Transcript Unavailable.

*हरदोई: 47.97 लाख से बनेंगी दो पुलिया, 10 हजार लोगों को मिलेगा लाभ* *47.97 लाख से बनेगी दो पुलिया, 10 हजार लोगों को मिलेगा लाभ- सधई बेहटा से मानपुर और अल्लीपुर मार्ग पर होगा पुलिया का निर्माण* हरदोई। बेहतर आवागमन के लिए अच्छी सड़कें और पुलिया का होना आवश्यक है। शासन ने शहर से सटे गांवों को बेहतर आवागमन के लिए अलग-अलग मार्गों पर दो पुलिया निर्माण को स्वीकृति दी है। स्वीकृति के साथ ही शासन ने सधई बेहटा से मानपुर मार्ग और सधई बेहटा से अल्लीपुर मार्ग पर पुलिया निर्माण के लिए 47.97 लाख रुपये जारी भी कर दिए हैं। इससे इन मार्गों से जुड़े गांवों के करीब 10 हजार से अधिक लोगों को आवागमन में सुविधा और सहूलियत होगी। शहर से सटे सधई बेहटा गांव से होकर निकले मार्गों पर करीब एक दर्जन से अधिक गांवों के लोगों को आवागमन रहता है। सधई बेहटा से मानपुर मार्ग पर आरसीसी पुलिया निर्माण के लिए शासन ने 23.99 लाख की स्वीकृति जारी करते हुए धनराशि का आवंटन भी कर दिया है। ऐसे ही सधई बेहटा से अल्लीपुर मार्ग पर तीन मीटर लंबाई की आरसीसी पुलिया के निर्माण के लिए शासन ने 23.98 लाख रुपये की स्वीकृति और राशि जारी कर दी है। शासन ने दोनों पुलिया के निर्माण की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग के निर्माण खंड-एक को सौंपी है। जिम्मेदार बोले जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बताया कि दोनों पुलिया सदर विधानसभा क्षेत्र के गांवों के संपर्क मार्गों पर बनेगी। शासन ने स्वीकृति के साथ ही राशि भी जारी कर दी है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता से कहा गया है कि वह सभी औपचारिकता पूरी कराते हुए चुनाव से पहले काम शुरु कराएं। इससे लोगों को आवागमन में समय से लाभ मिल सकेगा।

संडीला।आज भारतीय किसान यूनियन इंडिया और संयुक्त मोर्चा द्वारा एक पंचायत का कार्यक्रम संडीला तहसील में आयोजित किया गया जिसमें किसानों को 10 सूत्रीय ज्ञापन दिया गया है और एसडीएम से मुलाकात की गई है जिसमें किसानों को समस्याओं को अवगत कराया गया है 10 दिन का निस्तारण समय दिया गया है अगर 10 दिन में निस्तारण न हुआ तो हम लोग संडीला तहसील का घेराव करेंगे इस पंचायत में जिला अध्यक्ष संतोष मिश्रा युवा जिला अध्यक्ष देवेश त्रिपाठी मंडल अध्यक्ष शिवाली सिंह जिला उपाध्यक्ष रंजीत l वह छोटी देवी रामस्वरूप जिला उपाध्यक्ष लालजीत मौर्य जिला प्रभारी जयकरण अवधेश मोहनलाल मीना फुल केतकी सुंदर कुसमा बहुत से सदस्य एवं बहुत से पदाधिकारी मौजूद रहे।

