फैजाबाद, शान ए अवध का ऐसा नमूना जो लखनऊ से पहले बनाया गया है, खूबसूरत इतना की एक झलक में नजर ठहर जाए, घंटाघर पर बनी मस्जिद या फिर उसके सामने बना लॉयड दरवाजा फैजाबाद के प्रतीक चिन्ह हैं, बेतहाशा भीड़ से भरे बाजार की चिल्लम चिल्ली मैं, चूड़ी बेचता दुकानदार या फिर आलू चाट के लिए आवाज देता ठेलिया वाला। सब कुछ एक से एक उम्मदा बस जरूरत है उस नजर की जो आपको ठहरा दे, रोक दे और कहे की गुरु यही तो चाहिए था। मालूम नहीं की क्या चाहिए था लेकिन बस यही तो एक जगह थी प्रेमिका के लिए चूड़ी, पत्नी के लिए साड़ी, बच्चों के लिए जूते और बाप के लिए कुर्ता पजामा यहां सब कुछ मिलेगा।
Transcript Unavailable.
गरीब और गरीब अमीर और अमीर होता जा रहा है
डिस्क्रिप्शन: हंसने-हंसाने से इंसान खुश रहता है, जिससे मानसिक तनाव, चिंता और डिप्रेशन कम होता है। दोस्तों, उत्तम स्वास्थ्य के लिए हंसी-मज़ाक बहुत ज़रूरी है। इसीलिए मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है कुछ मजेदार चुटकुले, जिन्हें सुनकर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे। हो जाइए तैयार, हंसने-हंसाने के लिए
दोस्तों, देश में बालिकाओं की हिस्सेदारी बढ़ाने, लड़कियों की शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य, करियर के लिए मार्ग उपलब्ध कराने के उद्देश्य से हर साल 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाता है। नेशनल गर्ल चाइल्ड डे का मुख्य उद्देश्य बालिका शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और देश में लड़कियों के सामने आने वाली असमानताओं के मुद्दों से निपटना और बेटियों के अधिकारों के बारे में सभी को बताना है। मोबाइल वाणी परिवार की और से आप सभी को राष्ट्रीय बालिका दिवस की बहुत बहुत शुभकामनाये।
नमस्कार, आज बुधवार 24 जनवरी है, मोबाइल वाणी पर आपका स्वागत है। सुनिए मध्यप्रदेश की आज की जरूरी खबरें। मध्यप्रदेश में लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग और चिकित्सा शिक्षा विभाग मर्ज होंगे। डॉ. मोहन यादव कैबिनेट ने मंगलवार को इस प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है। साथ ही नई शिक्षा नीति के आधार पर हर जिले में प्रधानमंत्री एक्सीलेंस कॉलेज खोलने का फैसला भी कैबिनेट ने लिया है। आयुर्वेद विश्वविद्यालय में अब नर्सिंग और पैरामेडिकल पाठ्यक्रम शामिल किया जाएगा। इसके अलावा कैबिनेट ने जो अन्य फैसले लिए हैं उनके तहत... माल एवं सेवा कर अध्यादेश की समय अवधि बढ़ाने को मंजूरी कैबिनेट ने दी है। बजट सत्र में विधानसभा में लाएंगे। चुनाव और मंत्रिमंडल गठन में देरी के चलते विधेयक नहीं लाया जा सका था। आयुर्वेद विश्वविद्यालय में अब नर्सिंग और पैरा मेडिकल स्टाफ के पाठ्यक्रम भी शामिल किए जाएंगे। इससे पैरामेडिकल स्टाफ की संख्या बढे़गी। कोरोना के बाद इनकी जरूरत बढ़ी है। अशोकनगर के मुंंगावली तहसील में मल्हारगढ़ में लिफ्ट इरिगेशन सिंचाई परियोजना को मंजूरी दी गई है। इससे 26 ग्रामों में 7500 हेक्टेयर में सिंचाई हो सकेगी। परियोजना की लागत 87 करोड़ रुपए है। जल प्रदूषण अधिनियम में संशोधन को मंजूरी दी गई है। जल प्रदूषण के छोटे से मामले में कोर्ट जाना पड़ता है। इसे अधिकारियों से निराकरण कराने पर सहमति बनी है। प्रस्ताव भारत सरकार को