भाजपा संकल्प यात्रा में सुनील बाजपेई ने की शिरकत.... हरदोई_ब्लॉक की पंचायत बसेन में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों ने मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मौके पर मौजूद मुख्य अतिथि भाजपा नेता सुनील वाजपेयी ने प्रतिभागियों एवं शिक्षकों की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री की विकसित भारत संकल्प यात्रा के उद्देश्यों पर विस्तृत प्रकाश डाला कहा भारतीय जनता पार्टी की सरकार के आधिकारी गांव में जाकर लोगों की समस्याओं का निचले स्तर तक समाधान कर रहे हैं। पूर्व की सरकारों में पीड़ित सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटते काटते थक जाते थे। विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता मनमोहन सिंह ने कहा सरकार द्वारा चलाई जा रही विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान जो लोग सरकारी योजनाओं से वंचित रह गए थे उनको भी पात्रता के अनुसार लाभ मिल रहा है। मौके पर मौजूद मुख्य अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष से ग्राम प्रधान ने आवारा गौवंशों के बाबत ग्राम पंचायत में गौशाला निर्माण कराए जाने की मांग की। मंचासीन अतिथियों में विमलेश गुप्ता ने ग्राम प्रधान प्रेमकुमारी ग्राम विकास अधिकारी श्याम कुमार गौतम की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से कोतवाल उमाकांत दीपक फ़ोर्स बल के साथ मौजूद रहे। क्षेत्रीय लेखपाल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही बसेन प्रधान का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। वहीं भाजपा बूथ अध्यक्ष मनोज कुमार द्विवेदी, उमाशंकर, उदयनारायण, विनोद मिश्रा, श्यामसुंदर शुक्ला, नरेन्द्र पाल वर्मा, कमल किशोर त्रिपाठी, सहित कई भाजपा नेता मौजूद रहे।