देश के ओजस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत देश विकसित भारत की ओर अग्रसर हो रहा है। अंतिम पायदान को भारत सरकार की योजनाओं से जोड़कर मुख्य धारा में जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। जब व्यक्ति मजबूत होगा,तो देश मजबूत होगा ज्यादा से ज्यादा लोगों को विकास योजनाओं से जोड़ने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा गांव-गांव पहुंच रही है। इसी क्रम में विकासखंड कोथावां की ग्राम सभा मुठिया एवं गिरधरपुर में विकसित भारत संकल्प यात्रा के मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख निर्भय वर्मा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के शुरुआत में माँ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया।इस यात्रा में विभिन्न विभागों के स्टॉल जैसे विभाग कृषि, आंगनबाड़ी, स्वास्थ्य, राजस्व विभाग,शांति गैस सर्विस द्वारा स्टाल लगाए गए। विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को मुख्य अतिथि के द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि निर्भय वर्मा ने पंडाल में उपस्थित लोगों को बताया प्रधानमंत्री का संकल्प हैं कि समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति को योजनाओं का लाभ देकर विकास की मुख्य धारा में जोड़ा जा रहा है। योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों को सीधे मिल रहा है। बिचौलिए दूर-दूर तक नहीं नजर आ रहे हैं। ग्रामीण व्यवस्था को काफी मजबूत किया जा रहा है। देश के विकास की प्रथम कड़ी गांव है। विकसित संकल्प यात्रा में एलईडी स्कीन के माध्यम से केंद्र सरकार द्वारा कराये गये विकास कार्यो एवमं वर्ष 2024 तक सम्भावित विकास सम्बंधित रूपरेखा की जानकारी भी प्रदान की गई। साथ ही विकसित भारत को औऱ विकसित करने के लिए 2047 तक मौजूद लोगों को शपथ दिलाई गई।सभी विभागों के अधिकारियों ने सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख कोथावां निर्भय वर्मा, जिला मंत्री पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य उमेश श्रीवास्तव, महेंद्र श्रीवास्तव, अफजल गांधी, सचिव कमल तिवारी, सचिव अजय वर्मा, शिक्षामित्र अनुज तिवारी, नरेश कुमार, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मुठिया संतोष कुमार मौर्य, विकास कुमार मौर्य,ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गिरधरपुर राहुल कुमार मौर्य, ग्राम प्रधान गिरधरपुर दर्शन लाल सहित गणमान्य लोगों के साथ तमाम लोगों ने बढ़ चढ़कर प्रतिभा किया।