गीता जयंती पर ब्रह्माकुमारी सीता बहन जी ने दिया गीता का संदेष प्रजापिता ब्रह्माकुमारी उपसेवा केन्द्र में गीता जयंती कार्यक्रम सम्पन्न पन्ना। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय पन्ना में गीता जयंती के पावन पर्व पर ‘‘सफल जीवन का आधार, गीता का सार विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी सीता बहनजी ने गीता ज्ञान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गीता सर्व शास्त्रमई शिरोमणि गायी हुई है। गीता ही एकमात्र ऐसा शास्त्र है जिसमें भगवानुवाच शब्द का प्रयोग हुआ है। अर्थात् यह स्वयं परमात्मा द्वारा दिया हुआ सच्चा ज्ञान है। बहनजी ने आगे कहा कि गीता का ज्ञान हर धर्म के लिए है। हर मानव के कल्याण की राह श्रीमद्भगवतगीता में समाई हुई है। गीता में काम और क्रोध को अग्नि के समान बताया गया है। जो मानव को अन्दर ही अन्दर जलाते रहते हैं और इसका दुष्प्रभाव हमारे मन के साथ शरीर पर भी पड़ता है। बहनजी ने सभी से परमात्मा द्वारा सिखाए राजयोग को सीखने हेतु आव्हान किया और राजयोग मेडीटेशन (ध्यान) का अभ्यास कराया। कार्यक्रम में काफी संख्या में नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।