गोष्ठी में मुख्य अतिथि आबकारी एवं मद्य निषेध मंत्री नितिन अग्रवाल और विशिष्ट अतिथि प्रदेश मंत्री जिला प्रभारी शंकर लाल लोधी ने शहीद वीरों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। गोष्ठी में बोलते हुए आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा कि सिख समुदाय भारतीय संस्कृति और धर्म का सिरमौर है। गुरुनानक देव जी ने भारत भूमि और धर्म की रक्षा के लिए सिख पंथ की आधार शिला रखी थी। यह वह समय था जब विदेशी मुगल आक्रांताओं ने भारत की भूमि पर लूट पाट और धर्म परिवर्तन के मकसद से खून की नदिया बहा दी थी। मुगलों के बढ़ते जुल्म को रोकने के लिए गुरु गोबिंद सिंह जी और उनके साहबजादों ने उनसे लोहा लेते हुए शहादत को प्राप्त हुए। सिख पंथ का इतिहास शहादत की विलक्षण किस्सों से सराबोर है, लेकिन विश्व की किसी सभ्यता में ऐसी शहादत नहीं हुई, जिसमें छोटे छोटे बालकों ने धर्म और मातृभूमि की रक्षा में अपने प्राणों को हंसते हुए अर्पण कर दिए। वीर बाल दिवस का आयोजन होना देश और आज की युवा पीढ़ी के लिए स्वर्णिम इतिहास पर गर्वित होने का विषय है। अफसोस होता है कि पूर्व की सरकारों ने हमारे इतिहास को युवा पीढ़ी से छुपा कर रखा। देश आज गुलामी की दासता से बाहर निकल रहा है। आत्मनिर्भर बन रहा है। सभी धर्मों और वर्गों के समाज को विकास की भागीदारी में बराबर का मौका मिल रहा है। आबकारी मंत्री ने कहा कि देश और प्रदेश में वीर बाल दिवस देश और प्रदेश में धूम धाम से मनाया जा रहा है। पिछले साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस मनाने की शुरुआत हुई। उन्होंने कहा कि साहबजादों की कुर्बानी पर आयोजित यह दिवस जनता को जागरूक करेगी, उन्हे भी अपने मंगल इतिहास को जानने का मौका मिलेगा। गोष्ठी में जिला प्रभारी शंकर लाल लोधी ने सिख पंथ को हिंदू धर्म का बड़ा भाई कहते हुए कहा कि वीर बाल दिवस भारत भूमि और उसके नागरिकों के लिए गर्व का दिवस है। अब तक गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज और उनके साहबजादों की शहादत का इतिहास सिर्फ खालसा पंथ तक सीमित था पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस पुण्य घोषणा से अब यह इतिहास देश के हर व्यक्ति तक पहुंचेगा और उसे जानकर वैभवशाली इतिहास पर गर्व होगा। उन्होंने पूर्व की सरकारों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि सत्तर साल तक देश के गौरवशाली इतिहास को मिटाने का काम किया गया। सत्तर सालों में सत्ता पर काबिज राजनैतिक दलों ने तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति ने देश और संस्कृति को ध्वस्त करने का काम किया। सत्तर सालों की कांग्रेस की गलतियों को देश और उसकी मौजूदा पीढ़ी ने भुगता है। लेकिन इस पीढ़ी ने ही देश को बदलने का प्रण लेने वाले नेता और मौजूदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी पर विश्वास किया। समाज सेवी सरदार जोगिंदर सिंह गांधी ने गोष्ठी में सिख समाज की तरफ से भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री का धन्यवाद किया कि समुदाय के गौरवशाली इतिहास को देश के कोने कोने तक पहुंचने का पुण्य कार्य किया गया। बौद्धिक संगोष्ठी को नगर पालिका अध्यक्ष सुखसागर मिश्र सरदार हरदीप सिंह ने भी संबोधित किया संचालन कार्यक्रम के संयोजक युमो अध्यक्ष आकाश सिंह ने किया। प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष प्रीतेश दीक्षित जिला महामंत्री सत्येंद्र कुमार सिंह राजपूत, अनुराग मिश्रा जिला मंत्री अविनाश पांडे जिला मीडिया प्रभारी गांगेश पाठक से मीडिया प्रभारी परेश गुप्ता, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक नवनीत गुप्ता, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अलका गुप्ता अविनाश मिश्रा अनुराधा मिश्रा नगर अध्यक्ष अजीत उपाध्याय सरदार रूपेंद्र सिंह विंसी गुरुद्वारा कमेटी के अध्यक्ष बलकार सिंह सरदार रणजीत सिंह प्रधान नवाब सिंह हरदीप सिंह गुरचरण सिंह मौजूद रहे। प्रथम दिवसीय प्रतियोगिता में प्रमुख रूप से अपूर्व माहेश्वरी, गीता शुक्ला , अर्जुन सिंह चंदेल मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह चंदेल , सुनील बाजपेई, रजनीश वर्मा , काजल गुप्ता, नितिन गुप्ता अमित गुप्ता सुमित श्रीवास्तव एवम कुबेर लाल जन सेवा संस्थान के सभी सदस्य उपस्थित रहे ।