हरदोई। यूपी बोर्ड की 138 केंद्र पर प्रथम पाली में हाईस्कूल की हिंदी और प्रारंभिक हिंदी की परीक्षा हुई। हिंदी में 54150 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया था, जिसमें से 49283 परीक्षा में शामिल हुुए। परीक्षा में 4867 अनुपस्थित रहे।हिंदी में 10 में से दो परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। प्रथम पाली में इंटर की सैन्य विज्ञान में एक छात्र शामिल हुए। द्वितीय पाली में इंटर की हिंदी की परीक्षा हुई। विभाग द्वितीय पाली की उपस्थिति नहीं बता सका। जिला विद्यालय निरीक्षक बाल मुकुंद्र प्रसाद ने बताया कि परीक्षाएं शांति पूर्वक हुईं। फर्जी छात्र के खिलाफ कार्रवाई के लिए कहा गया है। जांच में अगर विद्यालय की भूमिका मिलती है, तो कार्रवाई की जाएगी।उधर, उप शिक्षा निदेशक रेखा दिवाकर ने गुरुवार को प्रथम पाली में बीएन इंटर कॉलेज भगवंत नगर, मां फूलमती इंटर कालेज माधौगंज, आदर्श इंटर कॉलेज खेमीपुर, एसएन पब्लिक स्कूल इंटर कॉलेज रुकनापुर, रमेश चंद्र अवस्थी इंटर कॉलेज मल्लावां और पं. नेहरू इंटर कॉलेज सदरपुर का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान परीक्षाएं शांतिपूर्वक होते मिली। इसके बाद जीआइसी में संचालित मानीटरिंग सेल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ऑनलाइन परीक्षा केंद्रों की स्ट्रांग रूम की स्थिति देखी। वहां पर उनको कई केंद्र ऑनलाइन न होने और परीक्षा केंद्रों से आवाज न आने की जानकारी मिली। जिस पर उन्होंने सुधार कराने के निर्देश दिए। -------------- *रोक बावजूद लगे मिले चाइनीज कैमरे* डीडीआर के मॉनीटरिंग सेल के निरीक्षण में पता चला कि बीएसएन का एक घंटा नेटवर्क न आने से उससे जुड़े कैंद्रों का मॉनीटरिंग सेल से कनेक्शन कट गया। इसके अलावा कई केंद्रों पर तस्वीर स्पष्ट नहीं थी, तो कई से आवाज नहीं आ रही थी। जिस पर बताया गया कि कुछ केंद्रों पर चाइनीज कैमरे लगे हैं। जिस कारण परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि रोक के बावजूद चाइनीज कैमरे हटाए क्यों नहीं गए। जिसका जवाब नहीं मिल सका। --------------- *कंट्रोल रूम साबित हुआ सफेद हाथी-* जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में विभागीय कंट्रोल रूम बनाया गया है। जहां पर प्रभारी सहित 20 शिक्षको को लगाया गया है। परीक्षार्थियों की ऑनलाइन उपस्थिति के भी आदेश है। इसके अलावा कंट्रोल रूम भी उपस्थिति, अनुपस्थिति और सचल दल, सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट की ओर से की गई कार्रवाई दर्ज करता है। मगर कंट्रोल रूम को शाम छह बजे तक द्वितीय पाली तो दूर प्रथम पाली तक की उपस्थिति और कार्रवाई की जानकारी नहीं थी

हम सभी रोज़ाना स्वास्थ्य और बीमारियों से जुड़ी कई अफवाहें या गलत धारणाएं सुनते है। कई बार उन गलत बातों पर यकीन कर अपना भी लेते हैं। लेकिन अब हम जानेंगे उनकी हकीकत के बारे में, वो भी स्वास्थ्य विशेषज्ञों की मदद से, कार्यक्रम सेहत की सच्चाई में। याद रखिए, हमारा उद्देश्य किसी बीमारी का इलाज करना नहीं, बल्कि लोगों को उत्तम स्वास्थ्य के लिए जागरूक करना है। सेहत और बीमारी को लेकर अगर आपने भी कोई गलत बात या अफवाह सुनी है, तो फ़ोन में नंबर 3 दबाकर हमें ज़रूर बताएं। हम अपने स्वास्थ्य विशेषज्ञों से जानेंगे उन गलत बातों की वास्तविकता, कार्यक्रम सेहत की सच्चाई में।

