भारतीय जनता पार्टी की क्लस्टर बैठक पन्ना नगर के एवरशाइन गार्डन में संपन्न हुई जहां सांसद बीडी शर्मा और क्लस्टर प्रभारी भूपेंद्र सिंह सहित कई भाजपा नेता पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी शामिल हुए। इस अवसर पर विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा को ऐतिहासिक जीत दिलाने वाले कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया एवं बूथ स्तर पर भाजपा को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को रणनीति के बारे में अवगत कराया गया। कार्यक्रम उपरांत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं खजुराहो सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने मीडिया से मुखातिब होते हुए बताया कि विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा की हुई ऐतिहासिक जीत का श्रेय कार्यकर्ताओं को जाता है। इसके साथ ही मध्य प्रदेश के मन में मोदी है और लोकसभा चुनाव के दौरान इस बार भाजपा‌ देश में रिकॉर्ड बनाएगी और खजुराहो लोकसभा चुनाव में नंबर वन आएगी। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि भाजपा का अभियान प्रत्येक बूथ में 10% मत बढ़ाना और अपना बूथ मजबूत बनाना है। कांग्रेस प्रभारी संजय यादव के द्वारा सांसद निधि के उपयोग के संबंध में लगाए गए आरोपों के बारे में पूछने पर सांसद श्री शर्मा बौखला गए और कांग्रेस प्रभारी को मूर्ख बताया