बेनीगंज-महिलाओं से रोजगार व लड़कियों के ब्याह कराने के नाम पर जय गणेश महिला स्वयं सहायता समूह बनाकर तेरह महिलाओं के एक खाते से चार लाख 20 हजार रुपए की दो लोगों ने ठगी कर ली।पुलिस ने दोनों आरोपी पर मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही शुरू कर दी है। बताते चले बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के ढाकिया गांव के मनोज व गौरी गांव के राजेंद्र सिंह उर्फ़ बंटू ने ढाकिया गांव मे जय गणेश महिला स्वयं सहायता समूह बनाकर केतकी, गेंदा,नन्दरानी,रामरती सहित तेरह महिलाओ के एक खाते से चार लाख 20 हजार रूपये की ठगी कर खाते से पैसा निकाल लिया। महिलाओ को तब जानकारी हुई। ज़ब वृद्धवस्था का पैसा निकालने हेतु बैंक मे पहुंची। तब बैंक मैनेजर ने पैसा बकाया भरपाई कर पैसे देने की बात कही। पीड़ित महिला 2 साल तक बैंक व थाने के चक़्कर लगाती रही लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। पीड़ित महिलाओ ने भारतीय किसान यूनियन इण्डिया गुट की महिला ज़िलाध्यक्षा रेखा दीक्षित से घटना की जानकारी बताई। रेखा दीक्षित ने लिखित एक ज्ञापन के माध्यम से दोषियों पर कार्यवाही किये जाने का सौपा था। पुलिस ने दोनों आरोपियों पर मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही शुरू कर दी है।