पिंक बूथ, युवा, आदर्श, दिव्यांग, मिक्स बूथ रहेंगे आकर्षण का केंद्र बैतूल दिनांक 15 नवंबर 2023 उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मकसूद अहमद ने बताया कि बैतूल जिले के 1581 मतदान केंद्रों पर जिले के 12 लाख 23 हजार 483 मतदाता अपने अधिकारों का उपयोग करेंगे। आदर्श आचार संहिता के अनुपालन में मतदान की समाप्ति के 48 घंटे पूर्व बुधवार को शाम 6:00 बजे से प्रचार प्रसार पूरी तरह से थम चुका है। मतदान दल 1581 मतदान केंद्रों के लिए गुरुवार को दोपहर 12:00 के पूर्व पहुंच जाएंगे। --103 पिंक बूथ पर होगी महिला अधिकारी--- उप जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा बताया गया कि अधिक से अधिक मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से पूर्व की भांति पोलिंग बूथ को विभिन्न वर्गों में विभाजित किया गया है। कुल पोलिंग बूथों से 103 पिंक बूथ बनाए गए हैं। इनमें सिर्फ महिला अधिकारी एवं महिला कर्मचारी की ड्यूटी लगाई गई है। इसमें मतदान के लिए कोई बाध्यता नहीं है। --क्रिटिकल मतदान केदो के लिए माइक्रो ऑब्जर्वर-- उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 287 क्रिटिकल मतदान केंद्रों पर निगरानी के लिए माइक्रो ऑब्जर्वर नियुक्त किए गए हैं। इनमें सर्वाधिक क्रिटिकल 63 बूथ बैतूल, 61 घोड़ाडोंगरी क्षेत्र, 60 भैंसदेही, 56 मुलताई एवं 47 आमला में बनाए गए हैं। 1294 बूथ सामान्य श्रेणी के बूथ है। -- पांच युवा और पांच दिव्यांग मतदान केंद्र-- नवाचार में नव युवा मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 5 युवा मतदान केंद्र बनाए गए हैं। यह पांच मतदान केंद्र सभी विधानसभा क्षेत्र में एक-एक युवा पोलिंग बूथ बनाया गया है। 80+ एवं दिव्यांग मतदाता के लिए भी एक-एक बूथ प्रत्येक विधानसभा में बनाए गए हैं। युवा बूथ में सिर्फ यंग अधिकारियों की नियुक्ति की गई है, जबकि दिव्यांग केंद्र में दिव्यांग अधिकारी कर्मचारी की नियुक्ति की गई है। कर्मचारियों का भले ही वर्गीकरण किया गया हो, परंतु मतदाता किसी वर्ग के किसी भी बूथ पर वोट डाल सकते हैं।
चुनाव ड्यूटी के लिए बैतूल आई फोर्स त्योहार मनाकर हुई गदगद बैतूल सांस्कृतिक सेवा समिति के राष्ट्र रक्षा मिशन को मिली सराहना बैतूल। जिले की सामाजिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्र में अग्रणी बैतूल सांस्कृतिक सेवा समिति की सरहदी बहनों ने आज जिले में विभिन्न प्र्रदेशों से आए पुलिस बल एवं फोर्स के साथ भाईदूज का पर्व मनाया। समिति द्वारा एसपी सिद्धार्थ चौधरी से अनुमति प्राप्त कर इस कार्यक्रम का आयोजन किया। बैतूल सांस्कृतिक सेवा समिति कारगिल विजय के बाद से ही देश के सैनिकों की हौसलअफजाई के लिए कार्य कर रही है। जिले में भाईदूज के पर्व पर विभिन्न प्रांतों विधान सभा चुनाव के लिए ड्यूटी पर आए पुलिस बल एवं जवानों का माथा सूना न रहे इसलिए समिति के 20 सदस्यीय दल ने करीब दो हजार जवानों को दूज का टीका लगाकर शुभकामनाएं दी और दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन के लिए कामना की। जवानों के साथ भाईदूज मनाने की अनुमति प्रदान करने के लिए समिति ने एसपी सिद्धार्थ चौधरी का आभार माना। मात्र एक घंटे में हजारों जवानों को बांधी मौली लगाया तिलक समिति अध्यक्ष गौरी बालापुरे पदम ने बताया कि अनुमति मिलने के बाद समिति के दल ने भाई दूज मनाने की तैयारियां की। सुबह 9 बजे समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य पुलिस ग्राउंड पहुंचे यहां आरआई दिनेश मर्सकोले के निर्देशन में भाईदूज मनाया गया। श्रीमती पदम ने बताया कि यह दूसरा मौका है जब जिले में चुनाव ड्यूटी पर आए बल के साथ भाईदूज का पर्व मनाया गया है। समिति की स्थापना का यह रजत उत्सव वर्ष है,ऐसे में भाई-बहन प्रिय पर्व भाईदूज सेना एवं पुलिस के साथ मनाने का अवसर मिलना उनकी पूरी टीम के लिए गर्व का अवसर है। समिति के पदाधिकारी भारत पदम, ईश्वर सोनी, शिवानी मालवीय, वंश कुमार पदम, सदस्य प्रज्ञा झगेकर, मेहर प्रभा परमार, आकृति परमार, संध्या पवार, कावेरी झगेकर, धडक़न शाह, निशा, करिश्मा गायकवाड़, कीर्ति, सलोनी, प्रिया, सुहानी, विष्णु शाह, विजीत लिखितकर, श्याम, पुनीत निर्मले, संध्या पाल, नेहा राम, खुशी धाड़से ने महज एक घंटे में दो हजार पुलिस एवं सेना बल को तिलक लगाकर, मौली धागा बांधा।
Transcript Unavailable.
बैतूल
Char line bol ke chunav ke bare mein varnan Kiya
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
