"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ श्री कपिल देव शर्मा पशुओं में होने वाले लंपी वायरस बीमारी और उपचार से जुडी जानकारी दे रहे है । अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें.
नमस्कार आदाब दोस्तों,मोबाइल वाणी ले कर आया है रोज़गार समाचार।यह नौकरी उन व्यक्तियों के लिए है जो उत्तरप्रदेश सबोडिनेट सिलेक्शन कमीशन के द्वारा फॉरेस्ट गाड/ वाइल्डलाइफ गाड के पद पर कार्य करना चाहते हैं. पदों की कुल संख्या 709 है,इनमें से 693 पदों पर फॉरेस्ट गार्ड और 16 वाइल्ड लाइफ गार्ड के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। उम्मीदवार ध्यान दें कि फॉरेस्ट गार्ड पदों के लिए विभिन्न चरण में परीक्षा आयोजित की जाएगी। इनमें लिखित परीक्षा से लेकर अन्य शामिल हैं।इन पदों के लिए वैसे उम्मीदवार आवेदन कर सकते है जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से इंटर की परीक्षा उत्तीर्ण किया हो। पदों के अनुसार वेतन अलग-अलग रहेगा आवेदन करने के लिए आवेदन शुल्क सभी उम्मीदवारों के लिए 25/- रुपया रखा गया है। आवेदनकर्ता की उम्र सीमा 21 वर्ष से लेकर 40 वर्ष तय की गई है। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जायेगी. यदि आप के पास मांगी गयी सारी योग्यताएं है तो आप अपना आवेदन आधिकारिक वेबसाइट http://upsssc.gov.in/ पर ऑनलाइन कर सकते है। याद रखिये आवेदन पत्र 10-10-2023 तक ही स्वीकार किये जायेंगे। तो साथियों अगर आपको यह जानकारी लाभदायक लगी तो मोबाइल वाणी एप्प पर लाइक बटन दबाये साथ ही फ़ोन पर सुनने वाले श्रोता 5 दबाकर इसे पसंद कर सकते है। नंबर 5 दबाकर यह जानकारी आप अपने दोस्तों के साथ बाँट भी सकते हैं।धन्यवाद !
"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ श्री जीतदास साहू धान की अच्छी फसल के लिए खाद और दवा के बारे में जानकारी दे रहें हैं। अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें.
दोस्तो, आज अंतरराष्ट्रीय समान वेतन दिवस है... यह दिन खासतौर पर उन महिलाओं को समर्पित है... जो काम तो पुरुषों के बराबर करती हैं पर जब वेतन की बात आती है तो उन्हें कम आंका जाता है... क्या आप भी ऐसी परिस्थितियों से गुजरे हैं? इस खास दिन पर आपके क्या विचार है.. फोन में नम्बर 3 दबाकर रिकॉर्ड करें.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
लगातार किसानों की समस्या को देखते हुए यूपी सरकार ने किसानों के लिए निशुल्क बोरिंक की व्यवस्था कर दी। यूपी सरकार का इस योजना का उद्देश्य किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है जिन क्षेत्रों में पानी की कमी होती हैं वहां सरकार पानी की सुविधा देते हैं। इससे किसानो को अपने खेतों की सिंचाई करने में कोई परेशानी नहीं होती आसानी से वे अपने फसल को अच्छे से अच्छा पैदावार कर सकते हैं। जिससे उन्हें खेतों की सिंचाई के लिए कोई परेशानी न हो। यूपी निःशुल्क बोरिंग योजना के लिए इन दस्तावेज़ों की आवश्यकता पासपोर्ट साइज फोटो आधार कार्ड निवास प्रमाण पत्र राशन कार्ड आयु प्रमाण पत्र आय प्रमाण पत्र मोबाइल नंबर इन लोगों को मिल सकता है फायदा इस योजना के लिए आवेदन करने वाला उत्तर प्रदेश का स्थाई निवासी होना चाहिए। आवेदन करने वाला किसान होना चाहिए और उसके पास न्यूनतम 0.2 हेक्टेयर जोत सीमा होनी चाहिए। इस योजना का लाभ वही ले सकता है जो पहले से किसी सिंचाई योजना का लाभ नहीं लिया रहेगा। अगर आपके पास जोत सीमा न्यूनतम 0.2 हेक्टेयर नहीं है तो आप समूह बनाकर भी इसका लाभ ले सकते हैं।
