थाना प्रभारी बखत सिंह ने नववर्ष एवं अपने जन्म दिवस पर 3 घंटे में पूरी की 32 किलोमीटर तिरंगा दौड़ पन्ना। कर्तव्यनिष्ठ एवं जन सेवक के रूप में पहचान बना चुके बृजपुर थाना प्रभारी बखत सिंह हमेशा सोशल मीडिया से लेकर आम जन चर्चा तक सुर्खियों में बने रहते हैं। ऐसा ही कुछ नव वर्ष 1 जनवरी को अपने जन्मदिवस पर भी किया जिससे वह सोशल मीडिया से लेकर जिले भर में चर्चा का विषय बन गए हैं। इस बार उन्होंने अपने 44 वें जन्म दिवस पर 1 जनवरी को 32 किलोमीटर तिरंगा दौड़ 3 घंटे में पूरी कर लोगों को देशभक्ति जन सेवा के साथ-साथ नशा मुक्ति, फिटनेस, पर्यावरण संरक्षण और दुर्घटनाओं को रोकने का भी संदेश दिया है। 1 जनवरी को थाना प्रभारी बखत सिंह ने अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार नवोदय विद्यालय प्रांगण रमखिरिया से हाथ में तिरंगा लेकर दौड़ना प्रारंभ किया और पन्ना जुगल किशोर मंदिर पहुंच कर दौड़ पूरी की इस अवसर पर लोगों के द्वारा जगह-जगह पुष्प माला और आतिशबाजी से स्वागत किया गया। हाल ही में थाना प्रभारी बखत सिंह का उन निरीक्षक से कार्यवाहक निरीक्षक के रूप में प्रमोशन हुआ है और यह बृजपुर से भोपाल के लिए स्थानांतरित हुए हैं। बृजपुर में पदस्थ रहते हुए विद्यादान कोचिंग सेंटर एवं लाइब्रेरी के माध्यम से गरीब विद्यार्थियों को निःशुल्क शिक्षा एवं पाठ्यक्रम सामग्री उपलब्ध कराते रहे। और कर्तव्य निष्ठा के बल पर बृजपुर थाने को मध्य प्रदेश का पहला आईएसओ सर्टिफिकेट प्राप्त थाना बनाया। इसके अलावा कई ऐसे कार्य किए जिनका शब्दों में वर्णन मुश्किल है। लेकिन बखत सिंह के बृजपुर से भोपाल स्थानांतरण की खबर से क्षेत्रवासी मायूस हैं। साधारण परिवार में जन्मे बखत सिंह उच्च शिक्षा प्राप्त कर पहले शिक्षक फिर सरपंच फिर शिक्षक और फिर उप निरीक्षक बनकर मध्य प्रदेश के सबसे चर्चित और लोकप्रिय थाना प्रभारियों में गिने जाते रहे हैं और अब निरीक्षक बन गए हैं। इस अवसर पर थाना प्रभारी बखत सिंह ने मीडिया के समक्ष क्या कहा आप भी सुनें।
