*फूस के आशियाने में रहने को मजबूर है गरीब परिवार,आवास की दरकार* *आवेदन करने के बावजूद नही मिली सरकारी सुविधा* विकास खण्ड सुरसा के गांव पहुंतेरा में गरीब परिवार फूस की झोपड़ी में गुजर बसर कर रहा है। झोपड़ी में अक्सर आवारा पशु घुस आते हैं वहीं असुरक्षा का भय बना रहता है। पीड़ित नीरज सक्सेना ने बताया कि उसने आवदेन किया था पर अभी तक उसे सरकारी लाभ नही मिल पाया है। मेहनत मजदूरी के बाद मंहगाई में परिवार का पेट पालना मुश्किल है। मकान बनाने के सपने आंखों में सजाएं बैठे हैं पर कुछ नही हो पा रहा है। करीब दो माह पूर्व सरकारी आवास को लेकर ब्लॉक से जांच टीम आकर सर्वे कर ले गई है। जिसके बाद कोई सुनवाई नही हुई है। पीड़ित परिवार के सदस्य झोपड़ी को छोड़कर मजदूरी के लिए बाहर नही जा पा रहे हैं। बच्चों की पढ़ाई लिखाई भी सही से नही हो पा रही है। बरसात के समय तो बैठने की जगह भी नही मिलती है। पीड़ित ने प्रधानमंत्री से आवास की गुहार लगाई है।।