प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से देशवासियों को संबोधित किया। पीएम मोदी का यह 108वां मन की बात एपीसोड था। बेनीगंज के नगर पंचायत कार्यालय में इस कार्यक्रम को विशेष रूप से सुना गया। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रूपेश अंजाना के नेतृत्व में पार्टी के स्थानीय नेता व कार्यकर्त्ताओं ने पीएम मोदी के मन की बात सुनी। उन्होंने कहा कि इस बार का कार्यक्रम खास है, क्योंकि इस बार नया साल और गणतंत्र दिवस है। पीएम मोदी ने कहा कि हमारी इस मन की बात साझा यात्रा का 108 वां एपिसोड है। 8 अंक का महत्व उसकी पवित्रता और गहन अध्ययन का विषय है। माला में 108 मंदिर में सीढ़ियां जप में 108 यानी हमारा ये 8 अंक असीम आस्था से जुड़ा हुआ है। आने वाले कल का सूर्योदय 2024 का प्रथम सूर्योदय होगा। कुछ घंटों बाद कल हम 2024 में प्रवेश कर चुके होंगे। इस दौरान उन्होंने सभी देशवासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा अयोध्या में राम मंदिर को लेकर पूरे देश में उत्साह उमंग है लोग अपनी भावनाओं को अलग-अलग तरह से व्यक्त कर रहे होंगे। आप लोगों ने देखा होगा कि बीते कुछ दिनों में राम और अयोध्या को लेकर कई सारे गीत और भजन बनाए गए हैं। बहुत से लोग तमाम प्रकार की कविताएं लिख रहे हैं जिसमें कई अनुभवी कलाकार भी हैं। उभरते युवा कलाकारों ने मन को मोहित कर देने वाले भजनों को लिखा है उनके गीतों और भजनों को मैंने भी अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। ऐसा लगता है कि कला जगत अपनी अनूठी शैली में ऐतिहासिक क्षण का सहभागी बन रहा है। उन्होंने कहा आप सभी अपनी रचनाओं को हैश टैग श्री राम भजन लिखकर सोशल मीडिया पर शेयर करें। कहा भारत की उपलब्धियां हर भारतवासी की उपलब्धि है हमें पंच प्राणों का ध्यान रखते हुए भारत के विकास के लिए निरंतर जुटे रहना है। हमें कोई भी फैसला लेने से पहले यह सोचना है कि हमें इससे क्या मिलेगा देश का क्या लाभ होगा। राष्ट्र प्रथम नेशन फर्स्ट इससे बड़ा कोई मंत्र नहीं। इसी मंत्र पर चलते हुए हम अपने देश को विकसित बनाएंगे और आत्मनिर्भर बनाएंगे। कार्यक्रम समाप्ति के दौरान उन्होंने कहा सभी देशवासी अपने कर्तव्य का निष्ठा से पालन करें। उपरोक्त कार्यक्रम के दौरान तमाम भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।