शाहाबाद, हरदोई। इस कड़ाके की बढ़ती ठंड में शुक्रवार को उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी के सौजन्य से पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा बेसहारा, जरूरतमंदों को कंबल वितरण किया गया। ठंड में कंबल पाकर लोगों के चेहरे पर खुशी की लहर थी। जरूरतमंदों ने कंबल पाकर राहत की सांस ली और कंबल बितरण कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं को दुआएँ दी। प्रदेश सरकार में उच्च शिक्षा राज्यमंत्री व शाहाबाद विधायक रजनी तिवारी के सौजन्य से भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को नगर के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में कंबलो का वितरण किया। इस दौरान अंकित गुप्ता, सुभाष रस्तोगी, पिंटू पाण्डेय, कमलेश आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।