बेनीगंज।दहेज हत्या के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार दोपहर को बेनीगंज के साईं धाम समीप गिरिफ्तार किया। युवक को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से जेल भेज दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक बेनीगंज उमाकांत दीपक ने बताया कि नैमिष की शादी वर्ष 2022 में खेरवा कमालपुर निवासी राजकिशोर की बेटी संध्या से हुई थी।राजकिशोर ने तहरीर में आरोप लगाया है कि दहेज के लिए उनकी बेटी को पति नैमिष परेशान करते थे। 23 दिसंबर को संध्या की संदिग्ध हालात में मौत हो गई।राजकिशोर की तहरीर पर दहेज हत्या के मामले में केस दर्ज करके आरोपियों की तलाश की जा रही थी।शुक्रवार को बेनीगंज पुलिस ने बेनीगंज के साईं धाम समीप गिरिफ्तार किया। युवक को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से जेल भेज दिया गया है।