नमस्कार, आज सोमवार 29 जनवरी है। मोबाइल वाणी पर आपका स्वागत है। सुनिए मध्यप्रदेश की आज की जरूरी खबरें। ___उज्जैन में बीते दिनों दलित और पाटीदार समाज के बीच एक बड़ा विवाद हुआ। यह विवाद एक जगह पर प्रतिमा लगाने को लेकर था जहां अज्ञात लोगों ने 24 जनवरी को सरदार वल्लभभाई पटेल की मूर्ति लगा दी और दलित समाज ने इसे अगले ही दिन तोड़ दिया। उसके बाद खासा हंगामा हुआ और अब इस झगड़े का समझौता किया गया है। जिले के एसपी और कलेक्टर ने मिलकर दोनों पक्षों की बैठक करवाई और एक बीच का रास्ता निकाला है, जिसके तहत अब मकान की मंडी चौराहे पर सरदार पटेल और डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाएं लगाई जाएंगी। ___ रबी विपणन वर्ष 2024 – 25 के लिए समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन की व्यवस्थाएं तय कर दी गई हैं। समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने के लिए किसान 5 फरवरी से 1 मार्च तक पंजीयन करा सकेंगे। किसान पंजीयन की व्यवस्था को सहज और सरल बनाने के लिए प्रशासनिक तौर पर ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत, तहसील कार्यालयों , सहकारी समितियों और सहकारी विपणन संस्थाओं के द्वारा अपने दफ्तरों में पंजीयन के स्थापित किए जाएंगे। जहां किसान निशुल्क पंजीयन करा सकेंगे। ___ केंद्र सरकार और मध्य प्रदेश, राजस्थान के बीच पार्वती नदी कालीसिंध और चंबल लिंक परियोजना के पानी के लिए समझौता हुआ है। इस त्रिपक्षीय समझौते में इस लिंक परियोजना के अंतर्गत मध्य प्रदेश और राजस्थान राज्यों में कुल 5.60 लाख हैक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई के साथ-साथ पूर्वी राजस्थान के 13 जिले और मध्य प्रदेश के मालवा और चंबल क्षेत्र के 13 जिलों में पेयजल और औद्योगिक उपयोग के लिए पानी उपलब्ध कराने का प्रस्ताव है। दोस्तों, आप मोबाइल वाणी पर प्रस्तुत मध्य प्रदेश के इन अहम समाचारों को लेकर क्या सोचते हैं हमें ज़रूर बताएं, आप मोबाइल वाणी की ऐप के ज़रिए अपनी राय रिकार्ड कर सकते हैं या फिर अपने फोन से तीन नंबर का बटन दबाएं। इसके अलावा आप अपने इलाके की खबरों को भी हमसे साझा करें, हम इन खबरों को मंच जरूर देंगे। सुनते रहिए मोबाइल वाणी
मध्य प्रदेश राज्य के अशोकनगर जिले से रॉकी मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे उनके यहाँ हेड पंप में एक निजी मोटर फंसी हुई है जिसके कारण नल का जल स्तर नीचे चला गया है । इसमें पानी नहीं है , जिससे काफी परेशानी हो रही है ।
अंधविश्वास लोगों के शोषण को बढ़ावा तो देता ही है, साथ में सामाजिक विकास भी बाधित करता है। अंधविश्वास के कारण आयोजित रस्मों, रिवाजों और समारोहों में लोग अपनी उर्जा, समय तथा धन की बर्बादी करते है। यह देश की आर्थिक उत्पादकता कम करने का कार्य करता है। महिलाओं को देवी मानने वाले इस देश में प्रायः महिलाओं केा जादू.-टोना के संदेह पर नंगा घुमाया जाता है, इस से महिलाओं के शोषण को बढ़ावा मिलता है। मानसिक रोगियों को भूत या बुरी आत्माओं के प्रभाव में बता कर उन्हें समुचित उपचार से वंचित रखा जाता है। देश के अलग-अलग राज्यों में अंधविश्वास उन्मूलन के लिए कानून भी बने है। दो दिन पहले हमने 75 वा गणंत़त्र दिवस मनाया है। आज हम बात करेंगे देश में 7 दशक से अधिक समय पूर्ण हो गया लेकिन अंधविश्वास उन्न्मूलन के बने कानून कितने करागर है इस पर कभी चिंतन या मंथन करने की हमनें जरूरत नहीं समझी है।
"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ कपिलदेव शर्मा लोबिया की खेती के बारे में बता रहे है । विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें...
