भारत में हर पाँच मिनट पर घरेलू हिंसा की एक घटना रिपोर्ट की जाती है। नेशनल फैमिली हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार सख्त घरेलू हिंसा कानून- 2005 होने के बावजूद देश में हर तीन महिलाओं में से एक महिला घरेलू हिंसा की शिकार हैं। रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि 79.4% महिलाएं कभी अपने पति के जुल्मों की शिकायत ही नहीं करती। दोस्तों, हर रोज महिलाओं के खिलाफ जुर्म बढ़ रहे हैं , क्या अब हमारी संस्कृति को ठेस नहीं पहुंच रही , जिस पर इतने डींगे हाँकते है ? समाज में उत्पीड़न, शोषण और हिंसा का निरंतर बढ़ता ग्राफ अब बढ़ता ही जा रहा है। और जिस पर हमें अपनी चुप्पी तोड़नी ही होगी। हमें इस मुद्दे पर अपनी आवाज़ उठानी ही होगी।

ग्रामीण क्षेत्रों में पुराने जर्जर तारों को बदलने के सख्त निर्देश . बिजली विभाग के अधिकारी किसानों के फोन अवश्य उठाएं: डीएम . #हरदोई: आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिय कि ग्रामीण क्षेत्रों में पुराने जर्जर तारों को बदलने के लिए आवश्यक कार्यवाई करें और बिजली विभाग के अधिकारी किसानों के फोन अवश्य उठाएं तथा विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनायें एवं आपूर्ति का एक रोस्टर बनाया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि पशुपालन विभाग की किसान प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत किसानों को लक्ष्य के अनुरूप लाभान्वित किया जाए और किसान सम्मान निधि के अंतर्गत प्राप्त नए आवेदनों का निस्तारण त्वरित रूप से करायें तथा कम आवेदन वाले विकास खण्डों पर विशेष ध्यान आवेदन बढ़वायें। मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना योजना के अंतर्गत प्राप्त होने वाले आवेदनों का तत्काल निस्तारण कराया जाए। फसल बीमा योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को लाभान्वित किया जाए। बीमा कंपनी के प्रतिनिधि किसान संगठनों के संपर्क में रहें। बुधवार को किसानों के साथ बैठक में हिस्सा लें। उन्होंने कहा कि गोशाला में गोमूत्र व गाय के गोबर से बने जीवामृत व घन जीवामृत किसानों को देकर जैविक खेती को बढ़ावा दिया जाए। किसानों को लक्ष्य के अनुरूप सोलर पम्प दिए जाएं। किसान नेता राजबहादुर सिंह व अन्य ने किसान सम्मान निधि में जनपद के शीर्ष पर आने के लिए पुष्पगुच्छ भेंट किया। जिलाधिकारी ने बताया कि 90 प्रतिशत किसानों का इकेवाईसी हो चुका है तथा शेष किसानों का इकेवाईसी कराने के लिए विशेष प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने किसान प्रतिनिधियों से अपील की कि अपने आस-पास के सभी छूटे हुए किसानों की इकेवाईसी करवाने में सहायता करें। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरुरानी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी रोहताश कुमार, उपनिदेशक कृषि डॉ नंदकिशोर व अन्य संबंधित अधिकारी व किसान प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

जागरूकता कार्यक्रम के लिए 01 करोड़ 42 लाख का हुआ भुगतान . #हरदोई: आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि गांवों में विद्युत कनेक्शनों की संख्या को बढ़ाया जाए। हरियावां, मल्लावां व पिहानी विकास खण्डों का 3 मार्च तक संतृप्तीकरण कराया जाए। शेष विकास खण्डों में भी कनेक्शनों की संख्या बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास किये जायें। उन्होंने कहा कि परियोजना पूर्ण होने के उपरांत सड़क का मरम्मत कार्य जल्द कराया जाए। सड़कों के मरम्मत कार्य का सत्यापन कराया जाए। लोगों को विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाए। उन्होंने एचसीएल को निर्देश दिए दिए कि यदि किसी परियोजना में कोई समस्या है तो उसे तत्काल ठीक कराया जाए। जल निगम को निर्देश दिए कि किसी भी परियोजना में मिट्टी की आवश्यकता होने पर तत्काल अवगत कराया जाए। मिट्टी निकालने के लिए स्थान का चिन्हीकरण कर लिया जाए। भूमि विवादों का निपटारा जल्द कराया जाए। जिलाधिकारी ने बताया कि जागरूकता कार्यक्रम के लिए अब तक तीन एजेंसियों को 1 करोड़ 42 लाख का भुगतान किया गया। इस कार्य मे चेतना सेवा संस्थान टड़ियावां, शाहाबाद, हरियावां, पिहानी व टड़ियावां विकास खण्ड, नवदुर्गा सेवा संस्थान को भरखनी विकास खण्ड तथा शिक्षा भारती को भरावन, कोथावां, भरखनी, पिहानी, शाहाबाद, सुरसा, टोडरपुर, कछौना, मल्लावां, सांडी, भरावन विकास में लगे हुए हैं। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रत्येक गाँव मे लोगों को नल से जल के फायदों के बारे में बताया जाए। गाँव मे बैठकों का आयोजन किया जाए। फर्जीवाड़ा करने पर एजेंसियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरुरानी, जिला विकास अधिकारी अरविंद कुमार, अधिशासी अभियंता जल निगम ग्रामीण एके त्रिपाठी व अन्य संबंधित अधिकारी तथा कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

