Transcript Unavailable.
इस वर्ष 78% ज्यादा मिले डेंगू के रोगी
जनपद में पराली की समस्या को लेकर जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन ने सर्वोच्च न्यायालय को लिखा पत्र दी जानकारी कोर्ट के आदेश पर किसानों को पराली जलाने पर रोक लगाई गई है जिससे किसान गेहूं की बुवाई भी नहीं कर पा रहे हैं वह गोला गोकर्णनाथ बजाज चीनी मिल अभी तक गन्ना किसानों का भुगतान भी नहीं कर पाया है विगत सत्र का भी और फिर से चीनी मिल शुरू हो चुका है
संसारपुर। गोला खुटार हाईवे पर खड़ी गन्ना भरी ट्रॉली से कार टकरा जाने से कथा वाचक महेंद्र कुमार अवस्थी की मौत हो गई और उनके अन्य तीन साथी घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रॉली का टायर पंक्चर हो गया था। इससे ट्रैक्टर चालक ट्रॉली सड़क पर छोड़कर पंक्चर बनाने वाले को लेने गया था। तभी यह हादसा हो गया।
लखीमपुर खीरी। बीते पांच दिन से लगातार शहर के पांच वार्डों में पेयजल व्यवस्था दुरुस्त न होने की वजह से इन मोहल्लों में पानी का संकट हो गया है। शहर की करीब ढाई लाख की आबादी में 60 हजार लोगों को पीने का पानी नहीं मिल पा रहा है, बावजूद इसके ईओ और पालिकाध्यक्ष दोनों उदासीन रवैया अपनाए हैं। मोहल्लेवासी सबमर्सिबल और जेटपंप वाले घरों से पानी मांगकर किसी तरह अपना काम चला रहा है।
*तहसील मे अधिकारियों के कार्यालय के सामने हैंडपंप खराब, तहसील में फैल रही गंदगी* _______________________ गोला गोकरननाथ खीरी- तहसील गोला जनपद लखीमपुर खीरी के अंतर्गत तहसील परिसर गोला में भूलेख विभाग के पास बने वॉशरूम के वॉश बेसिन में कई महीनो से पानी न आने से लोगों को काफी समस्या हो रही है बताते चलें बाथरूम में पानी नहीं है और अगर हैंडपंप पर जाते हैं तो हैंडपंप और अधिक दिनों से खराब पड़ा हुआ है ओपन निबंधक कार्यालय गोला के सामने सरकारी नल लगा हुआ है जो काफी दिनों से बिगड़ा पड़ा हुआ है अधिकारी जानबूझकर कोई ध्यान नहीं देते तहसील गोला में अधिकारियों की नाक के नीचे जब हैंड पंप खराब है और गंदगी का अंबार है तो आखिर कहां तक सरकार के सपने पूरे होंगे।
लखीमपुर खीरी। गोला डिपो की बसें खस्ताहाल हैं, वहीं बिना शीशों की खिड़कियां भी सर्दी में यात्रियों की कंपकंपी छुटा रहीं हैं। वहीं लखीमपुर डिपो की कुछ बसों की भी हालत ठीक नहीं है। बावजूद इसके बेहतर सुविधा का दावा करने वाले परिवहन निगम के अधिकारी सर्दी के मौसम में बसों के शीशे और उनकी रबर तक दुरुस्त नहीं करा पाएं है।
लखीमपुर खीरी। सीतापुर जिले में हरगांव रेलवे क्रॉसिंग के पास गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली खराब हो जाने से जिले की सीमा मरखापुर गांव तक लंबा जाम लगा। हालात यह बने कि डेढ़ घंटा जाम में फंसे रोडवेज बस के कुछ यात्रियाें ने किराया वापस लेने के बाद ट्रेन से आगे की यात्रा पूरी की।
पलियाकलां। जंगली हाथियों द्वारा फसलों को पहुंचाए जा रहे नुकसान को लेकर दो गांवों के ग्रामीणों ने वन विभाग को ज्ञापन देते हुए आतंक से निजात दिलाने की मांग की है
बांकेगंज। किशनपुर सेंक्चुरी में ढाई माह से डेरा डाले पांच नेपाली हाथी रविवार रात जंगल से निकलकर मैलानी रेंज जंगल से सटे सुल्तानपुर गांव के खेतों में जा पहुंचे। हाथियों ने छोटेलाल और लेखराम के खेतों में घुसकर गन्ना की फसल उजाड़ दी। ग्रामीणों और निगरानी टीमों ने पटाखे दागकर, शोर मचाकर और पीपे बजाकर हाथियों को बमुश्किल खदेड़ा। खदेड़ने से गुस्साए हाथियों ने लेखराम के खेत में पड़ी मड़ैया तोड़ डाली। इसके बाद किशनपुर सेंक्चुरी के जंगल की ओर चले गए। निगरानी टीमों के मुताबिक सोमवार सुबह हाथियों की लोकेशन किशनपुर सेंक्चुरी जंगल में मिली है।
