शाहाबाद, हरदोई। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा शाहाबाद टीम ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 97वीं जयंती मनाई। उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए और राष्ट्र के प्रति उनके योगदान को याद किया। साथ ही उनके पदचिन्हों पर चलने का आह्वान किया गया। भाजपा ओबीसी मोर्चा के शाहाबाद नगर अध्यक्ष दीप कमल राठौर द्वारा मोहल्ला महमंद में कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि ओबीसी मोर्चा के नगर अध्यक्ष दीप कमल ने कहा कि अटलजी की जयंती को हर साल सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाता है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने भारत देश को विश्व में सर्वोच्च शिखर पर स्थापित करने का जो सपना देखा था, आज केंद्र में मोदी सरकार ने उसे साकार किया है। इस अवसर पर भाजपा ओबीसी मोर्चा के नगर अध्यक्ष दीपकमल राठौर, भाजपा ओबीसी मोर्चा नगर कार्यकारिणी सदस्य एवं बूथ अध्यक्ष सतीश राठौर, अतुल शर्मा, जितिन राठौर, राधे राठौर, रघुवीर राठौर,विशाल राठौर , सत्येन्द्र राठौर, विवेक राठौर,अनुराग राठौर, अभिषेक राठौर आदि लोग मौजूद रहें।