बेनीगंज-मक्खियों की समस्या पर जिला प्रशासन की मनमानी से आजिज ग्रामीणों ने बढ़इयनपुरवा फत्तेपुर पट्टी,नयागांव, कुईया, सलेमपुर, सहित गांवों से महिलाओं और पुरुषों ने भारतीय किसान मजदूर यूनियन दशहरी के जिला अध्यक्ष प्रमोद यादव के नेतृत्व में हरदोई सीतापुर मार्ग बढ़इयनपुरवा में एकदिवसीय सांकेतिक धरना-प्रदर्शनकर तीन सूत्रीय मांग पत्र उप जिलाधिकारी सदर को सौपा। बता दे धरना स्थल पर दशहरी गुटके जिला अध्यक्ष प्रमोद यादव ने समस्याओं को लेकर उप जिला अधिकारी को धरना पर बुलाने के लिए कहा। समय पर धरने पर उप जिला अधिकारी के न पहुंचने के चलते धरना प्रदर्शन कर रहे किसानों के बीच पहुंचे तहसीलदार न्यायिक नरेंद्र सिंह, राजस्व निरीक्षक अतुल शुक्ला ने किसान पदाधिकारीयों से बातचीत करनी चाही लेकिन किसान न मानते हुए जिले के लिए पैदल कूच कर दिया। पैदल निकले किसानों को रोकने के लिए प्रशासन की ओर से इंस्पेक्टर बेनीगंज उमाकांत दीपक,इंस्पेक्टर,टड़ियावां अशोक कुमार सिंह सहित भारी पुलिस व, पी.ए.सी.बल ने किसानों को वापस धरने पर जाने को कहा। इसी दौरान किसान पदाधिकारीयों पुलिस प्रशासन के बीच कहां सुनी भी हुई। वही देर में मौके पर पहुंची एस.डी.एम सदर हरदोई स्वाती शुक्ला ने पीड़ित किसानों के बीच पहुंच कर जिला अध्यक्ष हरदोई, तहसील अध्यक्ष सदर सरवन कुमार,तहसील महासचिव संडीला उत्तम यादव , नगर अध्यक्ष बेनीगंज गौरव गुप्ता निमिष कुमार वर्मा सहित ग्रामीणों से मुद्दों पर बातचीत की। बातचीत के दौरान उन्होंने जिम्मेदारों को फोन कर दवाई का छिड़काव साफ-सफाई करवाने को कहा। मौके पर समस्या से ग्रसित महिलाओं ने अपना दर्द उप जिलाधिकारी से दुखरा बयां किया। हालांकि उप जिलाधिकारी ने ग्रामीणों को आश्वात कर घर भेजा। संगठन के ज़िला अध्यक्ष प्रमोद यादव ने बताया मक्खियों की भीषण समस्या से निजात के लिए आज 24वीं बार आवाज उठाई जा रही है । यह क्रम चलते दो साल से ज्यादा हो चुका है। मामला कोर्ट में चल रहा है जल्द ही इस जटिल समस्या से किसानों को निजात दिलाई जाएगी। वही आवारा गोवंश को पकड़वाकर गौशाला में भिजवाया जाए। सरकारी समितियां पर खाद की कालाबाजारी पर रोक लगाई जाने की बात कही। इस मौक पर प्रशासन सहित एलआयू इंटेलिजेंस के लोग व सैकड़ो किसान भाई मौजूद रहे।