1.पन्ना विधायक और पूर्व मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह का प्रथम नगर आगमन पर हुआ जोरदार स्वागत। 2.नगर में जगह-जगह कार्यकर्ताओ ने किया तुलादान जेसीबी से बरसाए फूल। 3.विधायक ने कहा अब दुगनी तेजी से होगा विकास। एंकर :- आज पन्ना विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह का चुनाव जीतने के बाद पहली बार नगर आगमन हुआ इस द्वारान जगह-जगह कार्यकर्ताओ ने उनका जोरदार स्वागत किया। बतादें की कार्यकर्ताओ में भारी उत्साह देखने को मिला जगह-जगह कार्यकर्ताओ ने उनका तुलादान किया और जेसीबी से फूल बरसा कर उनका स्वागत किया। बीओ :- 1 इस द्वारान उन्होंने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में भाजपा की प्रचंड जीत से कार्यकर्ताओ में भारी उत्साह है इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अब दुगनी तेजी से विकास किया जाएगा और जो विकास कार्य अधूरे रह गये है उन्हें पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।