भेजेंगे। इसके बाद अंतिम फैसला होगा असम में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को रोकने के विरोध में कांग्रेस देशभर में प्रदर्शन कर रही है। भोपाल में भी कांग्रेस नेताओं ने मौन धरना दिया। इस प्रदर्शन में पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, पीसीसी चीफ जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष भी मौजूद रहे। दरअसल, राहुल गांधी की न्याय यात्रा मंगलवार को गुवाहाटी पहुंची थी, जहां असम पुलिस ने उन्हें रोक दिया। राहुल अपने काफिले के साथ गुवाहाटी शहर में जाना चाहते थे, लेकिन प्रशासन ने इसकी इजाजत नहीं दी। श्योपुर जिले के कूनो नेशनल पार्क से एक और बड़ी खुशखबरी मिली है। मादा चीता ज्वाला ने सोमवार को 3 शावकों को जन्म दिया है। इसकी जानकारी केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र सिंह ने आज सुबह करीब 8 बजे अपने X हैंडल पर पोस्ट करके दी है। इससे पहले ज्वाला ने 27 मार्च 2023 को 4 शावकों को जन्म दिया था। वहीं, 3 जनवरी को मादा चीता आशा ने 3 शावकों को जन्म दिया था। दोस्तों, आप मोबाइल वाणी पर प्रस्तुत मध्य प्रदेश के इन अहम समाचारों को लेकर क्या सोचते हैं हमें ज़रूर बताएं, आप मोबाइल वाणी की ऐप के ज़रिए अपनी राय रिकार्ड कर सकते हैं या फिर अपने फोन से तीन नंबर का बटन दबाएं। इसके अलावा आप अपने इलाके की खबरों को भी हमसे साझा करें, हम इन खबरों को मंच जरूर देंगे। और एक सामुदायिक मीडिया के नाते हम आपसे उम्मीद करते हैं कि एक नागरिक के तौर पर अपनी बात खुल करेंगे। सुनते रहिए मोबाइल वाणी
मध्य प्रदेश राज्य के जिला इंदौर से हमारे श्रोता, मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहती है कि आंगनवाड़ी आने जाने वाले रास्ते बहुत ख़राब है जिसके कारण लोगों को परेशानी हो रही है।
"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ मसूर के फसल में लगने वाले रोग की जानकारी दे रहे हैं । अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें
नमस्कार, आज मंगलवार 23 जनवरी है, मोबाइल वाणी पर आपका स्वागत है। सुनिए मध्यप्रदेश की आज की जरूरी खबरें। __ सोमवार को अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर प्रदेश में माहौल उत्सव की तरह रहा। मंदिरों में दिनभर पूजा अर्चना होती रही और शाम को ज्यादातर इलाकों में दीपावली की तरह माहौल रहा। उज्जैन के महाकाल मंदिर में जहां एक लाख दिए जलाए गए तो वहीं इंदौर के प्रसिद्ध पित्र पर्वत पर इस अवसर पर 21000 दिए जलाए गए। लोगों ने अपने घरों में भी दीपक जलाए और आतिशबाजी की। राजनेता भी इसमें पीछे नहीं रहे भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने इसे एक बड़ी जीत बताया और कहा कि 500 वर्ष बाद भगवान राम अपनी नगरी लौट पाए हैं वहीं प्रदेश कांग्रेस के नेताओं ने भोपाल के कार्यालय में धार्मिक आयोजन भी किए। आम लोगों के मुताबिक यह भले ही एक धार्मिक तौर पर महत्वपूर्ण दिन रहा हो लेकिन इसका राजनीति पर प्रभाव पड़ना भी तय नजर आ रहा है। __अयोध्या में 22 जनवरी को राममंदिर प्राण प्रतिष्ठा के मद्देनजर देशभर में हिंदू धर्म के लोगों में जश्न का माहौल है। ग्राहकों ने बड़े शुभ मुहूर्त में खरीदी करने के लिए बड़े पैमाने पर बुकिंग कराई। वहीं, महिलाओं ने शुभ मुहूर्त को