सीतापुर। 88 हजार ऋषि मुनियों की पावन तपोभूमि नैमिष में भी भगवान राम की अयोध्या है। इसे छोटी अयोध्या अथवा अयोध्या हार के नाम से जाना जाता है। प्रभु श्रीराम जब अयोध्यावासियों के साथ नैमिष आए थे, तब इसी स्थान पर विश्राम किया था। यहां राम दरबार के अलावा हनुमान जी का मंदिर है। रामलला का नैमिषारण्य से गहरा नाता है। यहां की पावन धरा भगवान राम के आगमन का आध्यात्मिक इतिहास भी संजोए है। प्रभु श्रीराम के चरण रज से नैमिष का कण-कण सुशोभित है। कालीपीठाधीश गोपाल शास्त्री बताते हैं, कि भगवान राम अयोध्यावासियों के साथ नैमिषारण्य आए थे। गोमती के तट पर जिस स्थान पर प्रभु श्रीराम ने विश्राम किया, वह अयोध्या के नाम से विख्यात है। प्राचीन काल में इसे अयोध्या हार भी कहते थे।

मास्टरबाग। बिसवां ब्लॉक की कमुवा ग्राम पंचायत निवासी अशोक गुप्ता बीते सात वर्षाें से गो आधारित प्राकृतिक खेती कर रहे हैं। सात वर्षाें से वह प्राकृतिक खेती के माध्यम से औषधीय पौधे उगा रहे हैं। इनकी खेती की लोकप्रियता विदेशों तक फैल चुकी है। बीते वर्ष अर्जेंटीना से कृषि विशेषज्ञ इनकी खेती का अध्ययन करने के लिए आये थे। वहीं, कृषि विभाग के अधिकारी भी इनके माध्यम से अन्य किसानाें को प्राकृतिक खेती के लिए जागरूक कर रहे हैं। उनकी इस मुहिम से अब तक साढ़े चार सौ किसान जुड़ चुके हैं। प्रगतिशील किसान अशोक गुप्ता ने बताया कि सात साल पहले उन्होंने रेडियो पर प्राकृतिक खेती का नाम सुना था। इसके बाद लखनऊ स्थित डॉ बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय में पद्मश्री डॉ सुभाष पालेकर का कार्यक्रम देखा। उनसे प्रेरणा लेकर सात साल पूर्व पांच बीघा फसल से गो आधारित कृषि की शुरुआत की थी।

सीतापुर। 12,460 शिक्षक भर्ती के तहत काउंसिलिंग में आवेदन करने वाले करीब 400 शिक्षकों के अभिलेखों में गड़बड़ी मिली है। नियुक्ति पत्र वितरण के समय हुई जांच में मामला पकड़ा गया। बीएसए ने इनके नियुक्ति पत्र रोक दिए हैं। शासन स्तर से निर्देश मिलने पर ही इन्हें नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। भर्ती के तहत जिले में 845 पदों पर शिक्षकों की भर्ती की जानी है। इसके लिए सोमवार देर शाम नियुक्ति पत्र बांटे गए। इस दौरान बीएसए दफ्तर में अभ्यर्थियों के अभिलेखों की जांच की गई। जांच में उनके अभिलेखों में कुछ गड़बड़ी मिली। इस पर करीब 400 शिक्षकों के नियुक्ति पत्र रोक दिए गए हैं। इससे यह अभ्यर्थी बिना नियुक्ति पत्र लिए वापस घर लौट गए। अब इन शिक्षकों की सूचना शासन को भेज दी गई है। शासन के अगले निर्देश पर ही इनको नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे।

सीतापुर। लोक भारती संस्था की ओर से 84 कोसी परिक्रमा के हर कोस पर हरिशंकरी लगाए जाने का निर्णय लिया है। इसके तहत पहले चरण में स्थल चयन की कार्रवाई की गई है। दूसरे चरण में कार्य योजना को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसे हरिशंकरी माला अभियान नाम दिया गया है। क्षेत्र के प्रमुख लोगों और संत महात्माओं से विचार विमर्श कर कार्य योजना बनाई गई है। जिससे परिक्रमा मार्ग को सुंदर बनाया जा सके। साथ ही विलुप्त हो रहे तीर्थों के उत्थान के लिए भी प्रक्रिया चल रही है। लोक भारती ने नैमिषारण्य के साथ ही प्रदेश के तीर्थ परिक्रमा पथों पर प्रत्येक कोस पर हरिशंकरी (पीपल, बरगद और पकरिया का पौधा) लगाने का संकल्प लिया है। इस याोजना को हरिशंकरी माला अभियान का नाम दिया गया है। बीते दिनों नैमिषारण्य परिक्रमा पथ का सर्वेक्षण किया जा चुका है। इसके तहत 84 कोसी परिक्रमा मार्ग के हर कोस पर हरिशंकरी लगाने के स्थल चयन के साथ ही उसका नक्शा बनाया गया है।

