*चार दिवसीय एफ एल एन प्रशिक्षण का अंतिम बैच का प्रशिक्षण संपन्न हुआ* ब्लॉक संसाधन केंद्र माधौगंज पर चल रहे एफ एल एन प्रशिक्षण का अंतिम बैच का प्रशिक्षण संपन्न हुआ। खण्ड शिक्षा अधिकारी माधौगंज ने बताया कि बच्चों में भाषा एवं गणित विकास हेतु शासन द्वारा चार दिवसीय प्रशिक्षण प्राथमिक विद्यालयों के अध्यापकों को करवाया गया । प्रशिक्षण में मौखिक भाषा विकास व संख्या ज्ञान का बच्चों में विकास हेतु संदर्भ दाता के रूप में नीरज कुमार एआरपी, कुलदीप कुमार एआरपी, नीरज कुमार गुप्ता केआरपी, प्रियतम सिंह केआरपी ने सभी प्रतिभागियों को सभी बिन्दुओं पर विधिवत चर्चा व परिचर्चा की। के आर पी नीरज कुमार गुप्ता द्वारा भाषा में प्रयुक्त होने वाली शासन द्वारा प्रदत्त सामग्री के बारे में बताया। नीरज कुमार ए आर पी द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति व राष्ट्रीय पाठ्यचर्या के सभी प्रमुख बिन्दुओं के बारे में जानकारी दी। के आर पी प्रियतम सिंह ने सभी कालांशो व आधारशिला संदर्शिका के बारे में बताया।ए आर पी कुलदीप सिंह ने गणित विषय के अन्तर्गत बच्चों में संख्या ज्ञान के बारे में बच्चों को कैसे ज्ञान करवाना है विस्तृत में जानकारी दी। खण्ड शिक्षा अधिकारी माधौगंज ने सभी सफल प्रशिक्षण सम्पन्न होने कर सभी संदर्भ दाताओं का आभार व्यक्त किया।।
