महिलाओं की लगातार बढ़ती हिस्सेदारी और उसके सहारे में परिवारों के आर्थिक हालात सुधारने की तमाम कहानियां हैं जो अलग-अलग संस्थानों में लिखी गई हैं, अब समय की मांग है कि महिलाओं को इस योजना से जोड़ने के लिए इसमें नए कामों को शामिल किया जाए जिससे की ज्यादातर महिलाएं इसका लाभ ले सकें। दोस्तों आपको क्या लगता है कि मनरेगा के जरिए महिलाओँ के जीवन में क्या बदलाव आए हैं। क्या आपको भी लगता है कि और अधिक महिलाओं को इस योजना से जोड़ा जाना चाहिए ?

मनरेगा में भ्रष्टाचार किसी से छुपा हुआ नहीं है, जिसका खामियाजा सबसे ज्यादा दलित आदिवासी समुदाय के सरपंचों और प्रधानों को उठाना पड़ता है, क्योंकि पहले तो उन्हें गांव के दबंगो और ऊंची जाती के लोगों से लड़ना पड़ता है, किसी तरह उनसे पार पा भी जाएं तो फिर उन्हें प्रशासनिक मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। इस मसले पर आप क्या सोचते हैं? क्या मनरेगा नागरिकों की इच्छाओं को पूरा करने में सक्षम हो पाएगी?

भारत का आम समाज अक्सर सरकारी सेवाओं की शिकायत करता रहता है, सरकारी सेवाओं की इन आलोचनाओं के पक्ष में आम लोगों सहित तमाम बड़े बड़े अर्थशास्त्रियों तक का मानना है कि खुले बाजार से किसी भी क्षेत्र में काम कर रही कंपनियों में कंपटीशन बढ़ेगा जो आम लोगों को बेहतर सुविधाएं देगा। इस एक तर्क के सहारे सरकार ने सभी सेवाओं को बाजार के हवाले पर छोड़ दिया, इसमें जिन सेवाओं पर इसका सबसे ज्यादा असर हुआ वे शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार पर पड़ा है। इसका खामियाजा गरीब, मजदूर और आम लोगों को भुगतना पड़ता है।

हरदोई ज़िला के संडीला प्रखंड से अमित कुमार ,मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि उन्हें आवास योजना का लाभ नहीं मिला है

उत्तरप्रदेश ,हरदोई के ग्रामीण ने बताया की सरकारी आवास योजन का लाभ नहीं मिल पा रहा है

उत्तरप्रदेश से हरदोई के रहने वाले जगन्नाथ के द्वारा बताया गया की किसान सम्मान निधि योजना के तहत अब लाभ मिलना बंद हो गया है जिसकी सुविधा नहीं मिल रही है

बसंतपुर जिला हरदोई तहसील चंदीला के संतकुमार ने सरकारी लाभ न मिलने की बात बताई और बताया की आवास व शौचालय का लाभ नहीं मिल रहा है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल जुड़कर हरदोई रेलवे स्टेशन पर एक स्टेशन एक उत्पाद के स्टॉल का वर्चुअल उद्घाटन किया

हरियाणा विकासखंड की ग्राम पंचायत मरई में उपलब्ध कराए गए भूसा का भुगतान करने की गुहार जिला अधिकारी से की

नमस्ते पोर्टल के लाभार्थियों को किया जाएगा लाभान्वित। मुख्य विकास अधिकारी निधि बंसल की अध्यक्षता में कलेक्टर सभा घर में दिनांक 13 मार्च को प्रस्तावित कार्यक्रम को सफल आयोजन के संबंध में बैठक संपन्न हुई मुख्य विकास अधिकारी के निर्देश दिया की तैयारी समय से पूर्ण कर ली जाए 13 मार्च को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के तत्वाधान में समाज वंचित वर्ग को लगभग किए जाने के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा.......