दोस्तों, हरदोई की सब्जी मंडी में सब्जियों के ताजा भाव इस प्रकार हैं। प्याज 1610 रुपये कुंटल, टमाटर 1700 रुपये कुंटल हैं, जबकि आलू 775 रुपये कुंटल, लहसुन 13520 रुपये कुंटल बिक रहा। अदरक 7530 रुपये कुंटल, हरी मिर्च 2530 रुपये कुंटल हैं। इसके अलावा बंदगोभी 1290 रुपये कुंटल, फूलगोभी 1300 रुपये कुंटल हैं। गाजर 1300 रुपये कुंटल, मूली 1040 रुपये कुंटल, बैंगन 1715 रुपये कुंटल, लौकी 1770 रुपये कुंटल, हरी मटर 2630 रुपये कुंटल, कद्दू 1580 रुपये कुंटल, शिमला मिर्च 3190 रुपये कुंटल हैं।

दोस्तों, हरदोई की फल मंडी में फलों के ताजा भाव इस प्रकार हैं। सेव 7340 रुपये कुंटल, केला 2372 रुपये कुंटल बिक रहा। वहीं अनार 6730 रुपये कुंटल है जबकि अंगूर 4025 रुपये कुंटल, पपीता 1820 रुपये कुंटल बिक रहा। मुसम्मी 3200 रुपये कुंटल हैं।

*कछौना(हरदोई):* अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बालामऊ जंक्शन का नया स्टेशन भवन का निर्माण आधुनिक सुविधाओं से बनने की कवायत शुरू हो गई है। जिसका वर्चुअल शिलान्यास 26 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा किया जाएगा। जिसके लिए रेलवे प्रशासन ने तैयारी युद्ध स्तर पर करनी शुरू कर दी है। बताते चलें कि नये रेलवे स्टेशन का भवन निर्माण अब दक्षिण दिशा में कराया जा रहा है। स्टेशन का मुख्य प्रवेश द्वार रेलवे ट्रैक से दक्षिण दिशा में रहेगा। प्रवेश द्वार को बेहतरीन लुक दिया जाएगा। इसके लिए रेल प्रशासन द्वारा 25 करोड़ की धनराशि जारी की गई। यात्रियों को सुरक्षित बेहतर यात्रा के लिए आधुनिक सुविधाएं, सामुदायिक शौचालय, दिव्यांगजनों के लिए शौचालय, फुट ओवर ब्रिज, सीसीटीवी कैमरा से लैस, शुद्ध पेयजल, आधुनिक पुस्तकालय, स्वास्थ्य सेवाओं के लिए अच्छा अस्पताल, सुरक्षा हेतु जीआरपी, आरपीएफ भवनों का कायाकल्प, उच्च क्वालिटी की वाई-फाई सुविधा, विश्राम कक्ष, प्रतीक्षालय, बैठने के लिए बेंचे, कुर्सियां, गुणवत्ता पर कैंटीन आदि सुविधाएं मुहैया कराई जाएगी।पुराने आवासीय भवनों को तोड़कर कर पार्किंग, वाहन स्टैंड की व्यवस्था की जा रही है। यात्री सुविधाओं के लिए विकसित किया जा रहा है। *बालामऊ जँ. रेलवे स्टेशन एवं सुठेना रेलवे क्रासिंग पर रेलवे अंडर पास हेतु पीएम मोदी जी 26 फरवरी को करेंगे वर्चुअल शिलान्यास-* गुरुवार को प्रेस वार्ता के दौरान वाणिज्य निरीक्षक अंबुज मिश्रा एवं जन सम्पर्क अधिकारी अभिषेक दीक्षित ने बताया कि बालामऊ रेलवे स्टेशन आधुनिक विश्व स्तरीय सुविधाओं वाला बनेगा। इसी के साथ सुठेना रेलवे क्रासिंग पर रेलवे अंडर पास बनाये जाने हेतु भी शिलान्यास पीएम मोदी जी के द्वारा 26 फरवरी को किया जायेगा। यह आदर्श रेलवे स्टेशन अब मॉडल स्टेशन बनेगा। आवागमन भी सुगम होगा। इसको लेकर क्षेत्र के लोगों में काफी उत्साह है। कछौना क्षेत्र को एक नई पहचान मिलेगी। 26 फरवरी वर्चुअल शिलान्यास को लेकर क्षेत्रीय सांसद, विधायक, एमएलसी, नगर अध्यक्ष, सभासद, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, व्यापार मंडल पदाधिकारी एवं प्रबुद्धजन समेत जनप्रतिनिधि साक्षी बनेंगे।

