रेलवे की ओर से पैसेंजर ट्रेन के किराए में राहत दी गई मगर स्थानी स्टेशन से किसी भी पैसेंजर ट्रेन का संचालन नहीं हो रहा है इससे यात्री काफी परेशान होते हैं

विधानसभा वार आवंटन की प्रक्रिया देखी गई

आरसी सेंटर के घटिया सामग्री से निर्माण के आरोपों की जांच होगी

सवाजपुर में जिला उद्योग की ओर से महिलाओं को टूलकिट मिली जिससे महिलाओं के चेहरे पर खुशी दिखाई दी

जन्म से आठ साल की उम्र तक का समय बच्चों के विकास के लिए बहुत खास है। माता-पिता के रूप में जहाँ हम परवरिश की खूबियाँ सीखते हैं, वहीँ इन खूबियों का इस्तेमाल करके हम अपने बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास को बढ़ावा दे सकते है। आप अपने बच्चे के शारीरिक और मानसिक विकास को बढ़ाने और उन्हें सीखाने के लिए क्या-क्या तरीके अपनाते है? इस बारे में 'बचपन मनाओ-बढ़ते जाओ' कार्यक्रम सुन रहे दूसरे साथियों को भी जानकारी दें। अपनी बात रिकॉर्ड करने के लिए फोन में दबाएं नंबर 3.

ब्लॉक संशाधन केन्द्र कछौना पर खण्ड शिक्षा अधिकारी शशांक सिंह का गैर जनपद तबादले के चलते विदाई समारोह आयोजित किया गया। इनका स्थानान्तरण जनपद हरदोई से लखीमपुर हो गया है। शशांक सिंह की कार्यकाल ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा के लिए जाना हमेशा याद किया जायेगा। प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के अध्यक्ष राजेश कुमार मिश्र, राकेश कुमार दीक्षित, इन्द्रसेन, रामप्रकाश द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रेमचंद्र कनौजिया, अटेवा के आशीष कुमार सिंह द्वारा मोमेन्टो देकर सम्मानित किया गया। अध्यापक अमित कुमार गौतम ने स्मृति चिन्ह भेंटकर व माला पहनाकर सम्मानित किया। समस्त एआरपी द्वारा स्मृति चिन्ह भेंटकर उन्हें सम्मानित कर विदा किया गया। इस अवसर पर जूनियर शिक्षक संघ के अध्यक्ष रामनरेश त्रिपाठी, समस्त स्टॉफ, एआरपी, अध्यापक एवं अध्यापिकाएं उपस्थित रहे। मंच का संचालन ऋतुराज मिश्र ने किया।

