जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने जनपद की सभी ग्राम पंचायत में पंचायत भवन का संचालन शुरू करने के निर्देश दिए हैं
हरदोई ,करोड़ों की लागत से सुरसा ब्लॉक में निर्मित पानी की टंकी कई चयनित गांव के लोगों के लिए अभी भी बेमतलब साबित हो रही है
कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में लोकसभा सामान्य निर्वाचन की तैयारी बैठक हुई
नुमाइश मैदान में कलाकारों ने देवी सीता के हरण और प्रभु श्री राम द्वारा सीता को खोजने की लीला का मंचन किया
*शिक्षक संकुल बैठक सदरपुर न्यायपंचायत के प्रा वि कटारपुर में हुई आयोजित* फरवरी माह की शिक्षक संकुल बैठक 20 फरवरी को न्याय पंचायत सदरपुर की मासिक शिक्षक संकुल बैठक प्रा वि कटारपुर में आयोजित हुई । बैठक का शुभारंभ नोडल शिक्षक संकुल नीरज कुमार गुप्ता ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पांजलि से की। नोडल शिक्षक संकुल नीरज कुमार गुप्ता द्वारा बैठक में मौजूद सभी शिक्षको को निपुण भारत मिशन पर विशेष बातचीत व प्रत्येक विद्यालय के निपुण बच्चों के नाम पर समीक्षा, कायाकल्प के उन्नीस पैरामीटर पर समीक्षा, कक्षा 1 से 3 आधार शिला संदर्शिका के अनुरूप शिक्षण, कक्षा 4 व 5 में बेसिक एवं एडवांस स्तर में बच्चों को बांटकर शिक्षण,शारदा व समर्थ एप पर बच्चों की उपस्थिति, निपुण लक्ष्य एप से बच्चों का आकलन व फीडिंग, गणित किट का प्रयोग,दीक्षा एप का प्रयोग,टाइम आफ मोशन का प्रयोग, जर्जर भवन व इंडिया हैंडमार्क पम्प के पास समरसेबिल के तार की वायरिंग,यू डायस में डाटा पूर्ण करना, बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने पर चर्चा, बोर्ड परीक्षा में लगे अध्यापकों की ड्यूटी न होने पर विद्यालय में उपस्थित होना, वार्षिक परीक्षा 2023- 24 पर चर्चा ,आगामी माह में होने वाली नेट परीक्षा हेतु बच्चों को ओएमआर शीट भरने का अभ्यास करवाना , शासन द्वारा प्राप्त कराए गए टैबलेट पर सभी रजिस्टर फीड करना व उसको सक्रिय करना ,शिक्षक संकुलों द्वारा टीम बिल्डिंग गतिविधि की चर्चा, उपचारात्मक शिक्षण पर चर्चा,समस्त शिक्षक संकुल द्वारा अपने विद्यालय को निपुण विद्यालय बनाने हेतु निपुण फाउन्डेशनल टूल किट यू ट्यूब के माध्यम से साझा की जा रही है। 5 पॉइंट टूल किट का उपयोग सुनिश्चित किया जाए टूल किट 5 वीडियो में है। उपरोक्त सभी बिन्दुओं पर विधिवत चर्चा अध्यापकों के साथ साझा की और मुख्य बिन्दुओं को विस्तृत में समझाया व समूह में चर्चा की गई। आज की बैठक में 67 शिक्षकों के सापेक्ष 16 शिक्षकों ने प्रतिभाग किया।बैठक में प्रतिभाग न करने वाले विद्यालयों व अध्यापकों की सूची खंड शिक्षा अधिकारी माधौगंज को प्रेषित की गई। बैठक में प्राथमिक विद्यालय लालपुर की सहायक अध्यापिका शुगुफ्ता बानों व प्राथमिक विद्यालय कटारपुर के शिक्षा मित्र सुधीर कुमार द्वारा टीएलएम प्रस्तुतिकरण किया गया। शिक्षक संकुल यशपाल सिंह , सुरेश कुमार , मधुबाला सिंह, अनूप दीक्षित व प्रधानाध्यापक इंचार्ज प्रधानाध्यापक, सहायक अध्यापक, अनुदेशक व शिक्षा मित्र मौजूद रहे। बैठक में सभी को सुंदर जलपान भी कराया गया।।
*आरटीआई कार्यकर्ता ने भूमाफिया के द्वारा की गई अवैध भूमि पर कब्जा को लेकर मंडलायुक्त को दिया पत्र* विकास खंड माधौगंज क्षेत्र कुरसठ बुजुर्ग देहात के मजरा मिर्जागंज निवासी आरटीआई कार्यकर्ता अभिषेक पटेल ने भूमाफिया की दबंगई को लेकर मंडलायुक्त लखनऊ को पत्र देते हुए बताया कि बिलग्राम तहसील विकास खंड माधौगंज की ग्राम पंचायत कुरसठ बुजुर्ग देहात के मजरा परौली में राजेन्द्र कुमार(बड़े भैया आदि)पुत्र चुन्नीलाल ने अपनी दबंगई के चलते लोगों को डरा-धमकाकर अवैध रूप से लोगों के पट्टों की जमीन,सरकारी तालाब ,चरागाह पर कब्जा कर रखा है। उसकी पैमाइश कराकर ,कार्रवाई के साथ-साथ पट्टेधारकों को अति शीघ्र मुआबजा दिलाए जाने की व्यवस्था की जाए।।
विकास खंड माधौगंज क्षेत्र कुरसठ बुजुर्ग रामलीला मैदान में जयहिंद के द्वारा कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी डॉ नृपेन्द्र वर्मा, वर्मा हास्पिटल बालामऊ के संचालक मौजूद रहे। उद्घाटन मुकाबला मल्लावां और कलौली का हुआ जिसमें कलौली ने जीता जिसके बाद बाला जी,बेहदर, हरपालपुर, ने जीत हासिल की। फाइनल मुकाबला बेहदर ने जीत हासिल की जिसके बाद डॉ नृपेन्द्र वर्मा, जयहिंद ने जीत हासिल करने वाली टीम को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में डॉ नृपेन्द्र वर्मा ने लोगों से नशा छोड़ने का आग्रह करते हुए नशा मुक्ति जीवन जीने का निवेदन किया उन्होंने कहा कि नशा करने से इंसान की सोचने और समझने की छमता नष्ट हो जाती है जिससे मनुष्य का व उसके परिवार का जीवन नर्क बन जाता है। इस मौके पर डॉ काजल वर्मा राष्ट्रीय अध्यक्ष गरीब बेरोजगार सेवा फाउंडेशन,अमित पांडेय, मानसिंह मिंटू प्रधान पति, शैलेंद्र, आलोक मिश्रा,राजन, हर्षित पटेल,करन, सुमंत,आकाश,सरोज आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।।
जनपद के 19 विकास खंडों में चयनित अमृत सरोवरों का काम पूरा करने की जिम्मेदारी खंड विकास अधिकारी को दी गई है
नगर पालिका के संयोजन में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा में कई विभागीय योजनाओं के मौके पर उपलब्ध होने से भीड़ उमड़ी
चोर को गिरफ्तार कर जेल भेजा
