यह कार्यक्रम मौसम में आ रहे बदलावों और उनसे हमारी रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ने वाले प्रभावों पर केंद्रित है। इसमें बारिश के अनिश्चित पैटर्न से उत्पन्न चुनौतियों और उनके संभावित समाधानों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में यह भी बताया जाएगा कि कैसे ये बदलाव किसानों से लेकर शहरी नागरिकों तक, सभी के जीवन को प्रभावित कर रहे हैं। आपने और आपके आसपास के लोगों ने बदलते बारिश के पैटर्न के बारे में क्या अनुभव किया है? क्या आपको या आपके जानने वालों को इससे कोई चुनौती झेलनी पड़ी है?
"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ कपिल देव शर्मा धान की फसल में रोपाई के बाद उर्वरक प्रबंधन से जुड़ी जानकारी दे रहे हैं। विस्तारपूर्वक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें
उत्तरप्रदेश राज्य के जिला महोबा से कनीज़ फातिमा की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से हमारे श्रोता से हुई। श्रोता यह बताना चाहते है कि अभी बारिश हुई नहीं है। जब बारिश होती है तो मौसम ठंडा हो जाता है और जब धुप निकलती है तो मौसम गर्म हो जाता है जिससे कई बीमारियाँ हो रही है। अस्पताल में मरीजों की भीड़ लगी हुई है। लोगों का इलाज़ भी ठीक से नहीं हो पा रहा है। समय पर इलाज़ नहीं हो पा रहा है।
उत्तरप्रदेश राज्य के महोबा जिला से सायरा बानो ने मोबाइल वाणी के माध्यम से गोमती देवी से बातचीत किया। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया की अच्छी बारिश नहीं होने के कारण फसल सभी सुख गए हैं
उत्तरप्रदेश राज्य के जिला महोबा से कनीज़ फातिमा की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से लाल खान से हुई। लाल खान यह बताना चाहते है कि अगर अधिक बारिश होती है तो जैसे तिलहन हैं और कोको तेलहन और जो मूंग है उसको नुकशान होता है और अगर शुष्क मौसम है तो शुष्क मौसम सभी फसलें भी क्षतिग्रस्त हो जाती हैं जैसे जोनाई है, अरहर है, तिली है ,मूंग है और मूंगफली है सब कुछ क्षतिग्रस्त हो सकता है। अधिक बारिश होने पर कुछ फसलों को नुकशान होता है। सामान्य बारिश फसलों के लिए ठीक है।
उत्तरप्रदेश राज्य के जिला महोबा से सायरा बानू , मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहती है कि जल है तो जीवन है। जीवन है तो कल है। जल का प्रयोग इंसान को उतना ही करना चाहिए जितना जरूरत है। पानी का बचाव बहुत जरूरी है। पानी को साफ़ बर्तन में रखना चाहिए। बच्चों को साफ़ पानी पिलायें। गन्दा पानी पिने से कई तरह की बीमारियां होती है।
Transcript Unavailable.
"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के अंतर्गत कृषि विशेषज्ञ अशोक झा ऑर्गेनिक खेती यानी प्राकृतिक खेती के बारे में जानकारी दे रहे हैं। इसकी पूरी जानकारी सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
