उत्तरप्रदेश राज्य के जिला लखीमपुर खेरी से तन्वी श्रीवास्तव , मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहती है कि परिषदीय विद्यालयों में विशेष फ्रेम में अध्यापकों के फोटो लगाए जाएंगे।परिषद स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों में गुरु के प्रति प्रेम और सम्मान पैदा करने के लिए विभाग ने एक नई पहल शुरू की है। अब स्कूलों के अंदर शिक्षकों की तस्वीरें विशेष फ्रेम में लगाई जाएंगी । इससे यह भी लाभ होगा कि विद्यालय में आने वाले माता - पिता को शिक्षक की नियुक्ति का नाम और पता और परिषद के विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने के बारे में पूरी जानकारी मिल जाएगी ।
शिविर में लोगों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
लखीमपुर से बहराइच के लिए रोडवेज बस नहीं होने से यात्री परेशान।
आज लखीमपुर खीरी में अजय मिश्रा को लोगों ने माला पहनकर स्वागत किया
"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ कपिलदेव शर्मा आम की फसल में जाला कीट का नियंत्रण कैसे करें, इसके बारे में बता रहे हैं । अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें
आज पूरे देश में महाशिवरात्रि का व्रत बहुत ही धूमधाम से मनाया गया
आज गोला गोकरननाथ में बड़े धूमधाम से भगवान शिवरात्रि का पर्व मनाया गया
दोस्तों, यह साल 2024 है। देश और विश्व आगे बढ़ रहा है। चुनावी साल है। नेता बदले जा रहे है , विधायक बदले जा रहे है यहाँ तक की सरकारी अधिकारी एसपी और डीएम भी बदले जा रहे है। बहुत कुछ बदल गया है सबकी जिंदगियों में, लेकिन महिलाओं की सुरक्षा आज भी एक बड़ा सवाल बना हुआ है। देश की सरकार तो एक तरफ महिला सशक्तिकरण का दावा करती आ रही है, लेकिन हमारे घर में और हमारे आसपास में रहने वाली महिलाएँ आखिर कितनी सुरक्षित हैं? आप हमें बताइए कि *---- समाज में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर हमें किस तरह के प्रयास करने की ज़रूरत है ? *---- महिलाओं को सही आज़ादी किस मायनों में मिलेगी ? *---- और घरेलू हिंसा को रोकने के लिए हमें क्या करना चाहिए ?
दोस्तों, हंसने-हंसाने से इंसान खुश रहता है, जिससे मानसिक तनाव, चिंता और डिप्रेशन कम होता है। उत्तम स्वास्थ्य के लिए हंसी-मज़ाक बहुत ज़रूरी है। इसीलिए मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है कुछ मजेदार चुटकुले, जिन्हें सुनकर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे। अगर आपके पास भी है कोई मज़ेदार चुटकुला, तो रिकॉर्ड करें मोबाइल वाणी पर, फ़ोन में नंबर 3 का बटन दबाकर और जीतें आकर्षक इनाम।
हम सभी रोज़ाना स्वास्थ्य और बीमारियों से जुड़ी कई अफवाहें या गलत धारणाएं सुनते है। कई बार उन गलत बातों पर यकीन कर अपना भी लेते हैं। लेकिन अब हम जानेंगे उनकी हकीकत के बारे में, वो भी स्वास्थ्य विशेषज्ञों की मदद से, कार्यक्रम सेहत की सच्चाई में। याद रखिए, हमारा उद्देश्य किसी बीमारी का इलाज करना नहीं, बल्कि लोगों को उत्तम स्वास्थ्य के लिए जागरूक करना है। सेहत और बीमारी को लेकर अगर आपने भी कोई गलत बात या अफवाह सुनी है, तो फ़ोन में नंबर 3 दबाकर हमें ज़रूर बताएं। हम अपने स्वास्थ्य विशेषज्ञों से जानेंगे उन गलत बातों की वास्तविकता, कार्यक्रम सेहत की सच्चाई में।
