108 कुंडीय विराट श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ की निमंत्रण यात्रा का रूट चार्ट जारी। 24 फ़रवरी दिन शनिवार को सुबह 10 बजे मिनी स्टेडियम अहिरोरी प्रांगण से प्रारम्भ होकर हरदोई शहर होते हुए यज्ञ स्थल काईमऊ गांव तक जाएगी विशाल निमंत्रण यात्रा। अनमोल गुरुकुलम चैरिटेबल ट्रस्ट मुखिया अनमोल कृष्ण शास्त्री ने लोगों से आग्रह करते हुए कहा है कि अपना कीमती समय निकाल कर निमंत्रण यात्रा में आवश्य शामिल हो।
