गोवंश संरक्षण व संवर्धन पर सरकार वचनबद्ध: ब्लॉक प्रमुख टड़ियावां रविप्रकाश जनपद हरदोई के विकास खंड टड़ियावां क्षेत्र क्षेत्र की ग्राम पंचायत पाला में गौशाला का हुआ उद्घाटन गोवंश संरक्षण और संवर्धन पर सरकार पूरी तरह वचनबद्ध है। यह बात ब्लॉक प्रमुख रवि प्रकाश ने क्षेत्र के ग्राम पंचायत पाला में मंगलवार को अस्थाई गौशाला के उदघाटन के दौरान कही। उन्होंने कहा हमारी सरकार गौशालाओं के बजट में निरंतर बढ़ोत्तरी कर रही है, ताकि गोवंशों के पालन पोषण में किसी प्रकार की दिक्कत न आए। उन्होंने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि गोवंश के गोबर से बनने वाली खाद पर आधारित खेती करें ताकि शुद्ध अनाज मिल सके। ब्लॉक प्रमुख श्री प्रकाश ने वहां गाय को गुड़ खिलाकर हरा चारा और भूसा आदि व्यवस्थाएं देखी। बीडीओ नरोत्तम कुमार ने उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया तो ग्राम प्रधान अनीश ने उनका माल्यार्पण किया। इस बीच ब्लॉक प्रमुख वहां मौजूद ग्रामीणों से रूबरू हुए और उनका हाल चाल लिया। इस अवसर पर प्रधान संघ अध्यक्ष अविनाश त्यागी, पूर्व प्रधान कमलेश अवस्थी, आरएन सिंह मोनू, एडीओ पंचायत नरेंद्र वर्मा, ग्राम पंचायत सचिव कौशलेंद्र भारती के अलावा कई प्रधान और सचिव मौजूद रहे। . फोटो, शिलापट का लोकार्पण करते ब्लॉक प्रमुख रवि प्रकाश