हंसने-हंसाने से इंसान खुश रहता है, जिससे मानसिक तनाव, चिंता और डिप्रेशन कम होता है। दोस्तों, उत्तम स्वास्थ्य के लिए हंसी-मज़ाक बहुत ज़रूरी है। इसीलिए मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है कुछ मजेदार चुटकुले, जिन्हें सुनकर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे। हो जाइए तैयार, हंसने-हंसाने के लिए सुनिए हंसी-मज़ाक में डूबे हंसगुल्ले और रिकॉर्ड कीजिए अपने चुटकुले, मोबाइल वाणी पर, फोन में नंबर 3 का बटन दबाकर।

नमस्कार साथियों ,मोबाइल वाणी लेकर आया है रोजगार समाचार। यह नौकरी उनके लिए है जो एमएसएस मध्यम स्टाफिंग सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड से जुड़कर टेली कॉलर एग्जीक्यूटिव के पद पर काम करना चाहते है।नौकरी करने का कार्यस्थल वाराणसी ,उत्तरप्रदेश होगा। न्यूनतम12 वीं पास अनुभवी व्यक्ति इस पद के लिए आवेदन कर सकते है।आवेदनकर्ता को हिंदी और इंग्लिश भाषा का ज्ञान होना चाहिए इतना ही नहीं आवेदनकर्ता का चयन साक्षात्कार के आधार पर होगा। चयनित व्यक्तियों को प्रतिमाह 10,086 से 15,105 रूपए वेतन दिया जाएगा। साथ ही हेल्थ इन्शुरन्स ,लाइफ इन्शुरन्स और प्रोविडेंट फण्ड की भी अतिरिक्त सुविधा दी जाएगी। इच्छुक व्यक्ति कंपनी के इस नंबर पर संपर्क कर इस पद से सम्बंधित अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते है। कंपनी का नंबर है : 9079060722 . तो साथियों,अगर आपको यह जानकारी लाभदायक लगी, तो मोबाइल वाणी एप्प पर लाइक का बटन दबाये साथ ही फ़ोन पर सुनने वाले श्रोता 5 दबाकर इसे पसंद कर सकते है। नंबर 5 दबाकर यह जानकारी आप अपने दोस्तों के साथ भी बाँट सकते हैं।

"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ कपिलदेव शर्मा बेर की फसल में फल गिरने की समस्या के बारे में जानकारी दे रहे है। अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें

सुनिए एक प्यारी सी कहानी। इन कहानियों की मदद से आप अपने बच्चों की बोलने, सीखने और जानने की समझ बढ़ा सकते है।ये कहानी आपको कैसी लगी? क्या आपके बच्चे ने ये कहानी सुनी? इस कहानी से उसने कुछ सीखा? क्या आपके पास भी कोई नन्ही कहानी है? हमें बताइए, फ़ोन में नंबर 3 का बटन दबाकर।

हिटलर जो सोच और करना चाह रहा था उसे तानाशाही कहते हैं, यह सोच किसी भी व्यक्ति में तब आती है जब उसके अनुयाई मानने वाले लोग आंख मूंदकर उसके सही और गलत हर फैसले को मानने लगते हैं। ऐसा करने के लिए आवश्यक होता है कि अनुयाइयों को इसकी आदत लगा दी जाए, जैसा कि इन दिनों भारत में हो रहा है।

हंसने-हंसाने से इंसान खुश रहता है, जिससे मानसिक तनाव, चिंता और डिप्रेशन कम होता है। दोस्तों, उत्तम स्वास्थ्य के लिए हंसी-मज़ाक बहुत ज़रूरी है। इसीलिए मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है कुछ मजेदार चुटकुले, जिन्हें सुनकर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे। हो जाइए तैयार, हंसने-हंसाने के लिए सुनिए हंसी-मज़ाक में डूबे हंसगुल्ले और रिकॉर्ड कीजिए अपने चुटकुले, मोबाइल वाणी पर, फोन में नंबर 3 का बटन दबाकर।