उमंग सुनहरा कल सेवा समिति एवं एचसीएल फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में चलाए जा रहे कार्यक्रम स्वच्छ गांव की तैयारी अब हमारी बारी के तहत विकास खंड सुरसा और टड़ियावां के 5-5 गांव में चलाए जा रहे कार्यक्रम के तहत ब्लॉक स्तरीय वर्कशॉप का आयोजन विकास खंड सुरसा और टड़ियावां में किया गया, जिसमें परियोजना द्वारा चयनित गांव के ग्राम प्रधान, सफाई कर्मचारी, सचिव और महिलायें तथा ग्रामीण पेयजल एवं स्वच्छता समिति से लोग उपस्थित रहे।इस दौरान ADO उमा नाथ ने स्वछता के बारे में बिस्तार से चर्चा की और संस्था से शुभम मिश्र, रावेंद्र मिश्रा, अभिजीत, राज कुमार अनूप राशिद, सुनील उपस्थिति रहे।

दिव्य आलोक सेवा फाउंडेशन के तत्वाधान में प्रख्यात शिक्षाविद स्व.शिवराज जी के पुत्र स्व. आलोक सिंह उर्फ नीलू भैया की छठी पुण्यतिथि पर मल्लावां के जूनियर हाइस्कूल मैदान में डा कुमार विश्वास के काव्यपाठ का हुआ भव्य आयोजन।

हरदोई/पिहानी भारतीय किसान यूनियन श्रमिक जन शक्ती के बैनर तले विशाल किसान पंचायत हुई सम्मान,खालिद खां प्रदेश अध्यक्ष,प्रशांत दीक्षित,फुरकान अहमद,संदीप कुमार सोनू राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा,सरफराज खां आदि ने संबोधित किया।

पुलिस अधीक्षक केशव चन्द्र गोस्वामी की अध्यक्षता में कोतवाली देहात परिसर में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें एसपी ने स्वयं आमजन की शिकायतों को सुना तथा उनके त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

ब्लॉक संशाधन केन्द्र कछौना पर खण्ड शिक्षा अधिकारी शशांक सिंह का गैर जनपद तबादले के चलते विदाई समारोह आयोजित किया गया। इनका स्थानान्तरण जनपद हरदोई से लखीमपुर हो गया है। शशांक सिंह की कार्यकाल ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा के लिए जाना हमेशा याद किया जायेगा।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

अधिक फसल-अधिक कमाई” (कमांड एरिया डेवलपमेंट थ्रू माइक्रो इरिगेशन) पर मंथन के लिए शनिवार को राजधानी के एक होटल में दिग्गजों का जमावड़ा हुआ। इस गंभीर मुद्दे पर तकनीकी कार्यशाला का आयोजन “2030 जल संसाधन समूह विश्व बैंक (2030 डब्ल्यूआरजी) एवं ग्रेटर शारदा सहायक समादेश क्षेत्र विकास प्राधिकारी/परियोजना उप्र के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

*कछौना(हरदोई):* वर्तमान समय में सुबह 6:00 बजे से 9:00 बजे तक अघोषित कटौती से उपभोक्ता व विद्यार्थी परेशान है। सुबह की कटौती से पूरे दिन की दिनचर्या प्रभावित होती है। आम जनमानत के सामने अध्यापन, दैनिक क्रियाकलाप प्रभावित है। उपभोक्ताओं की मांग पर मण्डल अध्यक्ष नवीन पटेल ने ऊर्जा मंत्री को पत्र लिखकर सुबह की अघोषित कटौती को बंद करने की मांग की। मण्डल अध्यक्ष नवीन पटेल ने ऊर्जा मंत्री को लिखे पत्र में अवगत कराया बोर्ड परीक्षा चल रही है। ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थी सुबह की पढ़ाई करते हैं। सुबह वातावरण में शांति होती है। जिससे पढ़ाई में ज्यादा ध्यान लगता है। सुबह की कटौती के कारण पढ़ाई प्रभावित होती है। वही गृहस्थ, व्यवसाय, नौकरी पेशा के लोगों का सुबह से दैनिक क्रियाकलाप की शुरुआत होती है। सुबह की अघोषित विद्युत कटौती से दैनिक क्रियाकलाप प्रभावित होता है। जिससे उत्साह फीका पड़ जाता है। सुबह की शुरुआत अच्छी न होने से उनके मानसिक स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ता है। आमजनमानस व विद्यार्थियों की आवश्यकता को ध्यानगत रखते हुए जनहित में सुबह की अघोषित विद्युत कटौती को बंद कर आपूर्ति चालू रखने की मांग की।