ऐतिहासिक बनाने के लिए अपने पतियों की सहमति से डिलीवरी डेट से पहले ही ऑपरेशन कराकर बच्चों को जन्म दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक मध्य प्रदेश के इंदौर में अभिजीत मुहुर्त में इंदौर में दो सौ से ज्यादा डिलीवरी हुई। __राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा पर माहौल व्यापार के लिहाज से भी जोरदार रहा। इंदौर जिले की ही बात करें तो यहां करीब 35 करोड रुपए के वाहनों की बिक्री हुई। यहां तकरीबन 1800 नए वाहन खरीदे गए हैं। इनमें तकरीबन 1500 कर और 300 दो पहिया वाहन शामिल है। आरटीओ की जानकारी के मुताबिक इंदौर में अब तक 30 लाख से अधिक वाहनों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है ऐसे में इस शहर में आबादी के लिहाज से वाहनों की संख्या लगातार बढ़ रही है जो वायु प्रदूषण को लेकर चिंतित भी करती है। __मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने राम मंदिर निर्माण पर हुए आयोजन को राजनीतिक मंच बनाने का आरोप लगाते हुए इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा है कि राम मंदिर पर राजनीति धार्मिक स्वतंत्रता और सनातनी परंपराओं के साथ खिलवाड़ है। __ केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया रविवार को गुना जिले के दौरे पर थे। सिंधिया यहां विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। वह कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे, तभी उन्हें गुस्सा आ गया और उन्होंने जिला कलेक्टर और एसपी को मंच फटकारा। सिंधिया ने जिले के कलेक्टर और एसपी को जनता के सामने फटकार लगा दी। दरअसल, सिंधिया जैसे ही मंच पर बोलने के लिए उन्हें एसपी और कलेक्टर मंच पर दिखाई नहीं दिए। सिंधिया इस बात से नाराज हो गए। कहा जा रहा है कि सिंधिया को पहले भी शिकायत मिली थी कि विकसित भारत संकल्प यात्रा में कई प्रशासनिक अधिकारी दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। दोस्तों, आप मोबाइल वाणी पर प्रस्तुत मध्य प्रदेश के इन अहम समाचारों को लेकर क्या सोचते हैं हमें ज़रूर बताएं, आप मोबाइल वाणी की ऐप के ज़रिए अपनी राय रिकार्ड कर सकते हैं या फिर अपने फोन से तीन नंबर का बटन दबाएं। इसके अलावा आप अपने इलाके की खबरों को भी हमसे साझा करें, हम इन खबरों को मंच जरूर देंगे। और एक सामुदायिक मीडिया के नाते हम आपसे उम्मीद करते हैं कि एक नागरिक के तौर पर अपनी बात खुल करेंगे। सुनते रहिए मोबाइल वाणी
सफलता हमेशा असफलता के स्तंभ पर खड़ी होती है। इसलिए किसी को भी असफलता से घबराना नहीं चाहिए। ये विचार थे महान नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी के। "तुम मुझे खून दो,मैं तुम्हे आजादी दूंगा" का नारा देने वाले,जोशीले भाषणों से लोगों में ऊर्जा भरने वाले, आजादी की जंग में प्रमुख भूमिका निभाने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और महान क्रांतिकारी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती 23 जनवरी को मनाई जाती है।आज पूरा देश सुभाष चंद्र बोस की 127 वी जयंती मना रहा है जिसे पराक्रम दिवस के रूप में भी जाना जाता है। देश के महान सपूत और स्वतंत्रता सेनानी,सुभाष चंद्र बोस के जन्मदिन पर मोबाइल वाणी परिवार के तरफ से उनको सादर नमन एवं भावभीनी श्रद्धांजलि !