जिला सीतापुर अपने पौराणिक और ऐतिहासिक पृष्ठभूमि के कारण भारत में प्रसिद्ध है इसके नाम के लिए कोई आधिकारिक विवरण नहीं है लेकिन परंपरागत बातें सीतापुर को भगवान राम की पत्नी सीता के रूप में संदर्भित किया गया है। ऐसा कहा जाता है कि वह तीर्थ यात्रा के दौरान इस स्थान पर भगवान राम के साथ रहे। इसके बाद, राजा विक्रमादित्य ने सीता की याद में इस शहर की स्थापना की, इस जगह को नाम दिया, सीतापुर अबुल फजल की ऐना अकबरी के मुताबिक इस जगह को अकबर के शासनकाल के दौरान चट्यपुर या चितिपुर कहा जाता था। निर्वासन के दौरान पांडवों नेईमिस आए रावण की मृत्यु के कलंक को धोने के लिए भगवान राम और सीता इस धार्मिक स्थान पर स्नान करते थे। ऐसा कहा जाता है कि सीता ने अपनी शुद्धता को साबित कर दिया और नीमिश की पवित्र भूमि में आत्मसात किया। 1857 में पहली स्वतंत्रता संग्राम में यह जिला एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी 1857 के दौरान आर्य समाज और सेवा समिति ने जिले में अपनी संस्थाओं की स्थापना की थी।
यह शहर तम्बोली बिरादरी के(पान बेचने वालो) द्वारा 800-900 साल पहले स्थापित किया गया था। 11 वीं शताब्दी की शुरुआत में सैयद सालार मसूद ग़ाज़ी के आगमन के दौरान भी यह स्थान एक छोटे से गाँव के रूप में मौजूद था। छापे के दौरान, उनके वफादार सैनिकों में से एक, बुरहान-उद-दीन , इस गांव के पास शहीद हो गया था। उन्होंने उसके लिए एक मकबरे या दरगाह का निर्माण कराया जो आज भी मौजूद है। कन्नौज के राजा जय चंद के दिनों में, एक चंदेल सरदार, आल्हा, को भूमि दी गई थी, जो बाद में तम्बौर परगना में तंबूरा के साथ मुख्य महानगर के रूप में बनाई गई थी। आल्हा ने इस शहर को अपने एक लेफ्टिनेंट रानुआ पासी को दे दिया, जिसने इसमें एक किला बनाया था। इसके तुरंत बाद, दिल्ली के राजा पृथ्वीराज चौहान के खिलाफ जय चंद के बैनर तले लड़ाई में, दोनों मास्टर और आदमी मारे गए। पासी के वंशज अभी भी 330 वर्षों तक कब्जे में रहे, जब तक कि दिल्ली के मुगल बादशाह अकबर द्वारा तिरस्कृत नहीं किया गया।
कहा जाता है कि नैमिषारण्य वो स्थान है जहां पर ऋषि दधीचि ने लोक कल्याण के लिए अपने वैरी देवराज इन्द्र को अपनी अस्थियां दान की थीं. साथ ही ये भी कहा जाता है कि नैमिषारण्य का नाम नैमिष नामक वन की वजह से रखा गया है. इसके पीछे कहानी ये है कि महाभारत युद्ध के बाद साधु-संत कलियुग के प्रारंभ को लेकर काफी चिंतित थे. नैमिषारण्य हिन्दुओं का एक प्रसिद्ध तीर्थ स्थान है। जो उत्तर प्रदेश में लखनऊ से लगभग 80 किमी दूर सीतापुर जिले में गोमती नदी के तट पर वायीं ओर स्थित है। नैमिषारण्य सीतापुर स्टेशन से लगभग एक मील की दूरी पर चक्रतीर्थ स्थित है। यहां चक्रतीर्थ, व्यास गद्दी, मनु-सतरूपा तपोभूमि और हनुमान गढ़ी प्रमुख दर्शनीय स्थल भी हैं। यहां एक सरोवर भी है जिसका मध्य का भाग गोलाकार के रूप में बना हुआ है और उससे हमेशा निरंतर जल निकलता रहता है।