108 कुंडीय विराट श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ की निमंत्रण यात्रा का रूट चार्ट जारी। 24 फ़रवरी दिन शनिवार को सुबह 10 बजे मिनी स्टेडियम अहिरोरी प्रांगण से प्रारम्भ होकर हरदोई शहर होते हुए यज्ञ स्थल काईमऊ गांव तक जाएगी विशाल निमंत्रण यात्रा। अनमोल गुरुकुलम चैरिटेबल ट्रस्ट मुखिया अनमोल कृष्ण शास्त्री ने लोगों से आग्रह करते हुए कहा है कि अपना कीमती समय निकाल कर निमंत्रण यात्रा में आवश्य शामिल हो।

बाल बंदियों को समय पर गुणवत्तापरक व मीनू के अनुसार नास्ता एवं भोजन देंः जिला जज . संप्रेक्षण गृह के साथ भोजनालय में विशेष सफाई व्यवस्था रखें: डीएम . #हरदोई: जिला जज राजकुमार सिंह ने आज जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह के साथ रद्वेपुरवा स्थित राजकीय सम्पे्रक्षण गृह का निरीक्षण किया तथा बाल बंदियों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान जिला जज ने सम्पे्रक्षण गृह के अधिकारियों को निर्देश दिये कि बाल बंदियों को समय पर गुणवत्ता परक व मीनू के अनुसार नास्ता एवं भोजन उपलब्ध करायें और नियमित स्वास्थ्य परीक्षण करायें। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा सम्पे्रक्षण गृह के साथ भोजनालय में विशेष सफाई व्यवस्था रखें और बच्चों को शरीरिक रूप से मजबूत बनाने के लिए बालीबाल, बैट मिन्टन, कैरम आदि खेल करायें तथा कौशल विकास मिशन के तहत सिंलाई, कढ़ाई, मैकैनिक आदि का प्रशिक्षण दिलायें। निरीक्षण के समय सचिव विधिक प्राधिकरण सुधाकर दुबे, जिला प्रोबेशन अधिकारी सुशील कुमार सिंह, अधीक्षक सर्वेश कुमार श्रीवास्तव तथा जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार आदि उपस्थित रहे।

बेहतर आवागमन के लिए अच्छी सड़क और पुलिया का होना आवश्यक है शासन ने शहर से सटे गांवों को बेहतर आवागमन के लिए अलग-अलग मार्गों पर दो पुलिया निर्माण को स्वीकृति दी है

दोस्तों, हंसने-हंसाने से इंसान खुश रहता है, जिससे मानसिक तनाव, चिंता और डिप्रेशन कम होता है। उत्तम स्वास्थ्य के लिए हंसी-मज़ाक बहुत ज़रूरी है। इसीलिए मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है कुछ मजेदार चुटकुले, जिन्हें सुनकर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे। CTA: अगर आपके पास भी है कोई मज़ेदार चुटकुला, तो रिकॉर्ड करें मोबाइल वाणी पर, फ़ोन में नंबर 3 का बटन दबाकर और जीतें आकर्षक इनाम। 

विकासखंड टोडरपुर कार्यालय परिषद में पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना में रोजगार की आस में बड़ी संख्या में युवाओं ने पंजीकरण कराया

परिषदीय विद्यालयों में विद्यार्थियों की उपस्थिति बढ़ाने के लिए हमारा आंगन हमारे बच्चे उत्सव मनाया जाएगा

पत्रकार संगठन की बैठक हुई आयोजन स्थानीय डाक बंगले में हरदोई पत्रकार एसोसिएशन की शाखा शाहाबाद की एक बैठक रविंद्र कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में संपन्न हुई इस बैठक में पत्रकारिता से संबंधित तमाम तमाम पत्रकार गण उपस्थित रहे इसमें नए स्थानीय पत्रकारों को पातकर्ता से जुड़ने के लिए अपने दो फोटो उपलब्ध कराने की अपील की संगठन के अध्यक्ष राम प्रकाश राठौड़ ने कहा कि पत्रकारता करते समय अपने दामन को भी साफ रखने का पूरा प्रयास किया जाए