नमस्कार, आज रविवार 28 जनवरी है, मोबाइल वाणी पर आपका स्वागत है। सुनिए मध्यप्रदेश की आज की जरूरी खबरें। उज्जैन में भाजपा नेता और उनकी पत्नी की हत्या कर दी गई। दोनों के शव मकान में मिले। घटना देवास रोड स्थित पिपलोदा गांव की है। शनिवार सुबह पुलिस मौके पर पहुंची। लूटपाट के बाद हत्या की आशंका है। दोनों दो दिन पहले ही पंजाब से लौटे थे। भाजपा नेता रामनिवास कुमावत गांव के मकान में पत्नी के साथ रहते थे। बेटी की शादी हो चुकी है। बेटा देवास में रहता है। वे रोज मॉर्निंग वॉक पर जाते थे। आज बाहर नहीं निकले तो गांव में ही रहने वाले उनके साले ने घर जाकर देखा। अंदर कमरे में रामनिवास और उनकी पत्नी मुन्नी कुमावत के शव पड़े थे। उन्होंने सुबह 6 बजे पुलिस को सूचना दी। इस हत्याकांड के बाद कांग्रेस नेता और प्रदेश कांग्रेस के प्रमुख जीतू पटवारी ने राज्य सरकार पर कई सवाल उठाए हैं। इंदौर में एक नाबालिग लड़की ने शुक्रवार दोपहर अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मां ने उसे हमेशा की तरह मोबाइल चलाने की बात को लेकर डांटा था। इस बात से वह काफी नाराज थी। परिजनों ने खुद घटना की यह वजह बताई है, हालांकि पुलिस अन्य बिंदुओं पर भी जांच कर रही है। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।घटना लसूड़िया थाना क्षेत्र के निपानिया कांकड की है। मृतिका के बड़े पापा ने बताया की लड़की की उम्र 17 साल थी। उसने पढ़ाई छोड़ दी थी। घर पर ही रहती थी। पिता ड्राइवर हैं। जनवरी के आखिरी सप्ताह में मध्यप्रदेश में बारिश का ट्रेंड है। इस बार भी मौसम ऐसा ही रहेगा। हालांकि, तेज बारिश की जगह बूंदाबांदी ही होगी, वो भी जबलपुर संभाग के जिलों में। 28-29 जनवरी को बूंदाबांदी होने का अनुमान है। सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. वेदप्रकाश सिंह ने बताया कि जबलपुर संभाग के डिंडौरी, बालाघाट, मंडला और सिवनी में वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से बूंदाबांदी होने के आसार हैं। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर या उज्जैन में पानी गिरने की संभावना अभी नहीं है। दोस्तों, आप मोबाइल वाणी पर प्रस्तुत मध्य प्रदेश के इन अहम समाचारों को लेकर क्या सोचते हैं हमें ज़रूर बताएं, आप मोबाइल वाणी की ऐप के ज़रिए अपनी राय रिकार्ड कर सकते हैं या फिर अपने फोन से तीन नंबर का बटन दबाएं। इसके अलावा आप अपने इलाके की खबरों को भी हमसे साझा करें, हम इन खबरों को मंच जरूर देंगे।
"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ कपास में कीड़े लगने की समस्या के निदान के बारे में जानकारी दे रहे हैं । अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें
नमस्कार, आज शनिवार 27 जनवरी है, मोबाइल वाणी पर आपका स्वागत है। सुनिए मध्यप्रदेश की आज की जरूरी खबरें। शुक्रवार को गणतंत्र दिवस का पर्व प्रदेश में धूमधाम से मनाया गया। मुख्यमंत्री मोहन यादव उज्जैन के दशहरा मैदान में गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में शामिल होकर झंडा फहराया। वहीं भोपाल में राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। उज्जैन में मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि गणतंत्र दिवस के मौके पर प्रदेश की जेल में बंद 161 कैदियों को रिहा किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि चित्रकूट को विश्व स्तरीय धार्मिक और पर्यटन केंद्र बनाने का निर्णय लिया गया है। यहां प्रतिवर्ष रामायण मेला आयोजित किया जाएगा। साथ ही मप्र सरकार सीएम तीर्थ दर्शन योजना के तहत हवाई और रेल मार्ग से अयोध्या की यात्रा कराएगी। इसके साथ ही ओरछा के श्री रामराजा मंदिर परिसर में श्री राम राजा लोक का निर्माण कर रही है। इसके अलावा सीएम ने उज्जैन के लिए एक खास घोषणा की, उन्होंने कहा कि उज्जैन में प्रदेश की पहली मेडिसिटी बनाई जाएगी जहां इलाज की सभी प्रकार की सुविधाएं होंगी। राजधानी भोपाल के रविंद्र भवन में आयोजित 39वें लोकरंग कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया। लोकरंग समारोह में संत शिरोमणि रविदास के जीवन, वाणी पर आधारित नृत्य नाटिका का प्रस्तुती करण किया गया। मुख्यमंत्री यादव और राज्यपाल ने नाटक का अवलोकन किया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर मध्य प्रदेश के रीवा के शासकीय अस्पताल में स्पेशल मध्यान्ह भोजन करने के बाद 61 बच्चे बीमार हो गए। मामला रीवा के सिरमौर अंतर्गत ग्राम पंचायत पड़री स्थित प्राथमिक पाठशाला का है। बताया जा रहा है कि बच्चों ने गणतंत्र दिवस के दिन विशेष मध्यान्ह भोजन में पूरी-सब्जी और लड्डू खाया था। गणतंत्र दिवस का पर्व होने की वजह से जिलेभर के विद्यालयों में विशेष मध्यान्ह भोजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। विशेष मध्यान्ह भोजन के तहत पड़री स्कूल में बच्चों को भोजन में पूरी-सब्जी और लड्डू परोसा गया था। जिसे खाने के बाद बच्चों की हालत बिगड़ गई और आनन-फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। माध्यमिक शिक्षा मंडल ने परीक्षाओं के लिए नई गाइडलाइन जारी कर दी है। परीक्षा में विद्यार्थियों को दो तरह की उत्तर पुस्तिकाएं मिलेंगी। 32 पेज की मुख्य विषय की और 20 पेज की वोकेशनल और संस्कृत विषय की कापी होगी। प्रायोगिक परीक्षाओं में 10वीं के विद्यार्थियों को आठ और 12वीं के विद्यार्थियों को 12 पन्नों की कॉपियां देना तय हुआ है। गणित विषय में 32 पन्नों की ग्राफ कॉपी मिलेंगी। सप्लीमेंट्री कापी नहीं दी जाएगी। कॉपी में रोल नंबर छिपाने के लिए किसी भी तरह के स्टीकर का उपयोग नहीं किया जा सकेगा। इसके अलावा विद्यार्थियों की पहचान छिपाने के लिए उत्तर पुस्तिका में बार कोड लगाने की भी तैयारी है, फिलहाल यह प्रयोग बारहवीं के हिन्दी के छात्रों की कॉपी पर करने की बात की जा रही है। दोस्तों, आप मोबाइल वाणी पर प्रस्तुत मध्य प्रदेश के इन अहम समाचारों को लेकर क्या सोचते हैं हमें ज़रूर बताएं, आप मोबाइल वाणी की ऐप के ज़रिए अपनी राय रिकार्ड कर सकते हैं या फिर अपने फोन से तीन नंबर का बटन दबाएं। इसके अलावा आप अपने इलाके की खबरों को भी हमसे साझा करें, हम इन खबरों को मंच जरूर देंगे। सुनते रहिए मोबाइल वाणी
