मध्यप्रदेश राज्य के इंदौर से हर्ष चौहान ,मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि बूथ कैप्चरिंग आज का ही विचार नहीं है यह कई वर्षों से चुनाव में होते आया है ।पहले दबंगों द्वारा बूथ कैप्चरिंग करवाई जाती थी। इसका परिणाम यह रहता था कि उम्मीदवार चाहे योग्य हो या अयोग्य लेकिन केवल अयोग्य लोग ही चुन कर संसद में जुड़ते थे। पहले दबंगई द्वारा होता था बूथ कैप्चरिंग ,आज ईवीएम द्वारा होता है। वर्तमान में उच्चतम न्यायालय में ई . वी . एम . पर सुनवाई के दौरान , मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि अभी - अभी एक करोड़ से अधिक मतदाताओं को पकड़ा गया है । जिन नकली मतदाताओं को नकली के रूप में हटा दिया गया है। जो आने वाली मतदाता सूचि में नहीं दिखेंगे
हंसने-हंसाने से इंसान खुश रहता है, जिससे मानसिक तनाव, चिंता और डिप्रेशन कम होता है। दोस्तों, उत्तम स्वास्थ्य के लिए हंसी-मज़ाक बहुत ज़रूरी है। इसीलिए मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है कुछ मजेदार चुटकुले, जिन्हें सुनकर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे।
नमस्कार आज सोमवार 12 फरवरी है, मोबाइल वाणी पर आपका स्वागत है। सुनिये मध्यप्रदेश की आज की अहम खबरें। लोकसभा चुनावों की तैयारी मप्र में शुरू हो चुकी है और इसकी शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की है। रविवार को मप्र के आदिवासी क्षेत्र झाबुआ में आम सभा की कार्यक्रम में बोलते हुए, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने आदिवासी समुदायों की कभी परवाह नहीं की। उन्होंने यह भी विश्वास जताया कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा 370 से अधिक सीटें जीतेगी और कांग्रेस का सफाया हो जाएगा। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने मध्य प्रदेश में 7,550 करोड़ रुपये के विकास उत्पादों का उद्घाटन और शिलान्यास किया। मध्य प्रदेश में दलित और आदिवासियों के साथ अत्याचार के मामले नहीं थम रहे हैं। आदिवासी बाहुल्य बैतूल जिले से एक सनसनीखेज मामला वीडियो आया है। यहां बजरंग दल से जुड़े आरोपियों ने आदिवासी युवक के साथ बेरहमी से मारपीट की। घटना का वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस राज्य सरकार पर हमलावर है। घटना शनिवार रात की है। 2 मिनट 42 सेकेंड के इस वीडियो में दिख रहा है कि एक शख्स युवक को बेरहमी से पीट रहा है। आरोपी युवक के चेहरे पर कभी घूंसा तो कभी लात मारता है। उसे गालियां देता है। पीड़ित पीटने वाले से गुहार लगाता है। गिड़गिड़ता है। उसके पैर पड़ता है, लेकिन वह नहीं सुनता है। उसे मारना जारी रखता है। मध्य प्रदेश में रविवार को मौसम का मिजाज बदल गया है। राज्य के अनेक हिस्सों में बारिश हुई है। कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हुई है। बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि के कारण खेतों में खड़ी फसल को काफी नुकसान हुआ है। किसानों के अनुसार गेहूं की फसल के साथ चना और मसूर की फसल भी प्रभावित हुई है। डिंडौरी जिले के शहपुरा क्षेत्र के आधा सैकड़ा से अधिक गांव में ओलावृष्टि के साथ मूसलाधार वर्षा हुई। मौसम के बदले मिजाज से किसान परेशान नजर आ रहे हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि बेर के आकार के ओले लगभग 20 मिनट तक गिरते रहे। कई जगह सड़क पर और गेहूं की फसलों में ओले पट गए। तेज वर्षा के साथ ओलावृष्टि से किसानों की फसल के साथ सब्जियां भी प्रभावित हुई हैं। दोस्तों, आप मोबाइल वाणी पर प्रस्तुत मध्य प्रदेश के इन अहम समाचारों को लेकर क्या सोचते हैं हमें ज़रूर बताएं, आप मोबाइल वाणी की ऐप अपनी राय रिकार्ड कर सकते हैं या फिर अपने फोन से तीन नंबर का बटन दबाएं। आप अपने इलाके की खबरों को भी हमसे साझा करें, हम इन खबरों को मंच जरूर देंगे।
Transcript Unavailable.
नमस्ते , मेरा नाम रमेश सह है , मैं सोनवाड़ा गाँव में रहता हूँ , दसिया पंचायत जिला खरगोन ना है पंचायत कोई लगती है , मेरी ज़रूरत को लतली देना योजना नहीं लगती है ।
रूढीवाद सामाजिक विज्ञान के तहत स्थापित एक ऐसी विचारधारा है जो पारंपरिक मान्यताओं का अनुकरण तार्किककता या वैज्ञानिकता के बजाए केवल आस्था तथा प्राप्त अनुभवों के आधार पर करती है। यह सामाजिक और नैतिक मान्यताओं को चिरकाल तक प्रचलित मान्यताओं और व्यवस्थाओं के प्रति अपनी भागीदारी सिद्ध करती है। किसी भी समाज में व्याप्त रूढ़िवादिता जैसी बुराई किसी भी देश की प्रगति को पीछे धकेल देती है। रूढ़िवादिता हमारे नवयुवकों को भाग्यवादिता की और ले जाती है। इसके फलस्वरूप् वे कर्महीन हो जाते है और असफलताओं में अपनी कमियों को ढ़ूढने की बजाए इसे भाग्य की परिणिति का रूप दे देती है। आज हम बात करेंगे रूढ़िवादी बनाम बेडियां।
"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ जीवदास साहू लाही या माहू से फसलों को होने वाले नुकसान एवं उपचार सम्बंधित जानकारी दे रहे हैं । विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले में आम सभा कर रहे हैं।
मध्य प्रदेश राज्य के इनडोर जिले के शशि कुशवाहा ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया की हैंड पंप ख़राब है। उन्होंने हैंड पंप बनाने की माँग की है
मध्यप्रदेश राज्य के इंदौर से सुषमा ,मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि मीडिया पर फेक न्यूज़ का चलन ज्यादा हो गया है। फेक न्यूज़ से जनता तक गलत खबरे पहुँचती है और लोगों को सच्चाई नहीं पता चल पाती है