लखनऊ, 24 फरवरी । “कम पानी में अधिक सिंचाई : अधिक फसल-अधिक कमाई” (कमांड एरिया डेवलपमेंट थ्रू माइक्रो इरिगेशन) पर मंथन के लिए शनिवार को राजधानी के एक होटल में दिग्गजों का जमावड़ा हुआ। इस गंभीर मुद्दे पर तकनीकी कार्यशाला का आयोजन “2030 जल संसाधन समूह विश्व बैंक (2030 डब्ल्यूआरजी) एवं ग्रेटर शारदा सहायक समादेश क्षेत्र विकास प्राधिकारी/परियोजना उप्र के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यशाला में 2030 जल संसाधन समूह, विश्व बैंक के अधिकारी, भारत सरकार, उत्तर प्रदेश सरकार व अन्य राज्यों के सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग से जुड़े अधिकारी, कृषि एवं कृषि से सम्बद्ध विभागों के अधिकारी के साथ-साथ विभिन्न जनपदों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यशाला में जल संरक्षण से जुड़ीं विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं, ग्राम प्रधानों, किसानों, सोशल एक्टिविस्ट, पद्मश्री प्राप्त विभूतियां तथा विषय विशेषज्ञों ने भी इस गंभीर मुद्दे पर अपने विचार रखे। कार्यशाला का शुभारम्भ करते हुए ग्रेटर शारदा सहायक समादेश परिक्षेत्र के चेयरमैन व प्रशासक और विशेष सचिव सिंचाई व जल संसाधन विभाग उप्र डॉ. हीरा लाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सिंचित क्षेत्र बढ़ाने के लिए माइक्रो-इरीगेशन (सूक्ष्म सिंचाई) ही एकमात्र विकल्प है जिसके द्वारा कम पानी में अधिक सिंचाई के साथ अधिक उत्पादकता के द्वारा किसानों की आय को बढ़ावा दिया जा सकता है। “पर ड्रॉप मोर क्रॉप” के अलावा नहरों के कमांड क्षेत्र का माइक्रो-इरीगेशन (सूक्ष्म सिंचाई) के माध्यम से विकास इस दिशा में महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। उन्होंने कहा कि पानी के बिना जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती है, इसलिए सभी के सामूहिक प्रयास से जल संरक्षण आज की सबसे बड़ी जरूरत बन चुका है। आज की इस कार्यशाला का आयोजन एक शुरुआत है, आगे इस दिशा में निरंतर प्रयास जारी रहेंगे । कार्यक्रम में भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के कमिश्नर राजीव कंवल ने कहा कि लघु सिंचाई के बारे में जनजागरूकता लाने के साथ ही उससे जुड़ी भ्रांतियों को दूर करना बहुत जरूरी है। किसानों को यह समझना बहुत जरूरी है कि पानी फसलों को चाहिए न कि मिट्टी को, इसलिए फसलों को जितने पानी की जरूरत है उन्हें उतना ही दिया जाए। इसलिए सिंचाई की आधुनिकतम तकनीक का उपयोग करते हुए अपने आने वाली पीढ़ी के लिए जल संरक्षण करें। कार्यक्रम में कंट्री कोआर्डिनेटर 2030 जल संसाधन समूह विश्व बैंक अजीत राधाकृष्णन ने कहा कि कार्यशाला का उद्देश्य प्रदेश में माइक्रो-इरीगेशन (सूक्ष्म सिंचाई) के द्वारा सिंचाई क्षेत्र का विस्तार और जल उपयोग दक्षता को बढ़ावा देना है। माइक्रो-सिंचाई के माध्यम से न केवल कृषि उत्पादकता में वृद्धि होती है अपितु जल उपयोग को अनुकूलित करने में भी सहायता मिलती है। कम पानी में अधिक सिंचाई : अधिक फसल-अधिक कमाई के उद्देश्य को प्राप्त करने की दिशा में यह एक नया प्रयास है। आगे भी इसी तरह के कार्यक्रम का आयोजन करने की योजना है, जिसमें जल संरक्षण के माध्यम से जलवायु परिवर्तन रोकने के विषय पर जागरूकता लाने का प्रयास किया जायेगा। ग्रेटर शारदा सहायक के समादेश के एडिशनल कमिश्नर राजीव यादव ने कहा कि जल संरक्षण की महत्ता वैदिक काल से ही रही है। पानी की हर बूँद कीमती है, इसलिए उसे बेकार न होने दें बल्कि उसकी सुरक्षा करें। लघु सिंचाई से पानी की बर्बादी को हम रोक सकते हैं। कार्यशाला में सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना के चीफ इंजीनियर हिमांशु कुमार, मध्य प्रदेश से आये प्रोजेक्ट एडमिनिस्ट्रेटर विकास राजौरिया और जैन इरिगेशन महाराष्ट्र के सोमनाथ जाधव ने लघु सिंचाई की आधुनिकतम तकनीक के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि सिंचाई की विभिन्न नवीन तकनीक कृषकों की आय बढ़ाने में बहुत ही मददगार साबित हुई हैं। कार्यशाला के माध्यम से प्राप्त होने वाले सुझावों पर अमल कर किसान बंधु कम पानी में अधिक सिंचाई कर अपनी पैदावार को बढ़ा सकेंगे।

