मजदूरी नही मिलने से परेशान बड़ी संख्या में मज़दूए हटा थाना पँहुचे.पुलिस से गुहार हटा थाना क्षेत्र में फसल कटाई की मजदूरी नही मिलने से परेशान करीब आधा सैकड़ा मजदूर हटा पुलिस थाना पँहुचे और पुलिस से न्याय की गुहार लगाई, मड़ियादो निवासी सभी मजदूरों के आरोप है कि हटा क्षेत्र में एक किसान द्वारा उनसे 300/- प्रति दिन की दर से खेत मे फसल कटाई कराई गई,लेकिन किसी भी मजदूर की मजदूरी का भुगतान नही किया गया,बार बार मांगने पर जब मजदूरी नही मिली तो परेशान मजदूर थाना पँहुचे,पुलिस सम्बंधित किसान से चर्चा कर मामले को सुलझाने में लगी हुई है।