Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

दुदही सहित आसपास के क्षेत्र में पीडिया व्रत धूमधाम के साथ मनाया गया। बहनों ने पीडिया व्रत रख अपने भाइयों के सलामती के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया और अपने अपने लगाए गए पीडिया को आज भोर में डीजे की धून पर नाचते गाते हुए तालाब, पोखरों और नदी के पास जाकर विसर्जन किया।

नगर पंचायत दुदही के श्रीराम जानकी नगर के शीतला माता मंदिर के पास लगे सोडियम लैंप के खराब होने की खबर मोबाइल बानी पर चलने का असर हुआ है। खबर को गंभीरता से लेते हुए नगर पंचायत के अधिकारियों ने खराब पड़े सोडियम लैंप को बनावा दिया है। जिससे पथ प्रकाश होने से लोगों को आवागमन करने में सहुलियत मिल रही है।

Transcript Unavailable.

तमकुहीराज, कुशीनगर। तमकुही विकास खण्ड के सभी ग्राम पंचायतों में स्थित आंगनवाड़ी केंद्रों से 16 से 18 दिसम्बर की बीच आंगनवाड़ी केंद्र के लाभार्थियों को पोषाहार का वितरण किया जाएगा। विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार वितरण की जानकारी प्रत्येक आंगनवाड़ी कार्यकत्री अपने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियो को देंगी।

तमकुहीराज, कुशीनगर। बीते दिनों सेवरही में यूपी परिवहन निगम के बस परिचालक के साथ मारपीट कर सरकारी पैसा लूटने के मामले में सेवरही थाने की पुलिस ने मामला दर्ज कर विधिक करवाई शुरू कर दी हैं। पुलिस मामले की जांच कर मुकदमा दर्ज करने की बात कह रही थी। लेकिन मोबाइल वाणी पर खबर प्रसारित होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।

जन्म से आठ साल की उम्र तक का समय बच्चों के विकास के लिए बहुत खास है। माता-पिता के रूप में जहाँ हम परवरिश की खूबियाँ सीखते हैं, वहीँ इन खूबियों का इस्तेमाल करके हम अपने बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास को बढ़ावा दे सकते है।आप अपने बच्चे के शारीरिक और मानसिक विकास को बढ़ाने और उन्हें सीखाने के लिए क्या-क्या तरीके अपनाते है? इस बारे में बचपन मनाओ सुन रहे दूसरे साथियों को भी जानकारी दें। अपनी बात रिकॉर्ड करने के लिए दबाएं नंबर 3.

बीते दिनों महिला आरक्षण का बहुत शोर था, इस शोर के बीच यह भी ध्यान रखा जाना चाहिए की अपने को देश की सबसे बड़ी पार्टी कहने वाले दल के आधे से ज्यादा भू-भाग पर शासन होने के बाद भी एक महिला मुख्यमंत्री नहीं है। इन सभी नामों के बीच ममता बनर्जी इकलौती महिला हैं जो अभी तक राजनीति में जुटी हुई हैं। वसुंधरा के अवसान के साथ ही महिला नेताओं की उस पीढ़ी का भी अवसान हो गया जिसने पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय तक महिलाओं के हक हुकूक की बात को आगे बढ़ाया। यह सब ऐसे समय में हो रहा है जबकि देश में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिये जाने की बात की जा रही है। एक तरफ महिला नेताओं को ठिकाने लगाया जा रहा है, दूसरी तरफ नया नेतृत्व भी पैदा नहीं किया जा रहा है।

सुनिए एक प्यारी सी कहानी। इन कहानियों की मदद से आप अपने बच्चों की बोलने, सीखने और जानने की समझ बढ़ा सकते है। ये कहानी आपको कैसी लगी? क्या आपके बच्चे ने ये कहानी सुनी? इस कहानी से उसने कुछ सीखा? क्या आपके पास भी कोई नन्ही कहानी है? हमें बताइए, फ़ोन में नंबर 3 का बटन दबाकर।