विकास खंड संडीला के गोपालपुर गांव में चल रही सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा के चौथे दिन कथा वाचक प.कौशल किशोर ने भक्त प्रहलाद और भक्त धु्रव की कथा का मार्मिक वर्णन किया। उन्होंने कहा कि भगवान की लीला का कोई भी पार नहीं पा पाया है। इस संसार में राजा हिरणाकश्यप हुए उसने अपने को ईश्वर घोषित किया, लेकिन उसके ही घर में बालक के रूप में प्रह्लाद ने जन्म लेकर अपने पिता को ईश्वर मानने से मना कर दिया। तमाम परीक्षणों से गुजरने के बाद सिंह का रूप धर कर स्वयं भगवान ने आकर हिरणाकश्यप का वध कर दिया। इसी प्रकार भक्त धु्रव ने भी भगवान की भक्ति में लीन रहकर उस प्रकाश को पा लिया, जिसे पाने के लिए लोग पूरा जीवन तपस्या में लगा देते हैं। कथा का सार है कि भगवान अंतर्यामी हैं, वह सब कुछ देखता व जानता है। ईश्वर का जाप करने वाले पर आई मुसीबत को स्वयं ईश्वर आकर मदद करता है। इस मौके पर रामकुमार अनुज लवलेश,सावले,गोरे,मुन्नू,हरिनाथ नेहा,सलोनी मौजूद रहे।

*कछौना* संविलियन विद्यालय पैराकला कला न्याय पंचायत बालामऊ की संकुल बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें नौनिहालों के सर्वांगीण विकास को लेकर चर्चा की गई। शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले नौनिहालों को ग्राम प्रधान द्वारा पुरस्कृत किया गया। न्याय पंचायत बालामऊ के अंतर्गत विद्यालयों में शिक्षकों, शिक्षामित्र, अनुदेशकों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान गीता देवी ने सभी विद्यार्थियों को सत प्रतिशत उपस्थिति में पुरुस्कृत किया गया। राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान जुडो में सिल्वर पदक पाने वाली छात्रा मुस्कान गौतम को ग्राम प्रधान द्वारा पुरस्कृत कर हौसला अफजाई की गई। विद्यालय के सहायक अध्यापक चंद्रप्रकाश को नवाचार हेतु बेस्ट प्रैक्टिसेस में प्रवेश स्तर पर उत्कृष्ट स्थान प्राप्त होने पर ग्राम प्रधान ने शिक्षक को पुरस्कृत कर सम्मानित किया। अभिभावकों की सहभागिता से विद्यालय को निपुण बनाने की कार्य योजना बनाई गई। विद्यालय में बुनियादी सुविधाएं एक अच्छा पुस्तकालय, खेलकूद मैदान, स्वच्छ पेयजल हेतु आरओ वाटर कूलर आदि सुविधाएं मुहैया कराने हेतु जनप्रतिनिधि गण से मांग पत्र दिया गया। शिक्षक ग्रामप्रधान व अभिभावकों की अच्छी पहल से विद्यालय को नई पहचान मिल रही है। नौनिहाल स्वयं विद्यालय पहुंच रहे हैं।