*कछौना(हरदोई):* वर्तमान समय में ग्रामीण क्षेत्र में सांस्कृतिक केंद्र व बरात घर व सामुदायिक केंद्र की निशांत आवश्यकता है। क्योंकि विद्यालयों व ग्राम सचिवालय में वैवाहिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर प्रतिबंध है। वैवाहिक कार्यक्रम के कारण विद्यालयों व ग्राम सचिवालय का प्रांगण प्रभावित होता था। विद्यालयों के भवनों की दशा खराब हो जाती थी। वैवाहिक कार्यक्रम होने के कारण नौनिहालों का शिक्षण कार्य प्रभावित होता था। ग्रामीण क्षेत्र में बरात घर न होने के कारण आम जनमानस के सामने संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों के सामने समस्या खड़ी हो गई है। उनकी माली हालत यह नहीं है कि वह कस्बा क्षेत्र में जाकर मैरिज लॉन किराए पर लेकर कार्यक्रम संपन्न कर सके। ग्रामीणों की मांग पर विकासखंड कछौना की ग्राम सभा पुरवा के ग्राम प्रधान छविनाथ मौर्य ने क्षेत्रीय विधायक रामपाल वर्मा से ग्राम सभा में बारात घर बनवाने की मांग की। जिस पर विधायक ने ग्राम प्रधान को आश्वासन दिया, ग्रामीणों की मांग को ध्यानगत रखते हुए शासन को अवगत कराते हैं, सरकार से विशेष बजट धनराशि स्वीकृत करके ग्राम सभा में सामुदायिक केंद्र/बरात घर बनवाया जाएगा। जिसमें ग्रामीण सांस्कृतिक कार्यक्रम व वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न कर सके।

कछौना(हरदोई) जिला प्रशासन के निर्देश पर दो पेशेवर आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। इस कार्यवाही से सिंडिकेट अपराधी को कड़ा संदेश है। आगामी चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन ने अपराधियों पर ठोस कार्रवाई का अभियान शुरू कर दिया है। क्षेत्र में चोरी, लूट, शराब माफिया, खनन माफिया, हत्या आदि घटनाओं के लिप्त अपराधियों की कुंडली खंगाली जा रही है। उनका आपराधिक इतिहास का डाटा कलेक्ट किया जा रहा है। उनकी गतिविधियों पर पहली नजर रखी जा रही है। इसी क्रम में कोतवाली कछौना के दो आपराधिक तत्व कपिल रैदास निवासी समसपुर व आकाश शुक्ला पुत्र अरुण शुक्ला पर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई। कपिल रैदास पेशेवर अपराधी है। चोरी, लूट की घटनाओं में लिप्त है। आकाश शुक्ला शराब तस्करी व चोरी की घटनाओं में लिप्त है। आकाश शुक्ला जेल में है। इस कार्रवाई से आपराधिक घटनाओं में लिप्त लोगों को कड़ा संदेश है।

कछौना(हरदोई) ब्लॉक संशाधन केन्द्र कछौना पर खण्ड शिक्षा अधिकारी शशांक सिंह का गैर जनपद तबादले के चलते विदाई समारोह आयोजित किया गया। इनका स्थानान्तरण जनपद हरदोई से लखीमपुर हो गया है। शशांक सिंह की कार्यकाल ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा के लिए जाना हमेशा याद किया जायेगा। प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के अध्यक्ष राजेश कुमार मिश्र, राकेश कुमार दीक्षित, इन्द्रसेन, रामप्रकाश द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रेमचंद्र कनौजिया, अटेवा के आशीष कुमार सिंह द्वारा मोमेन्टो देकर सम्मानित किया गया। अध्यापक अमित कुमार गौतम ने स्मृति चिन्ह भेंटकर व माला पहनाकर सम्मानित किया। समस्त एआरपी द्वारा स्मृति चिन्ह भेंटकर उन्हें सम्मानित कर विदा किया गया। इस अवसर पर जूनियर शिक्षक संघ के अध्यक्ष रामनरेश त्रिपाठी, समस्त स्टॉफ, एआरपी, अध्यापक एवं अध्यापिकाएं उपस्थित रहे। मंच का संचालन ऋतुराज मिश्र ने किया।