मिलावट खाद्य पदार्थो के विरूद्ध जिलेभर में प्रभावी कार्यवाही की जाए।जिले में मिलावटी, नकली, दूध,मावा,पनीर एवं दूध से बनने वाले खाद्य पदार्थो के कारोबारियों के विरूद्ध अभियान के तहत कार्यवाही की जाए। इस आशय के निर्देश कलेक्टर श्री सुभाष कुमार द्विवेदी ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मिलावट खाद्य पदार्थो पर कार्यवाही संबंधी बैठक आयोजित की गई।
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री सुभाष कुमार द्विवेदी द्वारा जिला पंचायत सदस्य पद के (निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 05) हेतु जनपद पंचायत ईसागढ़ में उप चुनाव 2023 (उत्तरार्द्ध) की घोषणा हो चुकी है। निर्वाचन कार्य को शांतिपूर्ण ढंग से संपादित कराये जाने एवं जिले में कानून व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 05 के अंतर्गत् आने वाले ग्राम पंचायतों तहसील ईसागढ़ के अनुज्ञप्तिधारियों के शस्त्र लायसेंस निकटतम पुलिस थाना में जमा कराये जाने के आदेश जारी किया गया है। यह आदेश 27 जनवरी 2024 तक प्रभावशील रहेगा।
जनभावनाओं को खुश करने से इतर सरकार के क्या काम हैं? संविधान की भावना के अनुसार सरकार का काम है कि देश में वैज्ञानिक चेतना का विकास करे, जिससे देश प्रगति के पथ पर आगे बढ़े। राम मंदिर बनने पर शायद ही किसी को कोई आपत्ति हो, पर इस बात पर आपत्ति बनती है कि इसकी कीमत क्या है? देश की बीस प्रतिशत आबादी को दोयम दर्जे का नागरिक बनाकर या फिर विज्ञान के सहारे आगे बढ़ रहे देश को पीछे की तरफ ले जाकर। राम मंदिर जनभावनाओं का मसला है तो फिर प्रधानमंत्री और सरकार का क्या काम है? दोस्तों, आप इस मसले पर क्या सोचते हैं, राम मंदिर के निर्माण में संविधानिक पदों पर बैठे लोगों का क्या काम? इस मसले पर आप जो भी सोचते हैं उसको रिकॉर्ड करें ग्रामवाणी पर अपने फोन से तीन नंबर का बंटन दबाकर या फिर मोबाईलवाणी के एप पर जाकर।
कलेक्टर श्री सुभाष कुमार द्विवेदी के निर्देशानुसार एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के मार्गदर्शन में प्रधानमंत्री जनमन योजना के विस्तृत प्रचार-प्रसार हेतु म.प्र. जन अभियान परिषद द्वारा नवांकुर संस्थाओं के माध्यम से ग्रामों में दीवार लेखन का कार्य किया जा रहा है।
हंसने-हंसाने से इंसान खुश रहता है, जिससे मानसिक तनाव, चिंता और डिप्रेशन कम होता है। दोस्तों, उत्तम स्वास्थ्य के लिए हंसी-मज़ाक बहुत ज़रूरी है। इसीलिए मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है कुछ मजेदार चुटकुले, जिन्हें सुनकर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे। हो जाइए तैयार, हंसने-हंसाने के लिए...
इस साल आपके घर खुशियों की हो धमाल, दौलत की ना हो कमी आप हो जाए मालामाल, मुस्कुराते रहो ऐसा हो सबका हाल, तहे दिल से मुबारक हो आपको नया साल... दोस्तों हम कामना करते है की बीते साल की तरह इस साल भी आपके लिए लाभदायक,खुशियों से भरा और स्वस्थ रहे,मोबाइल वाणी परिवार को ओर से आप सभी को नव वर्ष की हार्दिक बधाई धन्यवाद।
हर वर्ष नए साल पर चंदेरी में सबसे अधिक लोगों की भीड़ रहती है, यहां पर दो दर्जन के करीब पिकनिक स्पॉट हैं। जहां पर आम दिनों में लोग घूमने के लिए आते हैं, इसके साथ ही न्यू ईयर पर हर साल हजारों की संख्या लोग आते हैं। जिसमें जिले के अलावा आसपास के जिले और यूपी सहित राजस्थान से भी लोग न्यू ईयर मनाने के लिए आते हैं । कल चंदेरी में सबसे अधिक भीड़ भाड़ रहेगी, अशोकनगर का छोटा सा शहर चंदेरी है प्राकृतिक खूबसूरती और ऐतिहासिक धरोहरों से परिपूर्ण चंदेरी शहर कई सैलानियों का मन अपनी और मोह लेता है । जिसकी वजह से अन् प्रदेशों के लोग भी न्यू ईयर का जश्न मनाने के लिए चंदेरी आते हैं।
अशोकनगर जिले की नईसराय तहसील में मध्य प्रदेश एड्स नियंत्रण समिति एवं लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग अशोकनगर द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को ऐडस के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसके तहत भोपाल से आए कलाकारों ने बस स्टैंड पर ऐडस से बचाव के लिए तहसील मुख्यालय पर नुक्कड़ नाटक का मंचन किया। कार्यक्रम का आयोजन जिला नोडल अधिकारी अशोक शाक्य के निर्देशन में लोक कला दल के उमा तिवारी, मनोज शर्मा ,मनोज शर्मा ,महाराज सिंह, किशन, चिंटू द्वारा किया गया इसमें लोगों को ऐडस से बचाव के तरीके बताएं।
मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद ब्लॉक अशोकनगर की नक को संस्थाओं द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में दीवार लेखन का कार्य कराया जा रहा है। जिला पंचायती सीईओ के मार्गदर्शन में प्रधानमंत्री जनमन योजना के प्रचार प्रसार के लिए दीवार लेखन किया जा रहा है। मध्य प्रदेश जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान के तहत सबको पक्का घर, हर घर नल जल, गांव तक सड़क, हर घर तक बिजली शिक्षा के लिए हॉस्टल, कौशल विकास, दूरदराज गांव तक मोबाइल मेडिकल यूनिट ।आदी सुविधाएं प्रदान करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
अकसर किसी प्रतिष्ठान या घर के दरवाजे पर हम देखा करते हैं कि नीबू मिरची बंधी हुई है तो कही आपको काले कपड़े की बनी छोटी सी गुड़िया टंगी हुई मिलेगी। बगैर किसी वैज्ञानिक कारण के इस तरह के टोटके हम करते आते हैं। कई बार यह टोटके इस लिए भी हम करने लगते है कि इसे करने से हमारे उपर आने वाले संकट टलने की बात कहीं जाती है या, कोई जादू-टोना नहीं कर पाएगा। लेकिन हम इस बात का विश्लेषण नहीं करते है कि वाकई में इस में कोई वास्तविकता होगी तो, फिर का इस का उपयोग हमनें अपने देश की सीमाओं पर करना चाहिए जहा हमेशा दुश्मन देशों द्वारा आक्रमण करने का भय बना रहता हैं। यह सब हमारे मन का वहम है, डर है। जीवन में कर्मयोगी बन कर हमें हमारे भीतर के डर को भगाने की आवश्यकता है। आज हम बात करेंगे उन टोटको या अंधविश्वास से जुड़े अन्य विषयों पर जो दैनिक जीवन में हमारे साथ जुडी हुई है।