*कछौना पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा, तीन चोरों को किया गिरफ्तार* *कछौना, हरदोई।* जिले में अपराध नियंत्रण व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक हरदोई के निर्देशन में चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी/पूर्वी के निगरानी में व क्षेत्राधिकारी बघौली के नेतृत्व/संचालन में कोतवाली कछौना पुलिस द्वारा चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण कर तीन शातिर चोरों को चोरी के आभूषण व 4100 रुपये नगदी सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। बतातें चलें शुक्रवार को कोतवाली में पीड़ित प्रभु दयाल पुत्र बाबू निवासी ग्राम गढ़ी कमालपुर कोतवाली कछौना ने तहरीर दी थी, जिसमें उन्होंने बताया कि नौ दिन पूर्व को वह दिल्ली से वापस अपने घर आये तो उनके घर से सोने-चांदी के आभूषण व कुछ नगदी चोरी हो गयी है एवं गांव के ही रामजीवन, सोबरन व सूरज पुत्रगण नन्हेलाल के घर में भी चोरी की घटना घटित हुई है। इस सूचना पर कोतवाली पुलिस ने धारा 380/457 के तहत मामला पंजीकृत कर लिया। इसी क्रम में शनिवार को कछौना पुलिस टीम कस्बे में संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चैकिंग में कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर द्वारा सूचना दी गयी कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति ग्राम गढ़ी कमालपुर जाने वाले रास्ते की पुलिया के पास मौजूद है। जिनके पास कुछ सामान भी है। मुखबिर की इस सूचना पर कछौना पुलिस टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुये तत्काल मौके पर पहुंचकर वहां पर मौजूद तीनों व्यक्तियों को पकड़ लिया गया, पकडे गये व्यक्तियों ने अपने नाम भारत पुत्र ओमप्रकाश उम्र करीब 22 वर्ष निवासी ग्राम गढ़ी कमालपुर, अहू पुत्र गयाप्रसाद उम्र करीब 32 वर्ष निवासी ग्राम गढ़ी कमालपुर, मोहित सिंह पुत्र राकेश सिंह उम्र करीब 23 वर्ष निवासी ग्राम गढ़ी कमालपुर कोतवाली कछौना बताया। इनकी तलाशी में तीन जोड़ी पायल सफेद धातु, एक गले की चैन सफेद धातु, एक कमर बंद सफेद धातु, छः जोड़ी बिछिया सफेद धातु, एक जोड़ी झुमकी पीली धातु, एक मांग टीका पीली धातु, एक जोड़ी कान की बाली पीली धातु, एक नाक की बाली पीली धातु, एक लॉकेट पीली धातु, दो अंगूठी पीली धातु, एक मंगलसूत्र, तीन सिक्का सफेद धातु, एक जोड़ी क्लिप सफेद धातु, एक जोड़ी टूटी पायल सफेद धातु व 4100 रुपए नगद बरामद हुए। पुलिस टीम द्वारा बरामद माल के संबंध में कडाई से पूछताछ करने पर तीनों अभियुक्तों ने बताया उनके द्वारा एक माह पूर्व रात्रि में थाना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गढ़ी कमालपुर में प्रभुदयाल, रामजीवन, सोबरन व सूरज के घर से मौका पाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया था। वहीं एक जोडी पायल, एम जोडी बिछिया व 4100 रुपये के संबंध में बताया कि आठ दिन पहले रात्रि में थाना बेनीगंज क्षेत्र के कैलाश पुत्र कलेक्टर सिंह निवासी ग्राम झरोइया के घर से दीवार कूदकर चोरी किये थे। जिसके संबंध में थाना बेनीगंज पर मु0अ0सं0 74/24 धारा 380/457 का मामला पंजीकृत है। पुलिस टीम ने तीनों अपराधियों को उनके गिरफ्तार न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया।

दोस्तों, हरदोई की फल मंडी में फलों के ताजा भाव इस प्रकार हैं। सेव 7360 रुपये कुंटल, केला 2407 रुपये कुंटल बिक रहा। वहीं अनार 6730 रुपये कुंटल है जबकि अंगूर 4000 रुपये कुंटल, पपीता 1876 रुपये कुंटल बिक रहा। मुसम्मी 3310 रुपये कुंटल हैं।

दोस्तों, हरदोई की सब्जी मंडी में सब्जियों के ताजा भाव इस प्रकार हैं। प्याज 1700 रुपये कुंटल, टमाटर 1695 रुपये कुंटल हैं, जबकि आलू 845 रुपये कुंटल, लहसुन 13460 रुपये कुंटल बिक रहा। अदरक 7500 रुपये कुंटल, हरी मिर्च 2545 रुपये कुंटल हैं। इसके अलावा बंदगोभी 1285 रुपये कुंटल, फूलगोभी 1345 रुपये कुंटल हैं। गाजर 1330 रुपये कुंटल, मूली 970 रुपये कुंटल, बैंगन 1720 रुपये कुंटल, लौकी 1755 रुपये कुंटल, हरी मटर 2630 रुपये कुंटल, कद्दू 1570 रुपये कुंटल, शिमला मिर्च 3180 रुपये कुंटल हैं।