सर्दी के तेवर तीखे होते जा रहे हैं। बुधवार को दोपहर बाद तक कोहरा छाया रहा। शाम को भी साढ़े पांच बजे से ही कोहरा पड़ना शुरू हो गया। पूरे दिन सर्द हवाओं के कारण लोग परेशान रहे* सर्दी से बचने की कोशिश करते भी लोग नजर आए। अधिकतम तापमान में 4.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। दो दिन भीषण सर्दी पड़ने की संभावना मौसम विभाग की वेधशाला के प्रेक्षक ने जताई है। सुबह की शुरुआत बादलों व घने कोहरे से हुई। कोहरे के कारण 50 मीटर की दूरी तक देखना मुश्किल हो रहा था। कोहरे के कारण वाहन रेंगते हुए नजर आए। बच्चों को कोहरे के बीच अपने विद्यालय व कोचिंग जाना पड़ा। सड़क पर आवागमन कम रहा, जरूरी काम से ही लोग बाहर निकले। पूरे दिन चार किलोमटीर की रफ्तार से पछुआ हवा चलती रही। राहगीरों ने सर्दी से बचने के लिए अलावा का सहारा लिया। गुरुवार को अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो बुधवार से 4.5 डिग्री सेल्सियस कम रहा। वेधशाला प्रभारी आरसी वर्मा के अनुसार गुरुवार को न्यूनतम तापमान औसत से एक डिग्री अधिक रिकार्ड किया गया। अगले दो दिन तापमान में गिराने और सर्दी और बढ़ने की संभावना है। आसमान में घना कोहरा छाया रहने की भी संभावना...