क का निरीक्षण करने के लिए बाढ़ क्रमांक 8 में इंची टेप लेकर पहुंच गए। इसी दौरान उन्होंने सड़क की नपती करवा डाली, जब उन्होंने देखा कि वार्ड में घटिया निर्माण किया जा रहा है, तो इस बार इंजीनियर से फोन पर बात की हालांकि वह इसे सही बता रहे थे। इस पर विधायक ने कहा मैं खुद इंजीनियर रहा हूं मुझे दाएं वांए मत बताओ। यह काम गुणवत्तापूर्ण नहीं है। विधायक हरी बाबू राय ने बताया कि सुबह के समय से वार्ड क्रमांक 8 के लोग मुझे फोन करके बता रहे थे कि यहां पर सड़क बनाई जा रही है, जो गुणवत्ता पूर्वक नहीं बन रही है।

जिले में बायपास रोड स्थित श्री कृष्णा संस्थान में योग किशोर मंदिर की कलश यात्रा निकाली गई। इस कलश यात्रा में सैकड़ो की संख्या में महिलाएं पीले वस्त्र पहनकर शामिल हुईं ।दोपहर के समय से शुरू हुई और शाम तक चली, कलश यात्रा बायपास रोड, पछाड़ी खेड़ा रोड, ओवर ब्रिज, गांधी पार्क, पुराना बाजार रोड, स्टेशन रोड, इंदिरा पार्क, सुभासगंज, अंडर ब्रिज से निकलकर कर तायड़े कॉलोनी के बाद मंदिर पर समापन हुआ।