नमस्कार। यह। मोबाइल वाणी में स्वागत है। शुक्रवार 26 जनवरी को मध्यप्रदेश के पप्रायः सभी हिस्सों में मौसम शुष्क रहा। मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में शीतलहर का असर था, जबकि खंडवा, खरगोन, दतिया में पूरा दिन शीतल रहा। प्रदेश के अन्य जिले मुरैना, भिंड, ग्वालियर, दतिया, निवाड़ी, रीवा और मऊगंज में मध्यम से घना कोहरा छाया रहा। श्योपुर कला, शिवपुरी ,टीकमगढ़ , छतरपुर , उत्तरी पन्ना और उत्तरी सतना में हल्के से मध्यम कोहरा रहा। न्यूनतम दृश्यता सुबह के समय दतिया में 50 मीटर से कम रही, जबकि नौगांव रीवा में भी यही हाल रहा। जबलपुर संभाग के जिलों में तापक्रम कम सामान्य से काफी कम दर्ज किया गया। प्रदेश में सबसे अधिक तापक्रम 27 डिग्री सेल्सियस रतलाम का दर्ज किया गया जबकि सबसे कम तापक्रम 3.2 डिग्री सेल्सियस शहडोल जिले के कल्याणपुर अंचल का रहा। यहाँ दिन भर ठिठुरन का असर कायम रहा। प्रदेश के ऐसे पांच अंचल या नगर जहां तापक्रम पांच डिग्री सेल्सियस से कम था, उनमें शहडोल के कल्याणपुर का 3.2 डिग्री सेल्सियस छतरपुर के बिजावर का 3.3, शाजापुर के गिरवर का 3.4, अशोक नगर के आवरी का 3.6 और नर्मदापुरम के पचमढ़ी का 3.8 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रदेश में शनिवार को मौसम विभाग ने जो पूर्वानुमान बताया है उसके अनुसार खंडवा, खरगोन, मऊगंज, छतरपुर, निवाड़ी, दतिया, भिंड और मुरैना जिलों में कहीं कहीं पूरा दिन शीतल रहेगा अर्थात दिन में भी ठंड का असर कायम रहेगा। जबकि सिवनी, छतरपुर, निवाड़ी, दतिया, भिंड जिलों में शीतलहर का असर रहेगा। ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, सिवनी, छतरपुर और निवाड़ी जिलों में कहीं कहीं मध्यम से घना कोहरा छाया रहेगा, जबकि मऊगंज, पन्ना, टीकमगढ़, शिवपुरी और श्योपुर कला में हल्के से मध्यम कोहरा रहेगा। मौसम विभाग का यह अनुमान है कि प्रदेश के तापमान में अब लगभग एक से दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी।
हंसने-हंसाने से इंसान खुश रहता है, जिससे मानसिक तनाव, चिंता और डिप्रेशन कम होता है। दोस्तों, उत्तम स्वास्थ्य के लिए हंसी-मज़ाक बहुत ज़रूरी है। इसीलिए मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है कुछ मजेदार चुटकुले, जिन्हें सुनकर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे। हो जाइए तैयार, हंसने-हंसाने के लिए
सुनिए डॉक्टर स्नेहा माथुर की संघर्षमय लेकिन प्रेरक कहानी और जानिए कैसे उन्होंने भारतीय समाज और परिवारों में फैली बुराइयों के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई! सुनिए उनका संघर्ष और जीत, धारावाहिक 'मैं कुछ भी कर सकती हूं' में...
